Media24Media.com: मोहन मरकाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मोहन मरकाम. Show all posts
Showing posts with label मोहन मरकाम. Show all posts

शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता : मोहन मरकाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग एवं मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाआंे का लाभ सभी को मिले। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

समीक्षा बैठक जिले के प्रभारी मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के मंशानुसार व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र धारियों को मनरेगा के अंतर्गत भूमि समतलीकरण व अन्य कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किया जा रहा है। इससे वनाधिकार पत्र धारी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहे हैं। किसी भी कारण से अस्वीकृत वनाधिकार पत्रों को फिर से रिव्यू किया जाए और पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरित करने के निर्देश दिए। इसी तरह राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के सम्बन्ध में जनता के बीच प्रतिक्रिया से अवगत होते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से जिले में खाद-बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। खाद्य बीज की काला बाजारी को रोकने के लिए सतत् रूप से दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने उप संचालक कृषि को राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित करने को कहा।

गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए मरकाम ने जिले के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट उत्पाद व गौठानों में कार्यरत स्व.-सहायता समूहों की जानकारी ली तथा अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूह को जोड़ने के निर्देश दिये। इसी तरह जिले मे रीपा अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक स्व-रोजगार से जोड़ने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के अंतर्गत मरम्मत व अन्य प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम स्कूलों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी ली।

मरकाम ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सकें। उन्होंनेे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण यथाशीघ्र पूरा करने को कहा। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। मरकाम ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है, सड़कों का नियमित रूप से मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को दिये।

बैठक में उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। इस मद की राशि का उपयोग आवश्यकता के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर जिले के विकास कार्यों में करने को कहा। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावास -आश्रमों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा की कन्या छात्रावासों-आश्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति छात्रावास परिसर में प्रवेश ना कर सके। इसी प्रकार प्रभारी मंत्री ने अन्य विभागों की गहन समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनो तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में सीजीएमएससी के संचालक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी एलएन पटेल, अपर कलेक्टर अनिल सिदार, निगम आयुक्त सुश्री लवीना पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर व मनेंद्रगढ़ एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


राज्यपाल हरिचंदन ने मोहन मरकाम को मंत्री पद की दिलाई शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में विधायक मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

                                     

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया
                                       

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

CG BIG NEWS : मंत्री बने मरकाम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम समेत सभी मंत्री रहे मौजूद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ली. जोधपुर सूट पहनकर समारोह में पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे मोहन मरकाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्र ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।


समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक मौजूद थे. शपथ लेने के बाद मरकाम ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ मंत्रियों से आशीर्वाद लिया. मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग सौंपने की चर्चा चल रही है.

https://www.youtube.com/live/NgkRPg4XYA4?feature=share

विधानसभा चुनाव से चार महीना पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बदलाव के बाद अब भूपेश मंत्रिमंडल में बदलाव होने जा रहा है। तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के 12 घंटे के अंदर ही प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह से इस्तीफा ले लिया गया।

प्रेमसाय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है और किसे बाहर करना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। उनसे इस्तीफा मांगा गया और उन्होंने प्रक्रिया के तहत इस्तीफा दे दिया है।

इससे पहले गुरुवार दोपहर में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने संकेत दिया था कि कुछ और बदलाव हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कहा कि संगठन में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है। मोहन मरकाम का कार्यकाल समाप्त हो चुका था।

रायपुर महाअधिवेशन में पारित हुआ था कि 50 प्रतिशत पद पर 50 साल के कम उम्र वालों को जगह मिलनी चाहिए। हमारे यहां से शुरुआत हो रही है, दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 वर्ष के हैं। नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। आगामी चुनाव में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।


CG NEWS : विधायक मोहन मरकाम आज मंत्री पद की लेंगे शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से बुधवार को हटाए गए कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को मंत्री बनाया जा रहा है। मरकाम आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की संख्या के 15 प्रतिशत के हिसाब से मुख्यमंत्री को मिलाकर 13 मंत्री ही रह सकते हैं। मरकाम को मंत्रीमंडल में शामिल करने के लिए मौजूदा स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है। 


