Media24Media.com: महाराष्ट्र की राजनीति

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महाराष्ट्र की राजनीति. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र की राजनीति. Show all posts

लालू यादव, अजित पवार के बयान पर बोले- राजनीति में बूढ़ा आदमी रिटायर नहीं होता

No comments Document Thumbnail

 महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त हलचल है। वहीं, महाराष्ट्र के बाद बिहार को लेकर भी राजनीतिक चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालू यादव जब भी बयान देते हैं, तो वह चर्चा में आ जाते हैं। एक बार फिर से लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजित पवार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही अपने बयान से उन्होंने कई बड़े राजनीतिक संकेत भी दिए हैं। 


दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ने पटना में कहा कि 2024 में देश से नरेंद्र मोदी को हटाना है। इसके साथ ही उन्होंने अजित पवार के बयान पर कहा कि राजनीति में बूढ़ा आदमी कभी रिटायर नहीं होता है। 

मोदी पर प्रहार

लालू यादव लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं। वे लगातार दावा कर रहे हैं कि 2024 में विपक्षी एकता भाजपा को हराने में कामयाबी हासिल करेगी। आज उन्होंने एक बार फिर से दावा किया कि महागठबंधन की सरकार 2024 में बनेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन कम से कम 300 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्ट लोगों के संचालक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपने देखा कि प्रधानमंत्री जिन्हें भ्रष्ट कहते थे, उन्हीं को महाराष्ट्र में मंत्री बना दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जो भी प्रधानमंत्री बनता है, उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। 

अजित पवार पर निशाना

लालू यादव ने शरद पवार का समर्थन करते हुए अजित पवार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा उन्होंने कहा कि भतीजे अजीत के कहने से शरद पवार रिटायर नहीं हो जाएंगे। बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। लालू यादव ने दावा किया कि शरद पवार मजबूत नेता हैं। भतीजे अजीत पवार का कोई असर नहीं है। अजित पवार ने बुधवार को अपने 83 वर्षीय चाचा शरद पवार को याद दिलाया कि यह उनके सेवानिवृत्त होने का समय है। अजित पवार ने कहा कि भाजपा में, नेता 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो जाते हैं, आप कब होने जा रहे हैं। अजित (63) ने कहा किहर किसी की अपनी पारी होती है। सबसे सार्थक समय 25 से 75 वर्ष की आयु तक होता है।’’


CM शिंदे के साथ होने वाला है खेला! अजित पवार पर संजय राउत का चौंकाने वाला खुलासा

No comments Document Thumbnail

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है. राउत ने कहा कि एकनाथ शिदे बहुत जल्द CM पद से हट जाएगें.


अजित पवार महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. एकनाथ शिंदे कुछ दिनों के मेहमान हैं. संजय राउत ने कहा कि मेरी शरद पवार से बात हुई है. उन्होंने कहा कि मैं मजबूत हूं और हमें जनता का समर्थन प्राप्त है.

राज्यसभा सासंद संजय राउत ने कहा कि ये तो कभी ना कभी होने ही वाला था. भाजपा पूरे देश में जिस तरह की राजनीति करने वाली है, वो कर ले. शिवसेना को तोड़ दिया है, NCP को तोड़ दिया.

कुछ लोग बोल रहे थे कि कांग्रेस को भी तोड़ने वाले हैं. मगर इससे BJP को कोई फायदा नहीं होगा. राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग गुस्से में हैं और हम लड़ने के लिए तैयार हैं. हम सभी मिलकर लड़ने वाले हैं.

महाराष्ट्र का सियासी खेल!

सांसद संजय राउत ने कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार में महाराष्ट्र का सीएम बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास अच्छा खासा प्रशासनिक अनुभव है. संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ अयोग्य लोग विभाजन करके मुख्यमंत्री बन गए हैं. एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में 40 विधायकों के साथ विद्रोह किया था जिसके कारण महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी.

यहां से शुरू हुई पवार के सीएम बनने की बात

गौरतलब है कि संजय राउत का ये बयान तब आया है जब 1 दिन पहले ही अजित पवार ने एक इंटरव्यू में अपने सीएम बनने की महत्वाकांक्षा को लेकर पूछे जाने पर कहा था कि हां, मैं 100 प्रतिशत मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा. फिर इसके बारे में जब संजय राउत ने कहा कि उन्होंने पहली बार ये इच्छा नहीं जताई है इसलिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.