Media24Media.com: योगेश्वर राजू सिन्हा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label योगेश्वर राजू सिन्हा. Show all posts
Showing posts with label योगेश्वर राजू सिन्हा. Show all posts

ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने झलप, पटेवा और खट्टी में बनेगा महतारी सदन : योगेश्वर राजू सिन्हा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत महासमुंद विधानसभा के ग्राम झलप, पटेवा और खट्टी में महतारी सदन बनाया जाएगा। इसके लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।




इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के 9 गांव को शामिल किया गया है।

इसमें हमारे महासमुंद विधानसभा के तीन गांव झलप, पटेवा और खट्टी भी शामिल है। इसके लिए स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि नए भारत के विकास में महिलाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हॉल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। इस प्रकार महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा जिसकी सहायता से वें अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद गुरुवार को नवकिरण अकादमी में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पदक सम्मान समारोह 2023-24 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शासन द्वारा प्राप्त पदक सम्मान व राशि बैंक ड्राफ्ट का वितरण किया। 


इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी विद्यार्थी प्रियांशु साहू बेसबाल 17 वर्ष, झलेन्द्र कुमार साहू बेसबाल 19 वर्ष, कु. डोमेश्वरी साहू बेसबाल 14 वर्ष शा.उ.मा.वि.भोरिंग व बबिलास मुर्मू कबड्डी 14 वर्ष, योगेश सागर कबड्डी 14 वर्ष, जे.एम.एस.उ.मा.वि जगदीशपुर को मोमेंटो, पदक सम्मान राशि बैंक ड्राफ्ट 21000 व ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई शा.उ.मा.वि. भोरिंग व  हेमन्त बारीक जे.एम.एस. जगदीशपुर को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के व्यायाम शिक्षकों को अधिक से अधिक राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सांवत ने जिले के व्यायाम शिक्षकों को अपने कार्यशैली में प्रभावी परिवर्तन करते हुऐ खिलाड़ियों के योग्यतानुसार खेल चयन की बात कही। 

सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल द्वारा आगामी सत्र 2024-25 का जिला वार्षिक खेल कैलेण्डर हेतु व्यायाम शिक्षकों को स्थान चयन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर कैलेण्डर अनुसार खेल सम्पादन की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप दीवान, प्रदीप चन्द्राकर, पवन पटेल, झनक लाल साहू, मंगेश टांकसाले, बन्टी शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

महासमुंद : सांसद एवं विधायक ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्नान किया था। देश के नागरिकों से इस वर्ष वर्षा ऋतु में अपनी मां के सम्मान के लिए सम्मान स्वरूप एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। जिसके तहत सांसद मती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद  योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान में ग्राम खैरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वन महोत्सव में विभिन्न फलदार पौधा रोपण किया गया और आम जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर सांसद मती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री  मोदी जी के आह्वान पर यहां एक जगह एकत्र हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत ही भावनात्मक अपील की है। पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है। पेड़ जरूर लगाना चाहिए लेकिन सुरक्षा भी करना चाहिए। पेड़ लगाकर भूले नहीं, पेड़ को पानी दे और उसका रखरखाव करें। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे और ग्रामीण अपने घर या खेतों में अवश्य पेड़ लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। पेड़ लगाने के नाम से महासमुंद जिला का अलग से पहचान बनाएं। इस अवसर पर उन्हांने अपनी माता मती हीरावती पटेल के नाम पर बरगद वृक्ष का रोपण किया।

वन महोत्सव कार्यक्रम में विधायक महासमुंद  योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मां शब्द से सुनकर एक अलग भावना मन में जागृत हो जाता है। हमारी यशस्वी प्रधानमंत्री के अपील पर अवश्य पेड़ लगाएं। यह पेड़ जब तक रहेगा तब तक मां का नाम रहेगा। आने वाले समय में यही पेड़ पर्यावरण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ जाली लगाकर पेड़ की सुरक्षा करें। उन्होंने अपनी मां मती चुमकेश्वरी सिन्हा के नाम पर बेल पेड़ का पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी बनाया जाएगा।

