Media24Media.com: मशहूर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मशहूर. Show all posts
Showing posts with label मशहूर. Show all posts

सोशल मीडिया पर पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई की सेहत खराब होने की सूचना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया त्वरित संज्ञान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सोशल मीडिया पर मशहूर पंडवानी कलाकार पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई जी की तबियत खराब होने की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तत्काल डाक्टरों की टीम तीजन बाई जी के ग्राम गनियारी स्थित निवास पर पहुंची और उनकी जांच की।

                                 

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. जे पी मेश्राम ने बताया कि बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सा अधिकारी दल को निर्देशित किया। इसके बाद डॉक्टर भुवनेश्वर कठोतिया एवं नर्सिंग स्टाफ गुलशन खलखो ने अतिशीघ्र उनके निवास गनियारी में पहुंचकर उनकी जांच की। डॉ कठोतिया ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद एवं उनके सेक्टर 9 हॉस्पिटल से  पूर्व से चल रहे ईलाज, दवाओं आदि की जानकारी ली एवं उचित परामर्श दिया। उनके परिवार जन द्वारा उन्हें वर्तमान में घर में ही स्वास्थ्य लाभ लेने निवेदन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीजन बाई जी का पूर्व से कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस आदि का ईलाज चल रहा है। उनके सलाहकार चिकित्सक द्वारा सुझाई गई दवाईयां उनके द्वारा ली जा रही हैं।

नही रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, 58 साल की उम्र में निधन

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन. वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती था. वही आज सुबह उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली. एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनको अंतिम विदाई दी जाएगीराजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने इस बात की पुष्टी की थी।



तथा यह बतादें कि कानपुर का रहने वाले राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था और वो गजोधर भैया के नाम से पर्दे पर मशहूर थे उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. श्रीवास्तव अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाते रहें है। राजू श्रीवास्तव  1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने मैंने प्यार किया', ‘बाजीगर', ‘बॉम्बे टू गोवा' (रीमेक) और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहें।

उनके निधन पर नेताओं और देश की जानी-मानी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है. PM नरेंद्र मोदी ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख प्रकट किया है. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि राजू हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वे हमको बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन वे वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं

 

 

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.