Media24Media.com: महंगाई

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महंगाई. Show all posts
Showing posts with label महंगाई. Show all posts

हाय रे महंगाई: सब्जियों के दाम सुन नाक-मुंह सिकोड़ रहे लोग

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। टमाटर के दाम बढ़ने के साथ अब अदरक और हरी मिर्चा के भी भाव बढ़ चुके हैं। सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। सब्जियों के बढ़ते दाम ने खाने का स्वाद बिगाड़ दिया है। देश के कई हिस्सों में टमाटर के दाम में रेकॉर्ड इजाफा हुआ है। टमाटर की कीमतें अभी 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी है।


जानकारों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से सप्लाई चेन में रुकावट के चलते सब्जियों के दाम में रेकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। फूलगोभी, मिर्च, अदरक जैसी अन्य सब्जियों की कीमतें समान्‍य से ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं। वहीं सब्‍जी विक्रेताओं का कहना है कि,अगर अच्छे क्‍वालिटी के टमाटर खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 120 रुपये प्रति किलो है। सब्जियों के दाम कब कम होने किसकी कोई जानकारी नहीं। बारिश के कारण टमाटर की सप्‍लाई कम हुई है। टमाटर के दाम बढ़ने से लोग खरीद भी नहीं रहे हैं।

बिगड़ा बजट तो आलू पर निर्भरता बढ़ी

हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है। बिगड़ते बजट को संतुलित रखने के लिए लोगों की निर्भरता आलू पर बढ़ गयी है। दुकानों में आलू 15 से 16 रुपए किलो है। खासकर रोज कमाने और खाने वाले गरीब तो हरी सब्जियों का नाम भी लेना नहीं चाहते हैं। आलू की सब्जी और आलू का चोखा से काम चला रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : दीवाली के पहले कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार ने दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि की सौगात दी है। मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के भारसाधक मंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग ने आज डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। डीए की बढ़ी हुए दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगा। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।

 


राज्य शासन ने छटवें वेतनमान से वेतन पाने वालों की महंगाई भत्ते में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें 189 प्रतिशत महंगाई भत्ते की जगह 201 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वित्त विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को महंगाई भत्ते में वृद्धि के संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों को अगस्त-2022 से 28 प्रतिशत की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा था। वहीं छटवें वेतनमान वालों को 189 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था।

​​​​​​​ छत्तीसगढ़ : एक अक्टूबर से श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी का मिलेगा लाभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के प्रावधानों के अनुसार राज्य के विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए एक अक्टूबर 2022 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित किया है। परिवर्तनशील महंगाई भत्ता का लाभ अनुसूचित क्षेत्रों में कार्यरत औद्योगिक श्रमिक, कृषि श्रमिक, अगरबत्ती निर्माण और बीड़ी निर्माण से जुड़े श्रमिकों को मिलेगा।



औद्योगिक सूचकांक के अनुसार जनवरी 2022 से जून 2022 के मध्य हुई वृद्धि के आधार पर औद्योगिक श्रमिकों के मंहगाई भत्ते में प्रतिमाह 160 रूपए और कृषि श्रमिकों के मंहगाई भत्ते में प्रतिमाह 150 रूपए की वृद्धि की गई है। इसी तरह से अगरबत्ती निर्माण श्रमिकों को एक हजार अगरबत्ती बनाने पर 0.4 रूपए, बीड़ी श्रमिकों को एक हजार बीड़ी बनाने पर 4.25 रूपए की वृद्धि की गई है। यह दरें एक अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए निर्धारित की गई है।

सामान्य नियोजन के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दरों के अनुसार श्रमिकों को बढ़ी हुई दरों पर मजदूरी अब एक अक्टूबर 2022 में मिलेगी। अकुशल श्रमिकों को निर्धारित जोन में प्रतिदिन मजदूरी 393 रूपए निर्धारित की गई है। जोन के 383 रूपए और जोन के लिए 373 रूपए मजदूरी प्रतिदिन मजदूरी देय होगी। अर्द्धकुशल श्रमिकों को जोन के लिए 418 रूपए, जोन के लिए 408 रूपए एवं जोन के लिए 398 रूपए प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की गई है। कुशल श्रमिको को जोन के लिए 448 रूपए,  जोन के लिए 438 रूपए तथा जोन के लिए 428 रूपए प्रतिदिन कुल मजदूरी मिलेगी। 

