Media24Media.com: महाशिवरात्रि

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महाशिवरात्रि. Show all posts
Showing posts with label महाशिवरात्रि. Show all posts

छत्तीसगढ़ : 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजिम कुंभ कल्प मेले के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन ने 12 फरवरी से 26 फरवरी तक शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. महामाघी पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस धार्मिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.


शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गरियाबंद जिले के राजिम, रायपुर जिले के गोबरा नवापारा और धमतरी जिले के मगरलोड सहित कुल 6 शराब दुकानें इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगी. आबकारी विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, और संबंधित जिलों के प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है.


महाशिवरात्रि पर्व पर 8 मार्च को रात्रि 8 बजे से होगा विशेष पूजन अनुष्ठान, महासमुन्द में गूंजेगा ओम नमः शिवाय का जयकारा

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल मेगामार्ट परिसर बीटीआई रोड महासमुंद में 8 मार्च को रात्रि 8 बजे से शिवजी की विशेष पूजा और अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित है। क्षेत्र का विकास, जन आरोग्य और जन-जन की समृद्धि के निमित्त आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में महासमुन्द क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी प्रिया विशेष रूप से शामिल होंगी।


आयोजन की तैयारी में जुटे शिवभक्तों ने बताया कि देवाधिदेव महादेव की महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना, अभिषेक करने के लिए 108 युगल (पति-पत्नी) का पंजीयन किया जा रहा है। नगरवासियों से अपील की गई है कि पहले आओ-पहले पाओ के क्रम में 108 लोगों को विशेष अनुष्ठान का अवसर मिलेगा। रात्रिकालीन महाशिवरात्रि पूजा अभिषेक 11 आचार्यों के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। विशेष पूजन में भाग लेने के इच्छुक शिवभक्त, श्रद्धालुओं से आयोजक मण्डल ने आग्रह किया है कि मोबाइल नंबर 9165744556, 9399998687 पर कॉल करके दम्पत्ति अपना पंजीयन करा सकते हैं। इससे विशेष अनुष्ठान को संपन्न कराने और बैठक व्यवस्था में सुविधा होगी।

विधायक ने श्रद्धालुओं से किया विनम्र आग्रह

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया है कि महाशिवरात्रि पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। शिव आराधना से मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह सुनहरा अवसर है। उल्लेखनीय है कि बीते कई वर्षों से इस स्थल पर शिव आराधना और महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजन अनुष्ठान किया जाता रहा है। इस बार आयोजन को और भी भव्य बनाने में श्रद्धालु और आयोजक मण्डल के लोग जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि का पर्व सनातन संस्कृति में भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व हर साल परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष पूजा होती है।

महाशिवरात्रि पर भोले के भक्तों के लिए गुड न्यूज, 25 अप्रैल को खुलेंगे भक्तों के लिए बाबा के द्वार

No comments Document Thumbnail

Kedarnath : भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मेष लग्न में खोले जाएंगे। आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वेदपाठी एवं आचार्यगणों की मौजूदगी में शुभ महूर्त की घोषणा की गई। इस मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर बम बम भोले के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।


भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मेष लग्न में खोले जाएंगे। आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में वेदपाठी एवं आचार्यगणों की मौजूदगी में शुभ महूर्त की घोषणा की गई। इस मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर बम बम भोले के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा।

विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। 27 अप्रैल को सुबह 7:10 पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कपाट खोले जाएंगे। 26 जनवरी यानी बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर राज महल में कपाट खुलने की तिथि तय की गई। इस दौरान बद्री केदार मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं पंडित मौके पर मौजूद थे। बदरीनाथ के कपाट खुलने की तारीख बसत पंचमी पर तय होती है।

विशेष लेख : आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक पंद्रह दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है, यहाँ मुख्य रूप से तीन नदियां बहती हैं, जिनके नाम क्रमशः महानदी, पैरी नदी तथा सोंढूर है। संगम स्थल पर कुलेश्वर महादेव जी विराजमान है।