वनमंडलाधिकारी  पंकज राजपूत ने बताया कि पेड़ की असली महत्ता को कोरोना काल ने सिखाया है। आज हर व्यक्ति को अच्छी सेहत के लिए 20 पेड़ की आवश्यकता है। इसलिए हमें कम से कम 20 पेड़ लगाना ही चाहिए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में निःशुल्क वाहन के माध्यम से ही फलदार और छायादार पेड़ों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। सभी ग्रामीण इसका अवश्य लाभ उठाएं। कलेक्टर  प्रभात मलिक, वनमंडलाधिकारी  पंकज राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

महोत्सव में लोगों को निःशुल्क पौध का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष  यतेंद्र साहू, पार्षद मती मीना वर्मा,  महेंद्र जैन,  मुन्ना देवार,  मंगेश टकसाले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  पवन पटेल, सरपंच खैरा मती नीलम कोसरे,  चंद्रहास चंद्राकर,  संदीप दीवान, मती सुधा साहू,  मनीष शर्मा,  प्रकाश शर्मा,  प्रदीप चंद्राकर,  रमेश साहू,  देवेंद्र चंद्राकर,  हनीश बग्गा,  श्याम साकरकर उपस्थित थे तथा उप वनमंडलाधिकारी  अब्दुल वहीद खान एवं परिक्षेत्र अधिकारी  करमाकर एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।


महासमुन्द में उमड़ा भक्ति का महासैलाब, कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । बड़े आयोजनों का छोटा शहर-महासमुन्द। अब धार्मिक अनुष्ठान का नगर के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। हजारों किमी दूर उत्तरप्रदेश से कथावाचक यहाँ कथा ज्ञान सप्ताह में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराने आए हैं। आयोजन समिति और नगरवासियों के द्वारा सार्वजनिक आयोजन के मुख्य यजमान प्रिया-योगेश्वर राजू सिन्हा हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के संयोजन में आयोजन को भव्य स्वरूप दिया गया है।


 शहर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय वातावरण नजर आया। पीले वस्त्र पहनकर महिलाएँ सिर पर कलश उठाकर नगर भ्रमण करने निकली तो अभूतपूर्व उत्साह देखते बन रहा था।  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ समारोह मातृ शक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति से ऐतिहासिक और यादगार बन गया।  कलश यात्रा  नगर की कुलदेवी महामाया मंदिर के पास से निकलकर मिनी स्टेडियम कथास्थल पर विसर्जित हुई। बड़ी संख्या में उपस्थिति से विहंगम दृश्य और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। 



 इस अवसर पर कर्मा महिला जागृति मंच महासमुंद द्वारा शंखनाद करते हुए कलश यात्रा का नेतृत्व किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ( बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश) और मुख्य यजमान योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रिया सिन्हा  का अभिनंदन किया गया । कलश यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से श्रीमती रूप कुमारी चौधरी,  सुशील शर्मा, डॉ मंजू शर्मा, धर्मेंद्र महोबिया, एमआर विश्वनाथन, पंडित जवाहर प्रसाद त्रिवेदी, सतपाल सिंह पाली, रमेश साहू, प्रताप मोहंती, संदीप दीवान, विक्रम सिंह ठाकुर, अग्रज शर्मा,पवन पटेल, महेंद्र जैन, मनीष शर्मा, मंगेश टांकसाले, मीना वर्मा, माधवी सिक्का, देवीचंद राठी, मुन्ना देवार,गोलू सरला मदनकार, हेम लता यादव, आनंद गिरि, प्रकाश शर्मा,गोस्वामी, रिखीराम साहू, प्रदीप चंद्राकर, कुंजू सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, नरेंद्र नायक,  जितेंद्र पप्पू साहू, खगेंद्र तारक, दिग्विजय साहू, राजू यादव , जगदीश साहू, मुन्ना साहू, माखन सिंह, चंद्र बदन मिश्रा, टीकम देवांगन, परसराम सिन्हा, दुजराम साहू, मातृ शक्तियों में प्रमुख रूप से निरंजना शर्मा, मीना वर्मा, लता चंद्राकर, सुधा साहू, मधु यादव, निर्मल कुमार, शुभ्रा शर्मा, राजेश्वरी सिन्हा, चुनेश्वरी साहू, दिगेश्वरी चंद्राकर, गिरजा दास, यशोदा साहू, सुजाता विश्वनाथन,लकी साहू, सीता टांडेकर, सारिका यादव, दुर्गा सर्वा, लक्ष्मी साहू, राजश्री ठाकुर, ममता बग्गा, राखी ठाकुर,रामशिला बघेल, शोभा दीवान, सुमन दीवान, सावित्री साहू, सुनीता देवांगन, राजेश्वरी तिवारी, श्रीमती मनोज साहू,सावित्री साहू,गंगा साहू,पद्मिनी साहू, फूलबासन साहू, लक्ष्मी रंग डाले, नीतू साहू, राखी दुबे, जमुना साहू, सुनीता शर्मा, मनीषा मैडम सहित बंटी शर्मा,अखिलेश यादव, रोमी गुरु दत्ता, राकेश चंद्राकर, राकेश श्रीवास्तव, सोनाधार सोनवानी, अर्चना राव, श्रीमती भामिनी चंद्राकर, राधेश्याम सोनी, राजेशडडसेना, चंदन डडसेना, बलराम साहू, प्रांशु चंद्राकर, गुलाब ठाकुर, विपिन शर्मा, अनूप उपासे सहित बड़ी संख्या में आयोजन समिति के गणमान्य नागरिक शरीक हुए।  शहर के प्रबुद्धजन, आसपास के विभिन्न ग्रामों से आए हुए श्रद्धालु एवं भक्तजनों का अपार भीड़ देखने को मिला ।  आयोजन समिति ने सभी भक्तजनों से निवेदन किया है कि 16 से 22 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मिनी स्टेडियम कॉलेज रोड महासमुंद पहुंचकर पंडित  हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के श्रीमुख से प्रतिदिन कथा का श्रवण करते हुए अध्यात्म लाभ लें।


