Media24Media.com: महुआ शराब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महुआ शराब. Show all posts
Showing posts with label महुआ शराब. Show all posts

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,45 बल्क लीटर महुआ शराब सहित 1100 किग्रा महुआ लाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में गस्त के दौरान कसडोल क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम द्वारा 45 बल्क लीटर महुआ शराब सहित 1100 किग्रा महुआ लाहन जब्त की गई।

आरोपी देवप्रसाद यादव पिता कंशराम उम्र 35 वर्ष, चौकी बया अंतर्गत ग्राम सैयहाभाठा के कब्जे से 20.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब एवं 600 कि.ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी तरह आरोपी वासुदेव यादव पिता नरेश यादव उम्र 32 वर्ष चौकी बया अंतर्गत ग्राम सैयहाभाठा से 25.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब एवं 500 कि.ग्राम महुआ लाहन कुल 45.00 बल्क लीटर महुआ शराब व 1100 कि.ग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपी के विरूध्द छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)(1)(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी जलेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अवैध शराब 300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब की अन्य राज्यों से आवक पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा लगातार निगरानी रख रही है। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता के निर्देशानुसार, कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आबकारी और पुलिस की टीम अवैध शराब धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ की टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम चारपाली खपरखोल के जंगलों में चार ठिकानों पर छापेमारी कर 300 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसे 50-50 लीटर की छह झिल्ली पॉलिथीन में भरा गया था। इसके अलावा, शराब निर्माण में उपयोग होने वाला 3600 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। छापामार टीम में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन, धनेश्वराव मगर एवं सुरक्षा गार्ड लोचन साहू शामिल थे। टीम को तीन सक्रिय शराब भट्टियां और मदिरा निर्माण के अन्य उपकरण भी मिले। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) (च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Mahasamund : आबकारी टीम ने जप्त की 14.5 लीटर महुआ शराब

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में गुरुवार को आबकारी वृत्त बागबाहरा की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। 


कार्रवाई के दौरान ग्राम बागबाहरा निवासी सुनील पांडे के रिहायशी मकान से प्लास्टिक बाल्टी में रखे 2 पॉलीथिन में 9 लीटर एवं एक लीटर वाली 6 प्लास्टिक बोतल में 5.5 लीटर कुल 14.5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत 2900 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। 

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)क,  34(2), 59(क) के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बागबाहरा विकास बढेंद्र के नेतृत्व में की गई। जिसमें आबकारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा तथा आबकारी स्टॉफ महासमुंद मौजूद थे।

महासमुंद : आबकारी टीम बसना एवं सरायपाली द्वारा दबिश, 70 लीटर महुआ शराब और 600 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : अवैध रूप से आसवित कच्ची शराब के सेवन से संभावित जनहानि को रोकने तथा आबकारी राजस्व की सुरक्षा के लिए कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देश के अनुक्रम में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।


बुधवार को आबकारी नियंत्रण कक्ष बसना में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि बसना थानान्तर्गत ग्राम जमड़ी के झोरकी नाला के किनारे बांस एवं नीम पेड़ के नीचे कुछ लोगां द्वारा विक्रय हेतु काफी शराब का निर्माण किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर संयुक्त आबकारी टीम बसना एवं सरायपाली द्वारा दबिश दी गयी। उक्त नाला के पास तलाशी ली जाने पर एक नग चढ़ी भट्टी से मदिरा निर्माण कार्य जारी होना पाया गया। मौक़े पर 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब कीमत 14000 रुपए, 600 किलोग्राम महुआ लाहन कीमत 30000 रुपए तथा एक सेट मदिरा निर्माण सामग्री बरामद हुआ, जिसे विधिवत कब्जे आबकारी लिया गया।

 आबकारी टीम को देख आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपी की पतासाजी की गई, कोई पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1)क, च, इ एवं 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लेते हुए आरोपी की पतासाजी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही नितेश सिंह बैंस आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना एवं दरसराम सोनी आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त सरायपाली की संयुक्त टीम द्वारा की गयी, जिसमे आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।


छत्तीसगढ़ : जहरीली शराब ने बरपाया कहर, एक महिला समेत तीन लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जहरीली शराब सेवन से 3 लोगों की मौत की खबर है. मिली जानकारी मुताबिक घटना करतला थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटमेर की है. स्थानीय ग्रामीण महुआ शराब पीने से मौत का कारण बता रहे. मृतकों में श्रीमति मालती बाई (50), बेदराम (49) और राम सिंह (60) शामिल है।


जहरीली शराब पीने से मारे गए तीनों व्यक्तियों ने बेदराम के घर महुआ से बनी शराब पी थी. शराब पीने से हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने तीनों पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत जहरीला शराब पीने से या विषाक्त भोजन; फूड पॉइजनिंग से हुई यह कहना अभी ठीक नहीं होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगा. अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। घटना स्थल पर अभी कच्ची शराब और चखना पड़ा है.