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2001 से राजिम मेले को राजीव लोचन महोत्सव के रूप में मनाया जाता था, वर्ष 2005 से इसे कुम्भ के रूप में मनाया जाता रहा था, और अब 2019 से राजिम माघी पुन्नी मेला के रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग एवं स्थानीय आयोजन समिति के तत्वाधान में होता है। मेला की शुरुआत कल्पवास से होती है।

पखवाड़े भर पहले से श्रद्धालु पंचकोशी यात्रा प्रारंभ कर देते हैं पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालु पटेश्वर, फिंगेश्वर, ब्रम्हनेश्वर, कोपेश्वर तथा चम्पेश्वर नाथ के पैदल भ्रमण कर दर्शन करते हैं तथा धुनी रमाते हैं। 101 कि॰मी॰ की यात्रा का समापन होता है और माघ पूर्णिमा से मेला का आगाज होता है। इस वर्ष 5 फरवरी माद्य पूर्णिमा से 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि तक राजिम माद्यी पुन्नी मेला आयोजित किया गया है।

राजिम माघी पुन्नी मेला में विभिन्न जगहों से हजारो साधू संतों का आगमन होता है, प्रतिवर्ष हजारो की संख्या में नागा साधू, संत आदि आते हैं, तथा विशेष पर्व स्नान तथा संत समागम में भाग लेते हैं, प्रतिवर्ष होने वाले इस माघी पुन्नी मेला में विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में लोग आते हैं और भगवान श्री राजीव लोचन तथा श्री कुलेश्वर नाथ महादेव जी के दर्शन करते हैं और अपना जीवन धन्य मानते हैं। लोगो में मान्यता है कि भगवान जगन्नाथपुरी जी की यात्रा तब तक पूरी नही मानी जाती, जब तक भगवान राजीव लोचन तथा श्री कुलेश्वर नाथ के दर्शन नहीं कर लिए जाते, राजिम माघी पुन्नी मेला का अंचल में अपना एक विशेष महत्व है।

राजिम अपने आप में एक विशेष महत्व रखने वाला एक छोटा सा शहर है। राजिम गरियाबंद जिले का एक तहसील है। प्राचीन समय से राजिम अपने पुरातत्वों और प्राचीन सभ्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। राजिम मुख्य रूप से भगवान राजीव लोचन जी के मंदिर के कारण प्रसिद्ध है। राजिम का यह मंदिर आठवीं शताब्दी का है। यहाँ कुलेश्वर महादेव जी का भी मंदिर है। जो संगम स्थल पर विराजमान है। राजिम माघी पुन्नी मेला प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलता है। इस दौरान प्रशासन द्वारा विविध सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होते हैं।

Mahashivratri 2023 : इस साल महाशिवरात्रि में बन रहा है विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

No comments Document Thumbnail

Mahashivratri 2023 : सनातन धर्म में महाशिवरात्रि सबसे खास पर्व में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महा शिवरात्रि 18 फरवरी 2023, शनिवार को मनाई जाएगी। हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास माना जाता है।


महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पंडित अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है।

निशिता काल का समय – 18 फरवरी, रात 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक
प्रथम पहर पूजा समय – 18 फरवरी, शाम 06 बजकर 40 मिनट से रात 09 बजकर 46 मिनट तक
द्वितीय पहर पूजा समय – रात 09 बजकर 46 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक
तृतीय पहर पूजा समय – 19 फरवरी, रात 12 बजकर 52 मिनट से 03 बजकर 59 मिनट तक
चतुर्थ पहर पूजा समय –19 फरवरी, 03 बजकर 59 मिनट से सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

व्रत पारण का समय- 19 फरवरी 2023, सुबह 06 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक
महाशिवरात्रि के दिन बन रहा है खास योग

इस बार महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी 2023, शनिवार को ही शनि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है। प्रदोष व्रत के दिन भी भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है।

