Media24Media.com: मल्टीमीडिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मल्टीमीडिया. Show all posts
Showing posts with label मल्टीमीडिया. Show all posts

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ साल पर मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी

No comments Document Thumbnail

धमतरी। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा धमतरी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ साल विषय पर लगाई गई मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।


इस अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केन्द्रीय संचार ब्यूरो जगदलपुर द्वारा आज जगदलपुर के शासकीय दन्तेश्वरी महाविद्यालय में ’’समेकित संचार और लोकसंपर्क कार्यक्रमका आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, रंगोली और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि नेवी के रिटायर्ड कमांडर संदीप ने भारतीय सेना में भर्ती के लिए संचालित की जा रही अग्निवीर योजना की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए बहुत ही उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में अब महिलाओं के लिए भी पर्याप्त अवसर हैं। कार्यक्रम में पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के निदेशक कृपाशंकर यादव और केन्द्रीय संचार ब्यूरो जगदलपुर के अधिकारी बी.एस. ध्रुव भी उपस्थित थे।

दुर्ग में दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी 14 से

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो के रायपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा कल से दुर्ग के स्वामी विवेकानंद सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव विषय पर दो दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही आम लोगों के लिए परिचर्चा, रैली, प्रश्नमंच जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



वहीं, पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा अंबिकापुर में अट्ठारह सितंबर को ग्रामीण पत्रकारिता पर आधारित एक कार्यशाला ‘‘वार्तालाप’’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार और विषय विशेषज्ञ ‘‘जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रसार में ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका’’ विषय पर ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों और संवाददाताओं से विचार-विमर्श करेंगे। इस कार्यशाला को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी संबोधित करेंगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.