Media24Media.com: युवती से दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label युवती से दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label युवती से दुष्कर्म. Show all posts

Raipur Crime News : राजधानी में फिर एक बार युवती से दुष्कर्म, स्पा सेंटर के मालिक ने किया रेप

No comments Document Thumbnail

 Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर एक युवती से दुष्कर्म हुआ है। इस बार अनुसूचित जाति की एक युवती से स्पा सेंटर के मालिक ने रेप किया है। युवती का आरोप है कि बेहोशी की दवाई खिलाकर उससे होटल के कमरे में दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। 25 सितंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


युवती ने कालीबाड़ी स्थित विशेष थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जुलाई में नौकरी की तलाश में वह कटोरा तालाब स्थित स्पा सेंटर पहुंची थी। वहां उसे रिसेप्शनिस्ट की जॉब मिल गई। आरोप है कि स्पा सेंटर के मालिक अभिषेक साहू ने 29 जुलाई को उसने युवती को काम सिखाने के बहाने देर रात तक ऑफिस में रुकने के लिए कहा। फिर रात में खाना खिलाने के बहाने कार से ले गया। युवती का कहना है कि खाना खाने के बाद स्पा सेंटर मालिक अभिषेक ने उसे एक होटल में ले जाकर काम समझाने की बात कही। 

आरोप है कि अभिषेक ने उसे वहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह जब उठी तो पूरे शरीर में दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे अपने साथ कुछ गलत होने का पता चला। आरोप है कि विरोध करने पर स्पा सेंटर के मालिक ने उसे धमकी दी। कहा कि, वीडियो बना लिया है, इसे वायरल कर दूंगा। चुपचाप काम करती रहो। मैं तुम्हारी तनख्वाह बढ़ा दूंगा। यह भी कहा कि, कोई थाना वाला मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। मैं थाने में पैसे देकर अपना काम करवा लूंगा। स्टाफ के सामने उससे गाली गलौज और मारपीट भी की।


शर्मनाक: मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है, जहां मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती को जानता था, जो उसकी बीमारी का फायदा उठाकर पहले अपने कमरे ले गया। जहां उससे शादी करने का वादा करते हुए हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसे कमरे से भगा दिया।

छावनी TI विशाल सोन ने बताया कि एक 21 साल की युवती अपनी भतीजी को भाभी के घर छोड़ने गई थी। वो मानसिक रूप से कमजोर है, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। TI के मुताबिक जब वो अपनी भतीजी को छोड़कर वापस लौट रही थी तो उसे रास्ते में मिलन चौक कैंप का रहने वाला वासुदेव सिंह भास्कर (उम्र 30 साल) मिला। उसने युवती को रोका और उससे बात करने लगा।

आरोपी ने दिया शादी का झांसा

आरोपी ने युवती से कहा कि वो उसे एक महीने से जानता है। इसके बाद उसे बातों में उलझाकर अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उससे प्यार करने और शादी करने का झांसा दिया। जब युवती उसकी बातों में आ गई तो उसने उससे दुष्कर्म किया। युवती जब वापस घर गई तो परिजनों को देखकर रोने लगी। परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। कुछ देर बात युवती ने पूरे घटना की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर छावनी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया।  

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छावनी TI विशाल सोन ने तुरंत एक टीम गठित कर युवक को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश देने का आदेश दिया। टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया युवती 70 प्रतिशत मंदबुद्धि है। मेडिकल परीक्षण में उसके साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

शर्मनाक: अस्पताल में भर्ती मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देश में दुष्कर्म की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे अलीगढ़ जिले का है, जहां अस्पताल में भर्ती एक मानसिक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता जिले के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है और यहीं उसका इलाज चल रहा है। इसी दौरान मौका देखकर गुरुवार देर रात वार्ड में भर्ती एक मानसिक दिव्यांग युवती के साथ मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के बेड से गायब मिलने पर जब उसकी तलाश की गई तो वह बाथरूम के बाहर रोती हुई मिली। 


पीड़ित युवती की शिकायत के बाद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात में ही दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना बीते गुरुवार की है। दरअसल, रात में पीड़िता (उम्र 22) अचानक अपने बेड से गायब हो गई, जिसके बाद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सुरक्षा गार्ड सरताज अली और मोहम्मद नदी को लड़की की तलाश करने को कहा। गार्ड पीड़िता की तलाश कर ही रहे थे कि उन्हें अस्पताल के बाथरूम से उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। कुछ समय बाद युवती पहली मंजिल पर बने बाथरूम से रोती-बिलखती बाहर आ रही थी। इस दौरान आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मेडिकल स्टोर पर काम करता था आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी वारिस अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वो नियमित तौर पर पीड़िता की मदद करने के बहाने उसके वार्ड में आता रहता था। वारिस क्वार्सी के महेशपुर फाटक का रहने वाला है। इसके चलते उस पर किसी को कोई शक भी नहीं हुआ और उसने इसी का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि फरीदाबाद की रहने वाली युवती को RPF ने 18 जुलाई को ट्रेन हादसे में घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहीं गुरुवार रात डॉक्टर मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी में राउंड ले रहे थे, लेकिन उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चल सका है। इसलिए अस्पताल ही उसकी देखभाल कर रहा है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारिस को गिरफ्तार कर लिया गया है और सिक्योरिटी गार्ड सरताज की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.