महाशिवरात्रि 2023 महत्व

Mahashivratri 2023 : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। क्योंकि ये दिन शिव और शक्ति के मिलन की रात है। इस दिन शिवभक्त अपने आराध्य का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखने के साथ जलाभिषेक करते हैं। इस दिन बाबा की विधिवत पूजा करने के साथ जलाभिषेक करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ घर में खुशियां ही खुशियां आती है।

 

 

Bank Holidays : 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, बचे हुए काम फटाफट निपटा लीजिए

No comments Document Thumbnail

Bank Holidays :  हर महीने बैंकों की कुछ छुट्टियां होती हैं। अगला महीना फरवरी का होगा। फरवरी का यह महीना 28 दिन का होनेवाला है। फरवरी महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा महाशिवरात्रि सहित कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन छुट्टियों की जानकारी जरूरी है।


 

Bank Holidays : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)https://www.rbi.org.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फरवरी महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो फरवरी 2023 में अलग-अलग राज्यों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को इन बैंक छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन सेवाओं से ही अपना काम चलाना पड़ेगा। देखें फरवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays )

05 फरवरी रविवार देशभर में

11 फरवरी दूसरे शनिवार देशभर में

12 फरवरी रविवार देशभर में

15 फरवरी लुई नगाई नी हैदराबाद, तेलंगाना

18 फरवरी महाशिवरात्रि रायपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम, अहमदाबाद, बेलापुर

19 फरवरी रविवार देशभर में

20 फरवरी स्टेट डे आइजॉल, मिजोरम

21 फरवरी लोसार गंगटोक, सिक्किम

25 फरवरी चौथा शनिवार देशभर में

26 फरवरी रविवार देशभर में


महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे में पूजा के 7 मुहूर्त, 6 राजयोग में शिवरात्रि

No comments Document Thumbnail

महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में अपना विशेष महत्व है। इस दिन सभी श्रद्धालु शिवलिंग में जल चढ़ाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था। इस तिथि को हिंदू धर्म को मानने वाले भगवान शिव और माता पार्वती के महामिलन के उत्सव के रूप में मनाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती का विवाह होने से इसका महत्व ज्यादा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर कोई श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

कल शिव पूजा का महापर्व यानी शिवरात्रि है। पंचांग के हिसाब से ये दिन फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को होता है, जो कि इस बार 1 मार्च को है। शिव पुराण में लिखा है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग से ही सृष्टि शुरू हुई थी। इस दिन सबसे पहले भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने शिवलिंग की पूजा की थी। तब से हर युग में इस तिथि पर भगवान शिव की महापूजा और व्रत-उपवास करने की परंपरा चली आ रही है। इस पर्व पर दिनभर तो शिव पूजा होती ही है, लेकिन ग्रंथों में रात में पूजा करने का खास महत्व बताया गया है। 

4 प्रहरों में शिवजी की पूजा

स्कंद और शिव पुराण में लिखा है कि शिवरात्रि पर रात के 4 प्रहरों में शिवजी की पूजा करनी चाहिए क्योंकि इस तिथि पर भगवान शिव लिंग के रूप में रात में ही प्रकट हुए थे, इसलिए शिवरात्रि पर रात के चारों प्रहर में पूजा करने से जाने-अनजाने हुए पाप और दोष खत्म हो जाते हैं। अकाल मृत्यु नहीं होती और उम्र भी बढ़ती है।   ज्योतिषाचार्य के मुताबिक महाशिवरात्रि पर शिव योग बन रहा है। साथ ही शंख, पर्वत, हर्ष, दीर्घायु और भाग्य नाम के राजयोग बन रहे हैं। 

गुरु की युति बनना भी शुभ

इस दिन मकर राशि में चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र और शनि रहेंगे। इन ग्रहों के एक राशि में होने से पंचग्रही योग बन रहा है। वहीं इस महापर्व पर कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनना भी शुभ रहेगा। बृहस्पति धर्म-कर्म और सूर्य आत्मा कारक ग्रह होता है। इन दोनों ग्रहों की युति में शिव पूजा का शुभ फल और बढ़ जाएगा। शिवरात्रि पर सितारों की ऐसी स्थिति पिछले कई सालों में नहीं बनी।

