Media24Media.com: महामंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महामंत्री. Show all posts
Showing posts with label महामंत्री. Show all posts

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने राकेश चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भरत वर्मा ने राकेश चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव को प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दायित्व सौंपा है। राकेश चंद्राकर पूर्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री महासमुंद, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन की सेवा में तत्पर रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर राकेश चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है,

उस पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, भरत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा का आभार व्यक्त किया। दूसरी ओर उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। चंद्राकर को महामंत्री बनाए जाने पर धर्मेश शुक्ला, पप्पू पटेल, धर्मेन्द्र यादव, धरम साहू, राकेश साहू, कमल कौशिक, निर्भय नायक, खेमराज बघेल, रामेश्वर गब्बर साहू, हनी सिंह, कुलजीत सलूजा,राजा अग्रवाल,रुपलाल पटेल, डोमार पटेल, विकास चंद्राकार, शशिकांत साहू, संदीप घोष, संदीप दीवान, प्रकाश शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, नारेन्द्र गिरी, श्याम साकरकर, निश्चय चंद्राकर, भाऊराम साहू, गैंद यादव, मनोज यादव, लखेश्वर पटेल, अजय साहू, लखन साहू आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव : घर-घर जाकर मांग रहे हैं वोट

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पार्टी प्रत्याशी सावित्री मंडावी के साथ नगर पंचायत चारामा में विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर वोट मांगा। इसके साथ ही भानुप्रतापपुर के ग्राम उडकूड़ा और चनदेली में ग्रामीणों की सभा ली। उधर, भारतीय जनता पार्टी के साथ ही अन्य उम्मीदवार भी संभाएं लेकर और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी सहित सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इस उपचुनाव के तहत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।



कांग्रेस सरकार पर आदिवासियों को गुमराह करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आदिवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में विषय लाना अलग बात है और उसे कानून में परिवर्तित करना अलग है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कारण ही आज एससी और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण प्रभावित हुआ है। भानुप्रतापपुर विधानसभा के कोरर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कश्यप ने कई सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार केवल राजनीतिक छल कपट करना जानती है।

वहीं, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अंठावन फीसदी आरक्षण बचा नहीं पाई और अब प्रदेशवासियों को छिहत्तर प्रतिशत आरक्षण का सपना दिखा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में आरक्षण को लेकर जो प्रस्ताव पारित किया गया है, वह जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।

दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा आदिवासी आरक्षण की विरोधी है और इसलिए आरक्षण बहाली के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विरोध कर रही है।

राज्य सरकार को घेरने के लिए सालभर की कार्ययोजना तैयार

No comments Document Thumbnail

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक धमतरी जिले के गंगरेल में आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अरूण जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और सह-प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में यह तय हुआ कि राज्य के वरिष्ठ नेता नवंबर माह में संभाग मुख्यालयों का दौरा कर पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने बताया कि इस बैठक में राज्य सरकार को घेरने के लिए सालभर की कार्ययोजना तैयार की गई है।


 

 चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर पुनिया

उधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया नौ अक्टूबर से चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। पुनिया नौ अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। उसके बाद इसी दिन कांकेर के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में लेंगे। पुनिया दस अक्टूबर को केशकाल, कोण्डागांव और बस्तर तथा ग्यारह अक्टूबर को दंतेवाड़ा में दंतेवाड़ा और बीजापुर विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वहीं, बारह अक्टूबर को जगदलपुर में जगदलपुर, बस्तर और सुकमा विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.