Media24Media.com: मुफ्त बिजली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुफ्त बिजली. Show all posts
Showing posts with label मुफ्त बिजली. Show all posts

पीएम सूर्यघर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार रोशनी का त्यौहार है, रोशनी बांटने का त्यौहार है, और विद्युत कर्मियों से बढ़कर भला ‘‘रोशनी बांटने वाला’’ कौन हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि दीपावली के समय आप लोगों का काम बहुत बढ़ जाता है, लेकिन आपने हर ऐसे अवसर पर बहुत सुंदर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इस बार भी मुझे आपसे यही आशा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के आव्हान के अनुरूप हमने भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया है। हमें राज्य की अधोसंरचना को मजबूत करते हुए एक सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। आने वाले दिनों में राज्य के कृषि और उद्योग के क्षेत्रों में तेज प्रगति होगी। ऐसे में हमें और भी अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य की विद्युत कंपनियों पर आने वाले समय में दायित्वों का और अधिक भार होगा, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी कंपनियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 375 कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति से जाहिर है कि आगे भी बिजली कंपनियों में अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जनजागरण सामग्रियों का विमोचन तथा लोकार्पण किया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रूफटॉप सोलर एक्प्लोरर एप का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हितग्राहियों के घरों के आगे लगने वाली नाम-पट्टिकाओं का वितरण भी कर रहे हैं। यह केवल योजना का लाभ उठाने वालों की नाम-पट्टिका नहीं है। यह प्रदेश के बिजली उत्पादकों की नाम पट्टिका भी है। वे न केवल अपनी जरूरतों की बिजली पैदा करेंगे अपितु अतिरिक्त बिजली का विक्रय कर बिजली विक्रेता भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2027 तक पांच लाख घरों को रौशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सोलर पैनल सप्लाई, इंस्टालेशन और मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।

 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सौर ऊर्जा के अधिकाधिक इस्तेमाल से परंपरागत तरीकों से हो रहे उत्पादन पर आने वाला दबाव भी घटेगा तथा हम ग्रीन एनर्जी को अपनाने की दिशा में सतत बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों में एवं सार्वजनिक स्थलों में हम अधिकाधिक रूप से सौर ऊर्जा को अपनाएंगे। प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक कृषि पंपों के माध्यम से सिंचाई सुविधा किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया है।

 स्वागत भाषण पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने दिया। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी नई ऊर्जा के साथ काम कर रही है। ऐसे में नई नियुक्ति से उपभोक्ता सेवा के कार्य को और बेहतर किया जा सकेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पॉवर कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू की गई, वह काफी सराहनीय है, अग्रवाल ने इसके लिए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को बधाई भी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, रोहित साहू उपस्थित थे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, पॉवर कंपनियों के प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला तथा भीमसिंह कंवर उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने किया। मंच संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया।

छत पर सोलर पैनल लगाकर अब आम आदमी भी बेच सकेंगे बिजली !

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन महासमुंद जिले के रेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें जिला महासमुंद एवं गरियाबंद विद्युत विभाग सीएसपीडीसीएल के अधिकारी कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया एवं हितग्राहियों को दी जाने वाली सब्सिडी के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही इस योजना के तहत सोलर रूफ टॉप के माध्यम से उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर बिजली का उत्पादन सीधे विद्युत कंपनी के ग्रिड से कनेक्टिविटी कर बिजली को बेच सकेंगे। जिससे वह अपना मुनाफा कर सकते है। पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत 1 किलो वाट में 30000,  2 किलोवाट में राशि 60000/- तथा 3 किलोवाट एवम उससे अधिक में अधिकतम राशि 78000/- सब्सिडी योजना के तहत दिया जाना है। उक्त जानकारी आर. ई.सी. के माध्यम से कार्यपालक निदेशक रायपुर ग्रामीण क्षेत्र संदीप वर्मा के मार्गदर्शन में एवम अधीक्षण अभियंता महासमुंद की उपस्थिति में किया गया। साथ ही स्मार्ट मीटरिंग के संबंध में जानकारी दी गई तथा राजस्व बकाया राशि हेतु निर्देशित किया गया हैं। अंत में अधीक्षण अभियंता द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारीगणों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित  किया गया।

महासमुंद : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रतिमाह मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। इस योजना को 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रारंभ की गई है जिसमें देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया गया है।


इस योजना के तहत हितग्राही अपने घर की छत पर सौर पैनल स्थापित करा सकते है। इसके साथ ही विभिन्न क्षमता अनुसार सौर संयंत्र स्थापित करने पर सब्सिडी का भी प्रावधान रखा गया है तथा सस्ते ब्याज दर पर लोन भी प्रदान किया जाएगा साथ ही सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा हो जायेगा।

 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु क्षमतावार रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित कराने पर सब्सिडी का प्रावधान है जो इस तरह है 1 से 2 किलो वॉट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 0 से 150 मासिक बिजली बचत यूनिट में 30,000 से 60,000 सब्सिडी का प्रावधान है। इसी तरह 0 से 3 किलो वॉट रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 150 से 300 मासिक बिजली बचत यूनिट में 60,000 से 78,000 सब्सिडी एवं 3 किलो वॉट से अधिक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट क्षमता के तहत 300 से अधिक मासिक बिजली बचत यूनिट में 78,000 सब्सिडी का प्रावधान है।

 क्रेडा विभाग महासमुंद के जिला प्रभारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कम बिजली खर्च होगा तथा आमजनों में नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत्र के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी। योजना का लाभ लेने के लिये हितग्राही अधिकारित वेबसाईट https://pmsuryaghar.gov.in/या pmsuryaghar App डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी क्रेडा विभाग, जिला कार्यालय महासमुंद में संपर्क कर सकते है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.