Media24Media.com: मतदाता जागरूकता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मतदाता जागरूकता. Show all posts
Showing posts with label मतदाता जागरूकता. Show all posts

Lokshabha Elections 2024 : परिवार संग वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप फोटो या सेल्फी लेकर पुरस्कार पाएं

No comments Document Thumbnail

 Lokshabha Elections 2024  : रायपुर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप फोटो या सेल्फी लें पुरस्कार पाएं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुशार रायपुर जिले के मतदाता, जो एक साथ सपरिवार मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करेंगे, वे मतदान के बाद, मतदान केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट या मतदान केंद्र परिसर में सपरिवार अपनी ग्रुप फोटो या सेल्फी लेकर 7970003285, 9754681155, 7489771149 इन मोबाइल नंबरों पर व्हाट्स एप करें।


चयनित 51 फैमिली फोटो को 1001 रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा

उल्लेखनीय है सर्वश्रेष्ठ 51 फैमिली फोटो को 1001 रुपए का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर (छ.ग.) द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ध्यान रखने वाली बात है कि आपको मतदान केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट अथवा मतदान केंद्र परिसर में लिए गए फोटो में सभी पारिवारिक सदस्य ही होने चाहिए और फोटो में प्रदर्शित सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) की प्रति भी अनिवार्य रूप से प्रेषित करें।


सैकड़ों बाइकों की रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

No comments Document Thumbnail

आरंग : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जिला कलेक्टर रायपुर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं जिला सीईओ अविनाश मिश्रा के निर्देशन तथा जनपद सीईओ आरंग के कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता की दिशा में नवाचार करते हुए बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जागरूकता नारों के साथ बाइक रैली नवागांव से राखी एवं नया रायपुर मंत्रालय के चांदनी चौंक में समापन हुआ। रैली में 100% मतदान के लिए प्रेरित किया गया। 


इस अवसर पर जनपद सीईओ  लहरे ने कहा कि आगामी लोकतंत्र का त्यौहार 17 नवंबर को है जिसमें सभी मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। बाइक रैली के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि जैसे बाइक गतिशीलता का प्रतीक है वैसे ही हमें भी मतदान के लिए गतिशीलता दिखाकर हैप्पी वोटिंग करनी चाहिए।इस अवसर पर चौक चौराहों पर  निष्पक्ष मतदान की शपथ भी करवाई गई। रैली में 200 से  अधिक बाइक सवारों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर  कार्यक्रम अधिकारी अनिल चंद्राकर, ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच सुजीत कुमार गिधौड़े, राखी के सरपंच श्रीमती गायत्री, जोईधा साहू,कयाबांधा के सरपंच छान्नुराम कोसले, सचिवों ,रोजगार सहायकों जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक, आरंग अनुभाग की स्वीप टीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाताओं की उपस्थिति रही।

'मैं भारत हूं, मुझमें है भारत' के गीत में प्रस्तुति देकर उभयलिंगी समुदाय ने लोगों से मतदान के लिए की अपील

No comments Document Thumbnail

रायगढ़।  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा उभयलिंगी समुदाय के मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें असीम कृपा फाउण्डेशन की भी विशेष सहभागिता रही। इस दौरान उपस्थित उभयलिंगी समुदाय ने मतदान के लिए संकल्प करते हुए शपथ ली और 'चला रईगढिय़ा, वोट देवईयां' का नारा भी लगाया। इस मौके पर उपस्थित जनों को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान तृतीय लिंग समुदाय ने लोगों को मतदान के लिए कलात्मक तरीके से अपील की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के थीम सॉन्ग 'मैं भारत हूं' पर सुंदर तरीके से सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी और मतदान का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सभी ने गाना को दोहराते हुए मतदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण आलोक भवाल, विनय तिवारी, असीम फाउण्डेशन से रंजीत चौहान एवं सुदीप मंडल, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में उभयलिंगी समुदाय उपस्थित रहे।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में लोक नृत्य से कर रहे मतदान के लिए जागरूक

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान हेतु अपील की जा रही है। जिसके तहत धरमजयगढ़ क्षेत्र में पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर मानव श्रृंखला बनाते हुए मतदान हेतु अपील की। इसके अलावा स्थानीय लोक नृत्यों  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अन्य लोगों को मतदान हेतु प्रेरित भी कर रहे है। साथ ही अपनी स्थानीय बोली में मतदान हेतु शपथ भी ले रहे है।

स्कूली बच्चों ने भी रंगोली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत आज जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलाकृतियां बनाकर मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में हर हाल में मतदान का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगोली तथा चित्रकला के माध्यम से सुन्दर आकृतियां बनाकर मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम-संत टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय-स्वामी आत्मानंद नटवर अंग्रेजी माध्यम एवं तृतीय स्थान पर सामूहिक रूप से शासकीय हाई स्कूल केवड़ाबड़ी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल हायर सेकेंडरी रायगढ़ के बच्चे रहे। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, प्राचार्य श्रीमती आर.वर्गीस एवं विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

