Media24Media.com: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोनाखान पहुंचे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोनाखान पहुंचे. Show all posts
Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोनाखान पहुंचे. Show all posts

सीएम बघेल 14 और 15 दिसंबर को होंगे इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल, देखें शेड्यूल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)14 और 15 दिसंबर को सरगुजा, सूरजपुर और बलौदाबाजार जिले (Bhupesh Baghel Sarguja visit update) के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।





बलरामपुर की जनता को मिला 2 नए तहसील और उप तहसील की सौगात, सीएम ने किया 95 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन





सीएम निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.15 बजे मेंड्राकला पहुंचेंगे, जहां वे धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण (Paddy Purchase Center Inspection) कर किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम केशवपुर गांव में गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से ब्रम्हपारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 12.30 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।





इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम





वहीं मुख्यमंत्री बघेल (Bhupesh Baghel Sarguja visit update) अंबिकापुर के पीजी कालेज ग्राउंड में दोपहर 12.45 बजे आयोजित सभा में शामिल होंगे. साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे सीएम पीजी कालेज ग्राउंड अंबिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचेंगे। जहां वे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस सूरजपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न समाज प्रमुखों, संरक्षण प्रमुखों और अधिकारियों से चर्चा करेंगे।





15 दिसंबर को वापस रायपुर लौट जाएंगे सीएम बघेल





सीएम भूपेश बघेल 15 दिसंबर को सुबह 10.40 बजे सूरजपुर के नया बस स्टैण्ड का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सूरजपुर में गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सूरजपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत सकरी गांव पहुंचेंगे। जहां वे आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड वापस आएंगे।


अमर शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान युगों-युगों तक किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस के मौके पर उनके जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान के स्मृति स्थल में आकर उन्हे नमन करतें हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहीद वीर नारायण सिंह के स्मृति में बनें संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।









मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का की भावना का संचार किया। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।





कई मंत्री और नेता हुए शामिल





इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, महिला बाल विकास मंत्री अनिता भेड़िया, स्कूली शिक्षा एवं आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव प्रसाद राय, संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेन्द्र दीवान सहित जनप्रतिनिधी गण एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधी गण उपस्थित थे।









मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों से की मुलाकात





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेन्द्र सिंह दीवान, नरेन्द्र सिंह दीवान, कीर्ति कुंवर दीवान, जीराबाई सहित अन्य वंशजों से मिलकर परिवार के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी ली।









पेंशन की ली जानकारी





मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने वाली पेंशन की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों के जमीन के संबंध में कलेक्टर सुनील कुमार जैन को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देष दिए। उनके वंशजों के घर पर वीर नारायण सिंह की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर मुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.