Media24Media.com: यौन उत्पीड़न

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यौन उत्पीड़न. Show all posts
Showing posts with label यौन उत्पीड़न. Show all posts

नाबालिग छात्रा को जबरन फूल देना यौन उत्पीड़न, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। सावधान अगर किसी नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती फूल दिया तो आपको पॉस्को एक्ट के तहत सजा हो सकती है। यह हम नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। दरअसल, शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाया कि लड़कों के स्कूल वाले एक शिक्षक द्वारा एक नाबालिग छात्रा को फूल भेंट करना और उसे दूसरों के सामने लेने के लिए दबाव डालना यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न है। हालांकि, अदालत ने आरोपी शिक्षक की प्रतिष्ठा को देखते हुए सबूतों की सख्त जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।


शीर्ष अदालत ने शिक्षक के खिलाफ व्यक्तिगत शिकायतों को निपटाने के लिए लड़की को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना के बारे में चिंता जताई है। दरअसल, कोर्ट ने पाया बच्ची के रिश्तेदारों से जुड़ा कोई मामला हो सकता है।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ मामले में सुनवाई कर रही थी। पीठ ने तमिलनाडु ट्रायल कोर्ट और मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए गए फैसले को पलट दिया, जिसने शिक्षक को तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी।

पीठ ने कहा, ‘हम राज्य सरकार के वरिष्ठ वकील की इस दलील से पूरी तरह सहमत हैं कि किसी भी शिक्षक द्वारा छात्रा (जो नाबालिग भी है) का यौन उत्पीड़न गंभीर प्रकृति के अपराधों की सूची में काफी ऊपर होगा क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम होते हैं, जो कार्यवाही के पक्षकारों से कहीं अधिक प्रभावित होते हैं।’

अदालत ने आरोपी शिक्षक को बरी कर दिया। साथ ही यौन दुराचार के आरोपों से जुड़े मामलों में संतुलित निर्णय की आवश्यकता पर जोर दिया, खासकर जब एक शिक्षक की प्रतिष्ठा दांव पर हो।


सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार, अनुराग ठाकुर ने किया आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली । भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले लंबे समय से पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है। यौन उत्पीड़न और तमाम तरह के आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।


अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के लगाए आरोपों की निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्वालियर में मंगलवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। ठाकुर यहां लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे।

सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि खेल और खिलाड़ी सरकार की प्राथमिकता हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार (सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए) पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोप पत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सरकार (सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए) पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपपत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे स्वामी रामदेव, कहा- बृजभूषण सिंह को सलाखों के पीछे होने चाहिए

No comments Document Thumbnail

 Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अब अपने ही 'घर' से चुनौती मिलने लगी है. योग गुरु बाबा रामदेव ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया है.


बाबा रामदेव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं. उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्‍यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए.

राजनीतिक तौर पर जवाब देने में सक्षम

स्वामी रामदेव ने आगे कहा कि मैं राजनीतिक तौर पर सभी सवालों के जवाब देने में सक्षम हूं. मैं बौद्धिक रूप से कोई दिवालिया नहीं हूं. मैं मानसिक या बौद्धिक तौर पर विकलांग नहीं हूं, मेरे पास देश के लिए एक विजन है. रामदेव ने ये भी कहा कि जब मैं राजनीतिक दृष्टिकोण से बयान देता हूं तो मामला थोड़ा उलटा हो जाता है और तूफान आ जाता है.

बृजभूषण पर क्या है आरोप?

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते कई हफ्तों से पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में बृजभूषण के खिलाफ पुलिस पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुकी है. मामले की जांच जारी है.

 

मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार, लेकिन पहलवानों का भी हो - बृजभूषण सिंह

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: हरियाणा में एकबार फिर पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत का आयोजन किया गया. पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. महम चौबीसी में आयोजित खाप पंचायत में पहलवानों के समर्थन कई फैसले लिए गए हैं. खाप पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि वे पहलवानों के समर्थन में 24 घंटे खड़े हैं.


किसानों की बैठक, जिसमें विभिन्न खाप पंचायतों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. खाप पंचायत के सदस्यों ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मांग की गई कि बृजभूषण शरण सिंह का नार्को परीक्षण किया जाए. संगठनों ने मंगलवार को शाम 5 बजे दिल्ली में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च सहित अपने आंदोलन को तेज करने के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की है.