इस तरह, विधानसभा चुनाव से ठीक 4 महीने पहले भूपेश मंत्रिमंडल में अहम फेरबदल हुआ है। बता दें कि बुधवार को डा. टेकाम के इस्तीफे के बाद से ही मरकाम को मंत्री बनाने की चर्चा शुरू हो गई थी। माना जा रहा है कि मरकाम के 4 साल से कुछ ज्यादा के अध्यक्षीय कार्यकाल को पार्टी ने सफल माना है। इसलिए हटाने के 24 घंटे के भीतर उन्हें मंत्री बनाने की घोषणा कर दी गई। हटाने के 48 घंटे के भीतर वे मंत्रीपद की शपथ भी ले लेंगे।

सीएम को जताया आभार

जन-जन के प्रिय, छत्तीसगढ़ को दुनिया भर में ‘मॉडल’ के रूप में स्थापित करने वाले, देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए हार्दिक आभार। नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा में अब नई भूमिका में जनसेवा करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा के उपरांत आज यशस्वी मुख्यमंत्री जी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांग्रेस की मशाल रैली समापन के दौरान भरभराकर गिरा मंच , बाल-बाल बचे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर । कांग्रेस की मशाल की रैली के दौरान दूसरा बड़ा हादसा हो गया। दो दिन पहले ही बस्तर में राहुल गांधी के समर्थन में निकली मशाल रैली आग भड़क गयी थी, जिसकी वजह से कई कांग्रेस नेता आग में झुलस गये थे। दूसरा हादसा आज बिलासपुर में हुआ, जहां राहुल गांधी के समर्थन में निकली मशाल रैली के कार्यक्रम के दौरान मंच ही टूट गया। इस घटना में पीसीसी चीफ सहित कई कांग्रेसी मंच से नीचे गिर पड़े।

कार्यक्रम के दौरान मंच पररदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, चन्दन यादव, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, विधायक शैलेश पाण्डेय समेत अन्य दिग्गज थे। बिलासपुर में आज राहुल गांधी के समर्थन में भारत सत्याग्रह आंदोलन होना था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई विधायक भी बिलासपुर में मौजूद थे। आज बिलासपुर में भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कार्यक्रम होना था।

बिलासपुर में कार्यक्रम के दौरान इतने लोग मंच पर चढ़ गये, कि पूरा मंच ही भरभराकर गिर पड़ा।इस घटना में कई कांग्रेस नेता को चोट भी आयी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव चंदन यादव के पांव में लगी चोट गयी है। वहीं कुछ विधायक भी चोटिल हुए हैं। हालांकि कार्यक्रम के दौरान कुमारी शैलजा मंच पर मौजूद नहीं थे। मंच टूटते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में गिरे और दबे नेताओं को बाहर निकला गया।


मोहन मरकाम ने सदन में अपने ही सरकार को घेरा, डीएफएम फंड में बंदरबांट का लगाया आरोप

No comments Document Thumbnail

रायपुर। होली के चलते छह दिनों बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से फिर शुरू हो गया। आरक्षण विधेयक पर सदन में सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। हंगामा के चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्‍थगित कर दी गई।


डीएमएफ राशि में बंदरबाट का आरोप

सदन में कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम  के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे घिरते नजर। मोहन मरकाम ने डीएमएफ राशि में बंदरबाट का आरोप लगाया है। मरकाम ने डीएमएफ में सात करोड़ राशि के बंदरबाट का आरोप लगाया है। उन्‍होंने इस मामले में विभागीय अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक मरकाम की मांग पर मंत्री रविंद्र चौबे ने जांच की घोषणा की है। 

इधर, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में 50 प्रतिशत से ज्यादा डीएमएम की राशि का बंदरबांट हो रहा है. पहले भी डीएमएफ की राशि में गड़बड़ी का मामला आ चुका है, विस्तृत जांच जरूरी है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.