Media24Media.com: मुठभेड़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुठभेड़. Show all posts
Showing posts with label मुठभेड़. Show all posts

गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था।


उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के वापस लौटने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, दो जवान घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाग रहे नक्सलियों को घेरकर मारने की सूचना मिल रही है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर  पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता पाई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मिल रही खबरों की मानें तो इस मुठभेड़ में अब तक छह नक्सलियों के मारे जाने की खबर निकल कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में मुठभेड़ की खबर है।

इस मुठभेड़ में दो जवान के घायल होने की सूचना मिल रही है। घायल जवानों को जिला हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। मौके से सुरक्षा बल के जवानों ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद कर लिए है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सल मोर्चे पर कड़ा प्रहार कर रही है, जिसके बाद यहां से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली हार्डकोर माओवादी थे।

छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों में माओवादी कमांडर लक्ष्मण भी शामिल था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रेहाउंड फोर्स ने मिलकर घेराबंदी की और नक्सलियों पर ताबड़तोड़ हमला किया। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। लेकिन इस मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है।

नक्सलियों की हुई शिनाख्त

इस हमले में घायल जवान तेलंगाना पुलिस के है। इसमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों जवानों का भद्राचलम के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मारे गए नक्सलियों में कंजा विरैया, तुलसी, शुक्र, चालो, दुर्गेश और कोटो के रूप में शिनाख्त की गई है।

सीएम साय और उप मुख्यमंत्री शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे । घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान हुए थे घायल।



Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस-सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली

No comments Document Thumbnail

 Naxal Encounter:  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं।


अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है।

 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिन से कई बार रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है।


बीजापुर में मुठभेड़ में माओवादी प्लाटून कमांडर समेत 3 नक्‍सली ढेर, सुरक्षा बलों को ऑपरेशन में मिली सफलता

No comments Document Thumbnail

Bijapur Naxal Encounter:  छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर के नंबी व डोलीगुट्टा की पहाड़ियों व जंगल में नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 25 लाख के इनामी समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से तीन शव और एक लाइट मशीन गन, एक एके 47 आदि मिले हैं।


एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए नक्सलियों में प्लाटून नंबर 2 का कमांडर 25 लाख का इनामी सागर भी है। तेलंगाना की ग्रे-हाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस बल के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर सूचना के आधार पर दोनों राज्य की ओर से संयुक्त अभियान पर सुरक्षा बल को भेजा गया था।

छत्तीसगढ़: जवानों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया गया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

No comments Document Thumbnail

 Police Naxal Encounter  : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के बड़े तुंगाली-छोटे तुंगाली के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। आज जब सुबह जवान मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। यहां नक्सलियों के कंपनी नंबर-2 के प्लाटून कमांडर, जनताना सरकार अध्यक्ष एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 40 से 50 नक्सली मौजूद थे।

दोनों तरह से हुई गोलीबारी में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों का शव भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि, कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं, जिन्हें उनके साथी मौके से ले गए।

छत्तीसगढ़ में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भागे नक्सली

No comments Document Thumbnail

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. ताड़मेटला इलाके में जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में जवानों ने दी इनामी नक्सलियों को मार गिराया है. माओवादियों के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है. यह कार्रवाई डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने की है. इस घटना की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है.


 मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले के ताड़मेटला इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है, जो एक – एक लाख के इनामी थे. नक्सलियों के शव के पास से एक राइफल और एक पिस्टल बरामद किया गया है. जंगलों में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है.


Encounter ! इनामी दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बालाघाट में शनिवार तडक़े एक मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की जानकारी के आधार पर पुलिस अब भी जंगल का मुआयना कर रही है। मारी गई महिला नक्सली मूलत: बस्तर के रहने वाले हैं। दोनों पर क्रमश: 14-14 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ में ढ़ेर हुए महिला नक्सली की सुनिता और सरिता के रूप में शिनाख्ती हुई है।


मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ी क्षेत्र के कदला गांव में कुछ नक्सली राशन लेने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी। बीती रात करीबन 3 बजे गांव के बाहर के जंगल में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें हॉकफोर्स के जवानों ने बहादुरी के साथ लड़ते हुए दो महिला नक्सली को मार गिराया। मौके पर खून के धब्बे के आधार पर अन्य नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मारी गई नक्सली सुनिता भोरमदेव दलम की एरिया कमेटी मेम्बर है। वह 2015 में एमएमसी जोन में माड से पहुंची थी। टांडा दलम में वह लगभग एक साल काम करने के बाद विस्तार दलम में शामिल हो गई।

इसी तरह दूसरी नक्सली सरिता 2016 में लाई गई थी। वह कबीर के साथ रहते हुए विस्तार दलम में काम कर रही थी। सरिता खटियामोचा दलम की सदस्य है। पुलिस ने घटनास्थल से थ्री-नॉट-थ्री हथियार और कारतूस, दैनिक उपयोग का सामान और अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद घायल नक्सलियों की खोजबीन चल रही है। पिछले 10 माह के भीतर बालाघाट पुलिस ने अब तक 8 नक्सलियों को मार गिराया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.