पूजा के मंत्र

  • ॐ नम: शिवाय
  • ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्द्धनम्।
  • ऊर्वारुकमिव बंधनान् मृत्योर्मुक्षिय मामृतात्।। ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ

इस तरह करें व्रत

शिवरात्रि पर सूर्योदय से पहले उठकर पानी में गंगाजल और काले तिल मिलाकर नहाएं। इसके बाद दिनभर व्रत और शिव पूजा करने का संकल्प लें। व्रत या उपवास में अन्न नहीं खाना चाहिए। पुराणों में जिक्र है कि पूरे दिन पानी भी नहीं पीना चाहिए। जानकारों का कहना है कि इतना कठिन व्रत न कर सकें तो फल, दूध और पानी पी सकते हैं। इस व्रत में सुबह-शाम नहाने के बाद शिव मंदिर दर्शन के लिए जाना चाहिए।

आरती के बाद कर्पूरगौरं मंत्र

  • कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
  • सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।

इस मंत्र का अर्थ यह है कि जो कर्पूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं, करुणा के अवतार हैं, संसार के सार हैं और भुजंगों का हार धारण करते हैं, वे भगवान शिव माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में सदैव निवास करें और उन्हें मेरा नमन है। इस अलौकिक मंत्र के हर एक शब्द में भगवान भोलेनाथ की स्तुति की गई है। किसी भी देवी-देवता की आरती के बाद कर्पूरगौरम.. मंत्र क्यों बोला जाता है इसके पीछे भी बड़ा रहस्य है।

पूजा के लिए सामग्री

शिव की आराधना के समय बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, मदार पुष्प, सफेद फूल, गंगाजल, गाय का दूध, मौसमी फल सामग्रियां रखें और विधिपूर्वक भोलेनाथ का पूजन करें। महाशिवरात्रि का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। शंकर कृपा से आरोग्य प्राप्त होता है, सुख, सौभाग्य बढ़ता है।

महाशिवरात्रि में शिव योग 

इस बार महाशिवरात्रि शिव योग में है। 01 मार्च को शिव योग दिन में 11:18 बजे से शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। शिव योग 2 मार्च को सुबह 8:21 बजे तक रहेगा। शिव योग को तंत्र या वामयोग भी कहते हैं। धारणा, ध्यान और समाधि अर्थात योग के अंतिम तीन अंग का ही प्रचलन ज्यादा रहा। शिव कहते हैं 'मनुष्य पशु है' पशुता को समझना ही योग और तंत्र का शुरू माना गया। इस योग में मोक्ष या परमात्मा को पाने के तीन मार्गों को बताया गया. जागरण, अभ्यास और समर्पण।

श्मशान वासी भगवान शिव

भगवान शिव शमशान वासी हैं। उनका स्वरूप भयंकर और अघोरी प्रवृति वाला है, लेकिन यहां ये स्तुति बताती है कि उनका (भगवान शंकर) स्वरुप दिव्य है और वे सुंदर हैं। भोलेनाथ को सृष्टि का अधिपति माना जाता है। वे मृत्युलोक के देवता हैं। उन्हें पशुपतिनाथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे संसार के समस्त जीव के अधिपति हैं। ये स्तुति इसी कारण से गाई जाती है क्योंकि जो इस समस्त संसार का अधिपति है वो हमारे मन में वास करें। शिव मृत्यु के भय को दूर करते हैं।

वेद स्वरूप हैं भगवान शिव

शिव का अर्थ वेद होता है। कहा गया है कि 'वेद: शिव: शिवो वेद:' यानी वेद शिव हैं और शिव वेद हैं। शिव वेदस्वरूप हैं। ये योग वेदाध्ययन, आध्यात्मिक चिंतन आदि शुरू करने के लिए उत्कृष्ट होता है। जितने भी बौद्धिक कार्य हैं; वे सभी शिव योग में उत्तम माने गए हैं। परोपकार, दयालुता और लोककल्याण के कार्य इस योग में बहुत ही सफलतादायक माने गए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.