जहाँ बेटी-बहनें खिलखिला कर हँसती हैं, वहाँ किसी चीज की कमी नहीं होती- योगेश्वर राजू सिन्हा

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । जहाँ बेटी-बहनें खिलखिला कर हँसती हैं, जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ किसी चीज की कभी कमी नहीं होती है। ऐसा कहना है महासमुन्द के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का। महासमुन्द जिले के एकमात्र शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि हम बड़ों से सुनते आए हैं, 'नो नॉलेज-विदाउट कॉलेज' अर्थात बिना कॉलेज में पढ़े ज्ञान की प्राप्ति अधूरा रह जाती है। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ खुशहाली का वातावरण है। परीक्षा की घड़ियां नजदीक है, फिर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उल्लास का वातावरण बना है। इसमें सहभागिता निभाने वाली छात्राओं के जज्बे को सलाम है। आज बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।


किसी भी प्रतियोगिता में विजेता होना बड़ी बात नहीं है, किसी भी परिस्थिति में भाग लेने से पीछे नहीं रहना बड़ी बात है। उन्होंने छात्रा संघ अध्यक्ष की मांगों को सिलसिलेवार एक-एक करके पूरी करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिन माता कर्मा की खिचड़ी खाने भगवान जगन्नाथ स्वयं चलकर आए, उनके नाम पर स्थापित इस कॉलेज में किसी भी चीज की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं कॉलेज में अध्ययनरत बेटी-बहनों को विश्वास दिलाने आया हूँ कि मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान" के लिए हम सब मिलजुलकर काम करेंगे। बेटी पढ़ेगी और विकास के रास्ते गढ़ेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शीलभद्र कुमार ने प्रतिवेदन का वाचन किया। छात्रा संघ अध्यक्ष कु. खिलौना गुप्ता, छात्रा संघ प्रभारी कु. प्रेरणा एक्का ने मांग पत्र से महाविद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओ की ओर ध्यानाकृष्ट किया। विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति से आनंदराम पत्रकारश्री, सुधा साहू, महिला नेत्री सरला कोसरिया, सुजाता विश्वनाथन, निरंजना शर्मा, महेश मक्कड़ मंचस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक मनोज शर्मा और आभार ज्ञापन सहायक प्राध्यापक ओंकार साहू ने किया।
इस अवसर पर गोपा मोती साहू, कौशिल्या बंसल, सुनीता देवांगन, एमआर विश्वनाथन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महाविद्यालय परिवार से सरस्वती वर्मा, वी के साहू, श्वेतलाना नागल सहित स्टाफ और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.