Media24Media.com: महादेव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महादेव. Show all posts
Showing posts with label महादेव. Show all posts

सिरपुर : गंधेश्वर नाथ का हुआ सहस्त्र जलधारा अभिषेक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव का बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। मुख्य यजमान के रूप में जिला पंचायत के सभापति अमर अरुण चंद्राकर के परिजन अरुण चंद्राकर किशोर चंद्राकर मौजूद थे। मंदिर के गर्भगृह में दो पंडितों रिकेश दुबे, मासूम पांडे व मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र गिरी अमन गिरी गोस्वामी ने नमक चमक विधि से यह पूजन संपन्न कराया। सबसे पहले मां गंगा की पूजा अर्चना की गई ,पश्चात महानदी से मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं ने मानव श्रृंखला बनाई और भोलेनाथ का अभिषेक किया।


जलधारा वाले पात्र में
1008 छिद्र होते हैं जिसके कारण इसे सहस्त्र जलधारा अभिषेक कहा जाता है। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर बोल बम के जयघोष से गुंजित होता रहा, इसी तरह ढोल की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमें समिति के सदस्य व श्रद्धालु थिरकते रहे। बता दें यहां प्रतिवर्ष बोल बम सेवा समिति द्वारा सावन माह के अंतिम शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें आसपास के ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित होकर भोलेनाथ को मानव श्रृंखला  बना कर जल अर्पित करते हैं।एक तरफ से बाल्टी में जल आता है तो दूसरी ओर से खाली बाल्टी पुनः नदी में भेजी जाती है इस प्रकार यह श्रृंखला अभिषेक के दौरान शतत चलते रहता है।

पिछले 2 वर्षों से मुख्य जजमान के रूप में अमर अरुण चंद्राकर के परिजन ही शामिल होते रहे हैं अभिषेक के बाद उपस्थित जनों को प्रसाद का वितरण किया गया। यहां भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें सैकड़ों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दाऊ लाल चंद्राकर नुकेश चंद्राकर, बाबूलाल साहू, सुंदर साहू, थनवार यादव, ईश्वर साहू, निहाल सोनकर, जय पवार, निखिल चंद्राकर, कौशल्या चंद्राकर ,लता चंद्राकर, हर्षा चंद्राकर, द्वारिका साहू, शशिभूषण पटेल, गिरधारी पटेल, पितांबर पटेल ,रामबारी पटेल, मोती राम चौधरी, लक्की टावरी, रेवाराम सेन, दीपक सोनी आदि उपस्थित थे।

संभागायुक्त महादेव कावरे ने डोंगरगांव तहसील के कार्यालय में दी दबिश

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे द्वारा आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव तहसील अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय डोंगरगांव, तहसील कार्यालय डोंगरगांव एवं पटवारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान कार्यालय में सभी शाखाओं में संबंधित कर्मचारी के टेबल में नेम प्लेट नहीं पाए जाने पर कावरे ने नायक अनुविभागीय अधिकारी एवं ध्रुव तहसीलदार को 3 दिवस के भीतर नेम प्लेट रखे जाने के निर्देश दिए।



पंजियों के अद्यतन नहीं होन पर कर्मचारी की रोकी वेतनवृद्धि

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम डोंगरगांव तहसील कार्यालय में निरीक्षण के दौरान कावरे ने वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं पक्षकारों से चर्चा की जिस दौरान वहा उपस्थित ग्राम बगदई के ग्रामीण राजेन्दर सिंह ने बताया गया कि उनके द्वारा फर्द बंटवारा का आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिस पर कावरे ने वहां उपस्थित तहसीलदार कोमल धुव को तत्काल कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया। कार्यालय में शाखाओं के निरीक्षण के दौरान कावरे ने डब्ल्यू.बी.एन शाखा मे संधारित होने वाली पंजीयो बी-4, बी-7, पी-2, 

वर्गीकरण पंजी का अवलोकन किया, जिसमें विविध राजस्व की वसूली होना शेष पाया गया एवं पंजियों का अद्यतन नहीं होना पाया गया। जिस पर कावरे द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित कर्मचारी श्रीमती बिलकीस खान को 15 दिवस के भीतर इसे पूर्ण करने के निर्देशित किया गया। इसी प्रकार कानूनगों शाखा में संधारित किए जा रहे पंजियों का निरीक्षण किया। जिसमें पटेली पंजी, सर्किल नोटबुक के लंबे समय से अद्यतन नही पाए जाने साथ ही अभिलेखों के अव्यवस्थित रख-रखाव पर संभागायुक्त द्वारा संबंधित कर्मचारी शरद जोशी के वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए। 

लोक सेवा गारंटी अंतर्गत लंबित आवेदनो का त्वरित करें निराकरण-

कावरे ने तहसील डोंगरगांव में लोक सेवा गारंटी अंतर्गत 2798 लंबित आवेदन होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं वहां उपस्थित संबंधित अधिकारी कोमल धु्रुव तहसीलदार डोंगरगांव को एवं अशोक सिंह राजपूत नायब तहसीलदार को फटकार लगाते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायालय तहसीलदार में 260 प्रकरण एवं न्यायालय नायब तहसीलदार तुमड़ीबोड़ में 127 प्रकरण लबित पाया गया। जिस पर संभागायुक्त ने पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया एवं प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुके आवेदनों में आदेश पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

लोक सेवा केन्द्र डोंगरगांव का किया निरीक्षण

संभागायुक्त ने लोक सेवा केन्द्र डोंगरगांव में दर्ज आवेदनों के अवलोकन के दौरान ड्रायविंग लायसेंस के लंबित आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण किसी भी परिस्थिति में समय सीमा के भीतर ही कर लिया जाये।

पटवारी कार्यालय में किया ऋण पुस्तिका का वितरण-

संभागायुक्त कावरे ने डोंगरगांव तहसील के पटवारी हल्का नं 23 एवं 24 का भी निरीक्षण किया। जिस दौरान वहां उपस्थित ग्राम सेवताटोला के ग्रामीण कमल द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ऋण पुस्तिका में रिकार्ड अद्यतीकरण का आवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिस पर तत्काल अद्यतीकरण उपरांत संभागायुक्त द्वारा आवेदक को ऋण पुस्तिका प्रदान की गई।

अधिवक्ताओं से की चर्चा-

संभागायुक्त द्वारा डोंगरगांव तहसील के अधिवक्ताओं भेंट कर न्यायालयीन प्रक्रियाओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। इस पर उपस्थित अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय, प्रवीण चन्द्रवंशी, ओम प्रकाश पाठक एवं महेन्द्र सिंह ठाकुर शफीर अहमद खान ने न्यायालय के कार्यप्रणाली पर संतुष्टता व्यक्त की एवं परिसर में बैठक व्यवस्था एवं पेयजल की मांग रखी। जिस पर कावरे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.