वही कोरबा जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटघोरा थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से भुवनेश्वर सिंह और बसंती कंवर की मौत हो गई तथा मनबोध सिंह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कर्रा गांव में तीनों ग्रामीण दोपहर अपने खेत में काम करने गए थे और शाम में अचानक तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, उसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जब अन्य ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी तथा शवों और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल ग्रामीण को कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


महासमुंद : अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही, 13.78 लीटर शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में ग्राम मेमरा थाना पिथौरा में चमरु यादव उम्र 47 वर्ष के कब्जे की विधिवत तलाशी लिए जाने से पांच लीटर क्षमता वाली दो नग प्लास्टिक जरकन में भरी हाथ भट्टी अवैध महुआ शराब मात्रा 10 लीटर एवं 21 नग देशी प्लेन पाव में भरी मदिरा मात्रा 3.78 लीटर कुल मात्रा 13.78 लीटर जब्त किया गया।


आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पिथौरा से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल कराया जाएगा।

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना के आबकारी उपनिरीक्षक नितेश बैस के विशेष मार्गदर्शन में वृत्त पिथौरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान कुंजराम ध्रुव मुख्य आरक्षक, संजय मरकाम आरक्षक एवं समस्त आबकारी स्टाफ पिथौरा/बसना उपस्थित थे।

आबकारी विभाग ने किया 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहेजवार निवासी शिवम सोनवानी आत्मज अरूण प्रसाद के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद करते हुए आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् आबकारी अधिनियम की गैर जमानती न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

अवैध महुआ शराब 210 लीटर सहित 6 हजार किलो लाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं।

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी एवं सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 30 जनवरी शुष्क दिवस को मुखबिर से सूचना मिलने पर सालर क्षेत्र के ग्राम कटेल के जंगल में कार्यवाही की गई। जहां आरोपी टीम देखकर जंगल की ओर भाग निकलने में कामयाब हो गए मौके पर से दो चढ़ी भी, 210 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 6 हजार किलो महुआ लाहन एवं 20 किलो शक्कर तथा 20 किलो सुखा महुआ जप्त किया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धारा के तहत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज किया गया एवं आरोपियों की पतासाजी जारी है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल बंजारे, आरक्षक गणेश धीरज का सहयोग रहा।

कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी अमले ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिले में आबकारी अमले द्वारा 18 से 22 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक अमले द्वारा कुल 28.720 लीटर देसी प्लेन मदिरा, 31.5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 5300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी तरह कुल 19 प्रकरण कायम किए गए। इनमें गैर जमानतीय 34(2) के दो प्रकरण जमानतीय प्रकरण 34(1)के पांच,  36(a)के दो, 36(b)के दो और 36(c)के सात प्रकरण शामिल हैं। बताया गया है कि नगरी के सांकरा में योगेश महादानी से 19 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर 34(1) 34(2) 59(क) प्रकरण प्रकरण पंजीबद्ध किया। 



इसी तरह कोपेडीह के कुंदन सोनवानी से सात लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब  जप्त कर 34(2) 59(क) प्रकरण, कोरगांव के घनश्याम कमार से मदिरा साढ़े चार लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त कर प्रकरण 34(1) ख का पंजीबद्ध किया गया। कुरूद के देवेन्द ढाबा से 13 पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) , संगवारी ढाबा स्थित फिरतू साहू से मदिरा 2.600 माल्ट जप्त कर प्रकरण 36(क), पीपरछेड़ी के बाबा ढाबा स्थित आकाश देशमुख से सात पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) क पंजीबद्ध किया गया। नारी के राकेश ढाबा स्थित मनहरण रात्रे से 2.7 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) , चरमुडिया के स्नेहलता अग्रवाल से 3.240 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) ख पंजीबद्ध किया गया।

इसी तरह आबकारी अमले द्वारा भखारा के नवदीप कौर के विरूद्ध प्रकरण 36 (a), कृष्ण कुमार प्रकरण 36(b), चर्रा के हेमंत चंद्राकर प्रकरण 36(c), अरविंद साहू प्रकरण 36(ख), नारी के पीलू सोनकर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया। दानीटोला, धमतरी के हितेश निषाद पर प्रकरण 36(c), शेषनारायन यादव पर प्रकरण 36(c), कुरूद के चंद्राकर ढाबा स्थित तुला चंद्राकर पर प्रकरण 36(c), नारी के किरण ढाबा स्थित उमेश पर प्रकरण 36(c), यादव होटल के रणबीर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया। साथ ही ग्राम आबकारी अमले द्वारा बोदल बहरा के नालेे, सलोनी के जंगल और ग्राम कोपेडीह के विभिन्न स्थानों पर 5300 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.