Media24Media.com: मोरध्वज की मार्मिक कथा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मोरध्वज की मार्मिक कथा. Show all posts
Showing posts with label मोरध्वज की मार्मिक कथा. Show all posts

राम और श्याम की नगरी रही है आरंग : ईश्वर प्रसाद मिश्रा

No comments Document Thumbnail

 मोरध्वज की मार्मिक कथा सुनकर भावविभोरहुई महिलाएं


आरंग। आरंग के श्याम बाजार, भंडारी तालाब किनारे देवांगन परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं।

वही गुरुवार को कथावाचक ईश्वर प्रसाद मिश्रा ने राजा परीक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा की कथा बताया। साथ ही पौराणिक नगरी आरंग की महिमा बताते हुए कहा यह नगर प्राचीन काल से ही दानशीलता के लिए सुविख्यात है।

मान्यता अनुसार त्रेता में भगवान श्रीराम और द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण का यहां आगमन हुआ था।यह एक ऐसा पावन नगरी है जहां दोनो युगों में भगवान का आगमन हुआ।उन्होंने राजा मोरध्वज की मार्मिक कथा सुनाते हुए कहा
द्वापर युग में महादानी राजा मोरध्वज की परीक्षा लेने स्वयं भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन इस नगर में पधारे थे।

परीक्षा में राजा मोरध्वज और रानी पद्मावती द्वारा अपने पुत्र ताम्रध्वज को आरा से चिरकर भगवान श्रीकृष्ण को भेंट करने की मार्मिक कथा सुनकर महिलाएं भावविभोर हो गई।संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पश्चात नगर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व देवांगन परिवार के लोग शामिल हुए ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.