हरियाणा में आयोजित खाप के लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह का नार्को टेस्ट की मांग उठाई थी. इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह का सोशल मीडिया पर एक बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वे नार्को टेस्ट के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने पहलवानों के सामने शर्त रखी है.

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, "मै अपना नारको टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिए तैयार हूं. लेकिन मेरी शर्त है. मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी ये टेस्ट होने चाहिए. अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार है तो प्रेस बुलाकर घोषणा करे और मै उनको वचन देता हूं कि मै भी इसके लिये तैयार हूं. मै आज भी अपनी बात पर कायम हूँ और हमेशा कायम रहने का देशवासियो को वादा करता हूं."

किसान संगठनों ने खाप पंचायत में कहा कि 28 मई को नए संसद भवन पर महिला महापंचायत होगी और उसमें लिए फैसले के पीछे सभी खापें और किसान संगठन खड़े होंगे. जब भी प्रोटेस्ट कर रही महिला पहलवान समर्थन की मांग करेंगे. 5 घंटे में सब समर्थन देने पहुंचेंगे चाहे दिन हो या रात. महिला पहलवानों के निर्णय को खाप पंचायतें लागू करने का काम करेंगी.

जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रह पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण क गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी मांग है कि बीजेपी सांसद अपने सभी पदों से इस्तीफा दें। हालांकि उनकी मांग पर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में सिंह के खिलाफ दो FIR दर्ज की है।

 

 

राहुल गांधी के घर पहुंचे दिल्ली पुलिस , ‘यौन उत्पीड़न’ वाले बयान पर जारी हुआ नोटिस

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली । दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर आज दोबारा नोटिस देने पहुंचे। इससे पहले भी पुलिस नोटिस देने के लिए 16 मार्च को उनके घर पर पहुंची थी लेकिन टीम को घंटों इंतजार करना पड़ा था। पुलिस ने ये नोटिस ‘यौन उत्पीड़न’ पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए भेजे हैं, जिसका उल्लेख राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था।


दिल्ली पुलिस के आला आधिकारी राहुल गांधी के घर पहुंचे हैं। कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। 2 पुलिसकर्मी राहुल गांधी के घर के अंदर हैं, जबकि स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा, डीसीपी समेत दिल्ली पुलिस के कई अफसर भी उनसे बात करने के लिए मौजूद हैं।

16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है। राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।

दिल्ली पुलिस राहुल से उन महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, ताकि कानूनी कारवाई की जा सके। आज स्पेशल सीपी स्तर के अधिकारी के साथ आला अधिकारी राहुल गांधी से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पीड़ित महिलाओं की जानकारी मिल सके।

स्पेशल सीपी एसपी हुड्डा ने कहा, “हम यहां उनसे बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है… हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

नोटिस में राहुल गांधी से क्या पूछा गया

पुलिस के सूत्रों मुताबिक इस नोटिस में राहुल गांधी से यह पूछा गया है कि आप उन महिलाओं के बारे जानकारी दे जिनके बारे में आप अपने बयान में बता रहे थे। पुलिस ने नोटिस में कुछ सवाल भी राहुल गांधी से पूछे है। पुलिस ने उन महिलाओं की जानकारी मांगी है जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न की बात बताई थी। पुलिस ने ये पूछा है कि ये बात महिलाओं ने कब और किस जगह उनसे मिल कर बताई थी? क्या वो महिलाओं को पहले से जानते थे? क्या उन महिलाओं की जानकारी आपको है? क्या आपका जो बयान सोशल मीडिया पर है उसे प्रमाणित करते है? ताकि पुलिस जांच को आगे बढ़ाए और उन महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करे.

बुधवार को नोटिस लेकर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए लेकिन 3 घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले थे। इसके बाद वो अधिकारी गुरुवार को फिर से मिलने गए। उनसे बात करने का समय मांगा लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने यह नोटिस उनके आवास पर रिसीव करवाया था। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा है, ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की है। गांधी ने पिछले महीने जनवरी में श्रीनगर में यात्रा के अंतिम चरण में कहा था कि महिलाओं का भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने तब कहा था, “मैंने एक लड़की से बातचीत की है, जिसके साथ बलात्कार हुआ है। मैंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस बुलानी चाहिए, तो उसने कहा कि पुलिस मत बुलाइए, मुझे शर्म आएगी।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.