वाकेथान-2023 : लोकतंत्र के उत्सव में जनसामान्य में रहा अभूतपूर्व उत्साह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकतंत्र के उत्सव में स्वीप अंतर्गत आज तेलीबांधा मेरीन ड्राइव गौरव पथ पर आयोजित वाकेथान में जनसामान्य में अभूतपूर्व उत्साह रहा। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस वाकेथान में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, नववधु, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर एवं जनसामान्य मतदाता उमंग एवं ऊर्जा के साथ शामिल हुए। 

हाथों में तिरंगा और मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे तख्तियाँ लिए लोगों को मतदान का संदेश दिया। सभी ने  स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन का संकल्प लिया। सभी ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। वाकेथान में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य सदस्यों ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया।

छतीसगढ़ की पहचान बने कर्मा लोकनृत्य के साथ सभी म्यूजिक बैंड की मधुर धुन पर भारत निर्वाचन आयोग के गीत मैं भारत हूं..., माँ तुझे सलाम..., भारत देश मेरा...चक दे इंडिया .गीतों ने खुशनुमा माहौल में उमंग एवं उल्लास भर दिया। इस दौरान सौहार्द्रपूर्ण, एकता और विविधता लिए रंग-बिरंगे भारत की एक खुबसूरत तस्वीर दिखाई दी। लोग छत्तीसगढ़ की परंपरागत वेशभूषा और परिधानों में इस मतदाता जागरूकता वाक्थान में शामिल हुए ।जुंबा डांस ने उपस्थित जन समुदाय में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार किया।

वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता, वोट डालने जाएं अपना वोट काम में लाएं, वोट हमारा हैं अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं, चुनाव आयोग का है आव्हान सबको करना है मतदान,  एक दो और तीन चार मतदान का दृढ़ विचार, एक वोट से होता फैसला मतदाता का यही हौसला, कर्तव्यों से कोई न रूठे किसी का वोट कभी न छूटे, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है, भारत देश महान है करते सब मतदान है, वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं वोटर कार्ड सभी बनवाएं नारे लिखी तख्तियाँ लेकर निकले जनसमुदाय ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

महासमुंद : जिले में मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधि चलाई जा रही है। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर एवं जिन मतदान केन्द्रों में 70 प्रतिशत से कम मतदान हुए हैं, वहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार किया गया है। जिसके तहत मतदाताओं के पास खेत-खलिहान, कार्यस्थल में पहुंचकर यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत स्कूल, कॉलेजों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों और 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों, नवविवाहितों, दिव्यांगजनों, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को ध्यान में रखकर विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।

स्वीप के नोडल अधिकारी स्वीप मैनेजमेंट रेखराज शर्मा ने बताया कि स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के तहत जिला स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिसके समन्वयक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक हैं। समिति की पहली बैठक कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हो गई है। जिसमें कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया गया। ज्ञात है कि वर्ष 2013 के विधानसभा निर्वाचन में कुल 83.32 प्रतिशत मतदान हुआ था।

जबकि 2018 के विधानसभा निर्वाचन में 83.09 प्रतिशत हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए 70 प्रतिशत से कम मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर यहां मतदान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इन केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओं, वृद्धजनों, श्रमिकों और नवमतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके तहत दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान समारोह, नव मतदाताओं को फार्म-6 भराना, महाविद्यालयों एवं स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, वाद-विवाद एवं भाषण तथा रैली निकालकर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

जिले में चुनावी साक्षरता क्लब की स्थापना भी की गई है। जिसके अंतर्गत 135 बीएलओ एवं 15 शिक्षकों तथा 2 सहायक प्राध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतदाता जागरूकता अभियान के इस महत्वपूर्ण अभियान में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, डॉ. मालती तिवारी नोडल अधिकारी स्वीप, समस्त कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना सहित विकास खण्ड स्तर में नियुक्त नोडल अधिकारियों एवं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा स्कूल शिक्षा, समाज कल्याण विभाग, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं नेहरू युवा केन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।

महासमुंद : मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में चलेगा स्वीप कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ज़िले में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए विधानसभा निर्वाचन 2018 में कम मतदान केंद्रों में कम मतदान का कारण पता कर उन मतदान केंद्रों में सुव्य वस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वी庨प) चलाया जाएगा। यह मतदाता शिक्षा व मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप गतिविधियां संचालन से शत प्रतिशत मतदान हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।

इस सम्बंध में उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी नामांकित किए है। ये अधिकारी बूथ लेवल ऑफ़िसर से समन्वय कर पिछली विधानसभा निर्वाचन 2018 में हुए कम मतदान का कारण पता कर इन मतदान केंद्रों पर आगामी विधानसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करेंगे। पिछली विधानसभा निर्वाचन में ज़िले की चारों विधानसभा के 16 मतदान केंद्रों में मतदान का प्रतिशत से औसत से कम मतदान हुआ था। इन मतदान केंद्रों पर आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.