Media24Media.com: माल्यार्पण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label माल्यार्पण. Show all posts
Showing posts with label माल्यार्पण. Show all posts

समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया जयंती पर जुटे प्रबुद्धजन

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता डाॅ.राममनोहर लोहिया की जयंती पर स्थानीय लोहिया चौक में अवस्थित उनकी आवक्षकद प्रतिमा पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


समाजवादी नेता दाऊलाल चन्द्राकर ने इस अवसर पर कहा कि डॉ.लोहिया विकेन्द्रीकृत समाजवाद का समर्थन करते थे। पूंजी संचय तथा बढ़ती हुई बेकारी को रोकने के लिए वे छोटी मशीनों पर आधारित उद्योगों का पक्ष लेते थे। जिससे कम पूंजी लगाकर श्रम शक्ति का उपयोग हो सके और अधिक से अधिक हाथों को काम मिल सके।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ के अध्यक्ष नारायण नामदेव,समाजवादी दिलीप कौशिक,एप्सो जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी,मछुवारा संघ के मंगलूराम ढीमर,मोहनलाल सोनी,सुखनंदन ढीमर,शाहबाज राजवानी,अरिश अनवर, कवि व साहित्यकार बन्धु राजेश्वर खरे,उत्तम दुबे,डोमार निषाद,संतराम ढीमर,मानक नामदेव,माधव स्वांई और छोटू साहू उपस्थित थे।

राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने निवास में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
                         

उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की और सदैव दलितों की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया। भारत के संविधान निर्माण में उनकी मुख्य भूमिका थी। वे हमारे देश के गौरव पुत्र है। उनका योगदान चिरस्मरणीय है।
                   

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.