इसी तरह से उच्च कुशल श्रमिको को निर्धारित मजदूरी के अनुसार अब जोन के लिए 478 रूपए, जोन के लिए 468 रूपए और जोन के लिए 458 रूपए प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। कृषि श्रमिकों के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन दरो के अनुसार अकुशल कृषि श्रमिको के लिए 273 रूपए प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की गई है। श्रमायुक्त द्वारा प्रभावशील न्यूनतम वेतन दरों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in पर अपलोड की गई है। इसके अलावा श्रमायुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन, खण्ड तीन द्वितीय तल नवा रायपुर से भी सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

हड़ताल से वापस लौटने CM भूपेश बघेल की अपील, कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अधिकारक निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंदोलन कर रहे हड़ताली कर्मचारियों-अधिकारी से काम पर लौटने ट्विटर पर अपील जारी की है। प्रदेश के ऐसे हड़ताली अधिकारी-कर्मचारी जो एक या दो सितंबर से काम पर लौटते हैं, उनकी हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान भी किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही हड़ताल से वापस लौटने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई और आवास भत्ता देने की मांग को लेकर इस माह की बाईस तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 



कल कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की मुख्य सचिव से बातचीत बेनतीजा रही थी। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कर्मचारियों का वेतन रोककर सर्विस ब्रेक करने के राज्य सरकार के आदेश का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो इस आदेश को रद्द कर दिया जाएगा।




महासमुन्द : महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द. केंद्र सरकार के बेतहाशा महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम  के निर्देश पर महासमुंद महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस भवन के समक्ष नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर एवं कांग्रेस कमेटी महिला शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन करके केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा आम जनता के ऊपर बेतहाशा महंगाई का जो बोझ बढ़ा दिया है. 



उसके विरोध में जमकर नारेबाजी की गई एवं कांग्रेसजनों के द्वारा बीजेपी की नेताओं के द्वारा देश की महंगाई को नियंत्रित ना कर पाने की अक्षमता को बताते हुए तत्काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को त्यागपत्र देकर देश पर बढ़ गए,आर्थिक बोझ एवं देश की जनता के ऊपर लादे जाने वाली महंगाई से मुक्त करने की मांग की गई. डॉ.रश्मि चंद्राकर ने कहा कि आज देश में चारों तरफ महंगाई की हाहाकार हैं. अच्छे दिन लाने का वादा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के जनता के लिए बुरे दिन ला दिए 60 रूपए का पेट्रोल 110 रूपए एवं 40 रूपए का डीजल को 100 रूपए गैस की कीमत 350 रूपए से 1100 रूपए इन 8 सालों में कर दिया गया है

खाने का तेल जो कि 80 रूपए में मिलता था आज 250 रूपए के करीब है हर चीज में महंगाई इस तरह बढ़ाई गई है कि देश का आम नागरिक अपने जीवन यापन करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है फिर भी महंगाई की मार से उबर नहीं पा रहा है. "कमाई अठन्नी और खर्चा रुपैया" देश आज संकट काल से गुजर रहा है अपनी आक्षमता को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तरह-तरह की योजनाएं बनाकर महंगाई से आम व्यक्ति के दिमाग को परिवर्तित करने के लिए उपाय निकाल रही है.


 
लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  यह ना भूले कि भारत की जनता सह जाती है लेकिन जब चुनाव आती है तब सिर्फ प्याज के ऊंचे दामों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के सरकार को भी गिरा देती है तो यह बीजेपी की सरकार इस गलतफहमी में ना रहे की जनता कुछ नहीं जानती. जनता जब अपने में आती है तो सरकार हिला देती है. सती साहू महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में बीजेपी सरकार को कोसते हुए यह अपील की जल्द से जल्द महंगाई को दूर करें 

अन्यथा देश की आधी आबादी महिला शक्ति इस देश में बीजेपी के सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित होकर आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सरकार को हराने के लिए कमर कस ली है. कार्यक्रम में अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे तथा मोदी सरकार को जमकर कोसा गया. जिसमें डॉ.रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल अध्यक्ष  शहर कांग्रेस कमेटी, संजय शर्मा प्रभारी महामंत्री, अन्नु चंद्राकर शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, ब्रिजेन बंजारे सरपंच

सती साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, निरंजना चंद्राकर, भूमिका ध्रुव, ममता चंद्राकर, दुर्गा ठाणेकर, प्रतिभा यदु, समीक्षा, लक्ष्मी सोनी, योजना सिंह, यमुना वर्मा, आरती महंती, दशोदा ध्रुव,शहर उपाध्यक्ष राजू साहू, प्रदीप चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, चंद्रेश साहू, बीआर वर्मा, अजय भोई, अशोक चंद्राकर एवं अन्य महिला नेत्री ने खाली सिलेंडर और तख्ती के साथ जोरदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने आभार व्यक्त की.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.