Media24Media.com: मेहंदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मेहंदी. Show all posts
Showing posts with label मेहंदी. Show all posts

स्वीप मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने हाथ पर लिखा - ‘‘मतदान हमारा अधिकार है’’

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द।  जिले में आज करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं द्वारा स्वीप मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में मतदान से संबंधित रोचक और संदेशप्रद स्लोगन लिखकर हाथों में  मेहंदी लगाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक भी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा अपने हाथों में मेहंदी रचाकर दिया गया संदेश अवश्य जागरूकता लाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में महासमुंद शहर का मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है जिसे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने मौजूद सभी प्रतिभागियों के माध्यम से संदेश दिया कि महिलाएं अपने स्वयं का वोट देकर अपने आस-पास, घर-परिवार के महिलाओं और लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपने मताधिकार का उपयोग करें।


कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा - आपके द्वारा दिए गए संदेश से लोगों में जागरूकता आएगी

कार्यक्रम में एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति महासमुन्द, समीर पांडेय जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती संगीता सिंह उप संचालक समाज कल्याण विभाग, रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति महासमुंद उपस्थित थे। प्रतियोगिता में अर्पिता साहू प्रथम, पूर्णिमा देवदास द्वितीय, ललीता तृतीय स्थान पर रही। कलेक्टर प्रभात मलिक के द्वारा मोमेंटो प्रदान कर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में किरित सोनी ने मतदान कविता सुनाई तथा नवीन मतदाता कुमारी तान्या साहू ने मतदान शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर व्याख्यान समीर पांडेय एवं सुधा रात्रे ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैल नाविक परियोजना अधिकारी शहरी/चक्रवर्ती परियोजना अधिकारी ग्रामीण महिला एवं बाल विकास विभाग खेमराज चौधरी बाल संरक्षण अधिकारी एवं अभिषेक सिंह, सुधा रात्रे, सुलेखा शर्मा,धनेश यादव, वेदप्रकाश साहू, अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

इसके अलावा बसना के भंवरपुर में करवा चौथ स्वीप मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर मतदान करने की अपील की। स्वीप के नोडल अधिकारी मैनेजमेंट रेखराज शर्मा ने बताया कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने भी उनके घर-घर जाकर मतदान के महत्व को बताया जा रहा है। आज सिरपुर के कमार डेरा सहित ग्राम सोनासिल्ली, भिथीडीह, जोरातराई, केशवा, कोलपदर, कुर्रूभाठा गांव में कमार जनजाति के लोगों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली गई।

आखिर कका की गोद तक पहुंच ही गई नन्हीं फ्रेंड वैष्णवी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ग्राम जगन्नाथपुर की रहने वाली 3 साल की बच्ची वैष्णवी यादव को जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इस बच्ची के पास आए और उसे पहचानते हुए कहा, अच्छा यही है वैष्णवी। उन्होंने बच्ची के परिजनों से बातचीत भी की और वैष्णवी द्वारा दिए गए फ्रेम तोहफे को स्वीकार किया। वैष्णवी अपने "कका" से मिलने के इंतजार में काफी देर तक बैठी हुई थी। कका से मिलने के लिए भीड़ इतनी थी कि लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे।



ऐसे में वह निराश होकर रोने भी लगी थी, जिसे देखते हुए कका ने तत्काल उसे दुलारते हुए उनके पिता दीपक यादव की गोद से उठाकर अपनी गोद में ले लिया और उसे दुलार किया । इस दौरान मुख्यमंत्री की नजर वैष्णवी की हथेली पर पड़ी, जिस पर मेहंदी सजी थी, जिस पर लिखा था मोर मयारू कका भूपेश बघेल। मेहंदी देखकर उन्होंने कहा- वाह! बढ़िया मेहंदी सजाई हो। मोर से बिकट मया करथस का नोनी? यह सुनकर आसपास खड़े लोग ठहाके मारकर हंस पड़े।

मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही उत्साहित थी बेटी, बार-बार मिलने के लिए पिता का हाथ खींचती रही

 जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा वैष्णवी उनसे मिलने के लिए आतुर हो रही थी। वह बार-बार पिता के हाथ खींचते हुए मंच की ओर बढ़ने का इशारा करती थी। जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो उसकी आतुरता और बढ़ गई, लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी। वह इंतजार में ही बैठी थी, फिर कार्यक्रम के अंत में स्वयं मुख्यमंत्री वैष्णवी से मिलने के लिए उनके पास पहुंचे और उसे पहचान भी गए। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री से वैष्णवी को मिलवाते हुए कहा कि यह वही बेटी है।

 पिता ने भेंट किया सीएम को फ्रेम, लिखा था पहुना ल मया के पाती, साथ मे दिया एक अनूठा पत्र

इस दौरान पिता दीपक ने मुख्यमंत्री को बेटी वैष्णवी की ओर से एक फोटो फ्रेम भेंट किया जिसमें "पहुना ल मया के पाती" के साथ कका के लिए छत्तीसगढ़ी में शायरी लिखा था। इसके अलावा उन्होंने एक पत्र भी दिया जिसमें बेटी है तो कल है के उद्देश्य को बतलाया गया था। उन्होंने इस पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से अपेक्षा भी की कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन दिवस पर बेटी तिहार के रूप में भी मनाया जाना चाहिए। जैसे बेटियों के सम्मान में जगन्नाथपुर में मिट्टी के दीपक जलाए  जाते हैं वैसे हर गांव और शहर में होना चाहिए। उन्होंने पत्र के जरिए बताया कि समाज में बेटी बेटा के प्रति भेदभाव दूर होना चाहिए। 

 मुख्यमंत्री से वैष्णवी को उपहार के तौर पर मिला फ्रॉक, गुल्लक और पहाड़ा

 मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात के दौरान वैष्णवी को तोहफा भी मिला, जिसमें फ्रॉक, गुल्लक और पहाड़ा था। घर आते ही उसने वही फ्रॉक पहनकर सबको बताती रही कि उनके कका ने यह गिफ्ट दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.