Media24Media.com: यातायात जागरूकता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यातायात जागरूकता. Show all posts
Showing posts with label यातायात जागरूकता. Show all posts

हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में दें बढ़ावा- वित्त मंत्री चौधरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : यातायात जागरूकता को लेकर रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए प्रदेश के वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में बढ़ावा देने की बात कही है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सड़क में दोपहिया चलाते हुए हेलमेट का उपयोग किए जाने का महत्व हम सभी को पता है। सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना लोगों के जान जाने का बड़ा कारण है। लेकिन अधिकांश लोग लापरवाही बरतते हुए इसको नजरअंदाज कर देते हैं। जब तक स्वयं पर विपदा नहीं आती तब तक मामले की गंभीरता नहीं समझने की प्रवृत्ति छोडऩी चाहिए। परिवार में किसी की भी असमय मृत्यु से पूरा परिवार बुरी तरह से प्रभावित होता है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा और अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे, गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की और प्रदेशवासियों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करके जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में योगदान दें।

रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने तथा लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुए हेलमेट का वितरण किया जा रहा है। रायगढ़ जिला पुलिस द्वारा अभियान के दौरान पांच हजार से अधिक व्यक्तियों को हेलमेट वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य में जिले के उद्योगों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

 वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने बिना हेलमेट के चल रहे दो पहिया चालकों को समझाइश के साथ हेलमेट का वितरण किया। इस दौरान सभी से सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट पहनने की अपील की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर  कार्तिकेय गोयल, पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए।


महासमुन्द एसपी उतरे रोड पर, वाहन चालकों की ली जमकर क्लास

No comments Document Thumbnail
डेढ़ घंटे तक सड़क पर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही बरतने पर अब खैर नहीं।

महासमुन्द शिक्षक से एसपी बने महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल डंडा चलाने पर नहीं, शिक्षा से बदलाव पर विश्वास रखते हैं। रात में नशे की हालत में वाहन चलाने, लापरवाही बरतने और नशे की हालत में होने वाले अपराध को नजदीक से महसूस करने बीती रात सड़क पर उतर गए। कम उम्र और अच्छे फिटनेस से आम आदमी यह अंदाजा ही नहीं लगा पा रहे थे कि सामने एसपी खड़े हैं। ज्यादातर लोग नए थानेदार आने और अच्छा सबक सिखाने की चर्चा करते नजर आए।
सड़क पर वाहन चालक की क्लास लेते एसपी भोजराम

डीएसपी (यातायात) राजेश देवांगन को साथ लेकर निकले एसपी भोजराम पटेल ने लोगों को यातायात नियमों की सीख दी। गलती करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपी रात साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक महासमुन्द शहर के मुख्य मार्ग और मोहल्लों में घुम घुमकर कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। अपराध की रोकथाम और त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने मातहत पुलिस कर्मियों को हिदायत दे रहे थे।



 संदिग्ध परिस्थितियों में घुम रहे लोगों, वाहनों की चेकिंग करते हुए पूछताछ कर रहे थे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान शराब पीकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों और बिना नम्बर/रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस अलर्ट मोड में है। अपराध नियंत्रण प्राथमिकता में है।

पुलिस कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित थाना और चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में 1000 से भी अधिक संदिग्ध दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कल चेकिंग की गई। कितने प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के बनाए गए, इसका खुलासा नहीं किया गया है। 

वाहनों की सघन जांच के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1000 से अधिक वाहनों की चेकिंग की जानकारी दी गई है। चेकिंग करने के साथ ही चेकिंग रजिस्टर में इंद्राज किया गया है। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का उल्लेख है। कुछ लोगों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
बिगड़ैल युवकों की ऐसी क्लास


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.