Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मोरध्वज नगरी. Show all posts
Showing posts with label मोरध्वज नगरी. Show all posts

आरंग के इतिहास पर लोगो बनाओ - इनाम पाओ प्रतियोगिता: विजेता को मिलेगा 2100/ का नगद पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

आरंग। पीपला वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के संयोजन में "मोरध्वज नगरी आरंग" विषय पर राज्य स्तरीय लोगो (MONO) बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई थी। संतोषजनक प्रविष्टि नहीं आने से 15 मार्च 2023 तक इसे बढ़ाई गई है।

थीम का रखें विशेष ध्यान

छत्तीसगढ़ शासन के लोगो की तर्ज पर बाहरी भित्तियों में आरंग के 107 शिवलिंग को प्रतीकात्मक, भीतरी भाग में बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर के 64 योगनियों  का प्रदर्शन, मध्यभाग में दानी राजा मोरध्वज का चित्रण, दानशीलता के लिए कोई तीन अक्षर का कोटेशन आदि समाहित किया जाना चाहिए।



मोनो में राजा मोरध्वजरानी पद्मावती द्वारा अपने पुत्र ताम्रध्वज को आरा से चीरते हुए प्रदर्शित करने के साथ ही 'मोरध्वज नगरी आरंग' को आकर्षक ढंग से  लिखकर संदेश परक  लोगो (mono) बनाना है।  प्रतियोगिता में चयनित लोगो आयोजन समिति के द्वारा अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए पृथक से किसी प्रकार का अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

फाउंडेशन की चयन समिति द्वारा चयनित विजेता को 2100/ (दो हजार एक सौ रुपए) का नगद इनाम दिया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। इस पर किसी प्रकार की दावा-आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस Link पर क्लिक करें और अपने द्वारा बनाए गए लोगो (MONO) को अपलोड करें। 

https://forms.gle/tyq9ahxqAL83dmPG6 

ऑनलाइन प्रतियोगिता के नियम व शर्तें 

प्रतियोगिता में 16 साल आयु वर्ग से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

यह प्रतियोगिता 15/03/2023 की मध्य रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद की प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगा। आवश्यकतानुसार तिथि आगे बढ़ाई भी जा सकती है।

यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ स्तर पर आयोजित है। जिसमें पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की प्रविष्टियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। तथापि छत्तीसगढ़  के बाहर के प्रतियोगिताओं के लिए भी अवसर खुला है। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को पुरस्कृत किया जाएगा। यह सामाजिक सरोकार कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार के दावा/विवाद /न्यायालयीन कार्यवाही स्वीकार्य नहीं है।

 प्रतियोगिता में भाग लेने नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

https://forms.gle/tyq9ahxqAL83dmPG6

नोट:- प्रतियोगिता संबंधी अंतिम निर्णय का सर्वाधिकार आयोजक मंडल के पास सुरक्षित है।

मीडिया पार्टनर:- श्रीपुर एक्सप्रेस एवं media24media.com 

संयोजक:- पीपला  वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी आरंग

( Helpline No:- 9669140004, 9753896810 whatsapp, sms only. Not for call)

संपर्क सूत्र :-

1.आनंदराम पत्रकारश्री:-  9669140004

2. दूजेराम धीवर:- 9907962075

3. महेन्द्र पटेल:- 9753896810

4. गोपाल साहू:- 9893765167


प्रतियोगिता में भाग लेने नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

https://forms.gle/tyq9ahxqAL83dmPG6


पीपला फाउंडेशन ने किया आरंग के स्थान पर मोरध्वज नगरी आरंग लिखने की अपील

No comments Document Thumbnail


आरंग । धार्मिक नगरी आरंग के सामाजिक संगठन पीपला फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर सहित अंचल के विभिन्न गांवों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों,परिवारिक, धार्मिक आयोजनों, स्कूल कालेजों में भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कार्यक्रम स्थल आरंग के स्थान पर मोरध्वज नगरी आरंग  लिखने अपील की है। फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है जब लोग विभिन्न आयोजनों,शादी कार्ड ,जन्मोत्सव कार्ड,  धार्मिक अनुष्ठान,भागवत, रामायण, विभिन्न विद्यालयों, नगर पालिका सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में होने वाले सभी प्रकार के आयोजनों में कार्यक्रम स्थल आरंग के स्थान पर मोरध्वज नगरी आरंग लिखेंगे तो इससे राजा मोरध्वज नगरी आरंग के नाम से ख्याति व प्रसिद्धि और बढ़ेगी।


आज भी दुनिया भर में महानदानी राजा मोरध्वज की दानशीलता की  चर्चा है। ज्ञात हो कि गत माह पीपला फाउंडेशन के संयोजन में आरंग नगर में राजा मोरध्वज महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसकी अपार सफलता की चर्चा नगर सहित देश व प्रदेश में हो रही है। नगरीय प्रशासन, विकास विभाग और श्रम मंत्री डॉ   शिवकुमार डहरिया ने मोरध्वज महोत्सव के लिए प्रतिवर्ष दस लाख रुपये  आबंटित किए जाने की घोषणा की है। इससे आरंग के ऐतिहासिक महत्व को चिर स्थाई बनाए रखने में मदद मिलेगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.