Media24Media.com: मतगणना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मतगणना. Show all posts
Showing posts with label मतगणना. Show all posts

रायपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदान पूर्व तैयारियों का जायजा लेने एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे एवं नोडल अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत निर्वाचन (पुलिस) ओ.पी. पाल भी उपस्थित थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने जिले के अधिकारिओं से कहा कि स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान केंद्रों में आपके द्वारा कि गई तैयारी अच्छी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है, क्योंकि इस बार एक ही मशीन में महापौर और पार्षद के लिए मतदाता को दो बार वोट देना होगा। उन्होंने मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध में  अधिक से अधिक जानकारी प्रदाय कर जागरूक करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण को समय सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन तैयारी की सराहना की एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने आवश्यक निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि महापौर, अध्यक्ष, पार्षद के लिए ईवीएम मशीन से वोटिंग होगा। मतदाताओं को ईवीएम मशीन के संबंध डेमो कर जागरूक करें। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले निर्वाचन कार्य लगे अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्वाचन की तैयारी के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा कहा कि निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न होगी। वहीं पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सुचारू रूप संचालन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी।

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने बैठक में निर्वाचन के सम्बन्ध में जिले की जानकारी उपलब्ध करायी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में कुल 1लाख 34 हज़ार 277 मतदाता एवं त्रिस्तरीय पंचायत में 5लाख 42 हज़ार 354 मतदाता है। नगरीय निकायों में मतदान केंद्र 173 है, जिसमें 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।वहीं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 1099 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से  संवेदनशील 77 एवं अति संवेदनशील 12 मतदान केंद्र  हैं। उन्होंने  नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्था, अधिकारी कर्मचारियों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम, नगरीय निकाय नामांकन की स्थिति, पंचायत निर्वाचन नामांकन की स्थिति, स्ट्रांग रूम, कमीशनिंग स्थल, मतगणना केंद्र, मतपत्र मुद्रण की व्यवस्था, निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम, रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था की जानकारी दी।

 बैठक में सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अपर कलेक्टर सुनील नायक,आयोग  के उप सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव,अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा, जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया एवं निज सचिव बलराम देवांगन  सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे ।

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी बघेल पर साधा निशाना, X पर लिखा - छत्तीसगढ़ ने इन्हें वोट की चोट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए X पर लिखा.


राजनांदगांव लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संतोष ने कहा कि शाम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन बीजेपी भारी अंतरों से चुनाव जीतेगी। बता दें कि राजनांदगांव समेत छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

 लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए तीन सौ के करीब पहुंच गया है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी बहुमत से बहुत दूर नहीं है। राम मंदिर और योगी फैक्टर भी यूपी में भाजपा की जमीन नहीं बचा सका और भगवा पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। बंगाल में भी टीएमसी, भाजपा पर भारी पड़ी है। महाराष्ट्र में भी भाजपा को शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। 


पश्चिम बंगाल के नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने उम्मीद जताई थी कि इन चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सबसे बेहतर होगा, लेकिन रुझान अलग कहानी बयां कर रहे हैं। बंगाल में भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को भी दोहरा नहीं पाई है और महज 11 सीटों पर आगे है। वहीं टीएमसी 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस राज्य में एक सीट पर आगे है। 


लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, '295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?....हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।'


RAIPUR : मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत किया गया दोगुणा फाइन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आज  लोकसभा निर्वाचन 2024 का मतगणना इंजिनियरिंग कालेज सेजबहार में यातायात व्यवस्था हेतु सुबह 05.00 बजे से अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी थी। यातायात थाना से दो कर्मचारी एक प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक अपने दोपहिया वाहन से बिना हेलमेट लगाये ड्यूटी स्थल पर पहुँचे थे। इंजिनियरिंग कालेज चौक पर पहले से उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक श्री गुरजीत सिंह ने देखा और दोनों को रोककर हेलमेट नही लगाने का कारण पूछताछ किये, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के विरूद्ध बिना हेलमेट दोपहिया चलाने के कारण मोटरयान अधिनियम की धारा 129/194 (डी) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रत्येक को 1000-1000 रूपये का फाईन किया गया। नागरिकों द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया चलाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 129/194(डी) के तहत 500 रूपये जुर्माना का प्रावधान है। 


 
उल्लेखनीय है कि नये मोटरयान कानून 2019 के धारा 210 (बी) में यह प्रावधान किया गया है कि प्राधिकारी जिसका कर्तव्य मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन कराना है यदि वे ही (पुलिस अधिकारी) प्रावधानों का उल्लंघन करते है तो उनकी सजा दोगुणी होगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारी को वर्दी की हालत में दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट/सीटबेल्ट धारण करते हुए यातायात नियमों का पालन कर नागरिकों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने निर्देश दिए गये है। 
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओपी शर्मा  ने स्टॉफ व नागरिकों से अपील की है कि हेलमेट व सीटबेल्ट चालक की जीवन रक्षा के लिए है, इसे वाहन चलाते समय अवश्य धारण करें।

निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण - रीना बाबासाहेब कंगाले

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर के नवीन विश्राम गृह में आयोजित मतगणना प्रेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना प्रेक्षक (काउंटिंग ऑब्जर्वर) की भूमिका मतगणना के दौरान अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। मतगणना संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है। इसलिए सभी की नजर मतगणना की प्रक्रिया पर केंद्रित होती है। ऐसे में मतगणना प्रेक्षक की भूमिका सबसे अहम हो जाती है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतगणना प्रेक्षकों के प्रशिक्षण में कहा कि मतगणना के दौरान मतगणना प्रेक्षक की भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को मतगणना के सभी पहलुओं की बारीक जानकारी होनी चाहिए। मतगणना केंद्र पर पारदर्शी ढंग से मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण हो, इसके लिए मतगणना प्रेक्षक को निष्पक्ष और सभी प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी से परिपूर्ण होना चाहिए।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारियों को देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना प्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारी शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर यू.एस. अग्रवाल, विनय अग्रवाल और रुपेश कुमार वर्मा ने मतगणना स्थल पर प्रेक्षक की भूमिका, ईटीपीबीएस एवं डाक मतपत्रों की गणना एवं ईवीएम से मतगणना संबंधी सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर्स ने मतगणना हॉल में कितने टेबल लगाए जाने हैं, टेबल किस प्रकार लगाए जाने हैं, प्रत्याशी, उनके अधिकृत प्रतिनिधि और मतगणना अभिकर्ता कितने होंगे तथा किन स्थानों पर बैठेंगे, वीवीपैट की गणना के लिए कौन सा टेबल निर्धारित किया जाए, डाक मतपत्रों की गणना कहाँ हो, कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी साझा की।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना प्रेक्षक के रूप में नियुक्त राज्य के अधिकारियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण स्थल पर मास्टर ट्रेनर रुपेश कुमार वर्मा ने प्रायोगिक तौर पर ईवीएम का संचालन भी अधिकारियों के समक्ष किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई थी महिलाकर्मी की मौत, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पुत्रों को सौंपा 15 लाख रूपए की राशि

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने आज दुर्ग पहुंची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी मधु बंजारे के दोनों पुत्रों  को अनुग्रह प्रतिकर राशि के कुल 15 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने दुर्ग के सर्किट हाउस में आज स्वर्गीय मधु बंजारे के पुत्रों  नितिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए और  विपिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए का चेक प्रदान किया।  


उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन कर्तव्य के दौरान निर्वाचन कर्मी मधु बंजारे की 8 मई को कुम्हारी के पास वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अनुग्रह प्रतिकर भुगतान नियम 2009 के प्रावधानों के तहत उनके उत्तराधिकारियों पुत्र  नितिन कुमार बंजारे और विपिन कुमार बंजारे को कुल अनुग्रह प्रतिकर राशि 15 लाख रूपए के भुगतान की अनुशंसा की गई थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिवार को चेक सौंपने के दौरान दुर्ग की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला और उप जिला निर्वाचन अधिकारी  बी.के. दुबे उपस्थित थे।

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : वोटर हेल्पलाइन एप और भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में मिलेगी परिणाम की अद्यतन जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आज सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 33 जिला मुख्यालयों में स्थापित मतगणना केंद्रों में की जा रही है। 
               

मतगणना के परिणाम की अद्यतन जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन एप में प्राप्त की जा सकती है।

Chhattisgarh Election Result : पहले राउंड के बाद राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 900 वोटो से पीछे

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Election Result : छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतगणना जारी है.  सूबे की 90 सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी. यहां वोट प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा था, जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) थोड़ा कम था. एग्जिट पोल के मुताबिक सूबे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टाइट फाइट है.


छत्तीसगढ़  में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है. कांग्रेस यहां 46सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा  37 सीटों पर आगे चल रही है.

कोरबा विधानसभा से पहले राउंड के बाद कोरबा विधायक और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 900 वोटो से पीछे

रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी आगे चल रहे हैं। धमतरी, कुरूद और सिहावा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।

लोरमी से पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे हुए।


जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए आज 2 दिसम्बर को मतगणना स्थल छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में रिहर्सल किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना कक्ष में पहुँचकर मतगणना रिहर्सल का अवलोकन किया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना स्थल में ही मतगणना अधिकारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने रविवार 3 दिसम्बर को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल में मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के अलावा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट, गुटका एवं नशीले  पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं सहित मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के समुचित जाँच की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा एवं रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से मतगणना से जुड़े सभी तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना कक्ष में आब्जर्वर, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए बनाए गए टेबल का भी अवलोकन किया।

इसके साथ ही उन्होंने डाक मतपत्र के गणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने बताया कि मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 6 बजे मतगणना कक्ष में पहुँचना अनिवार्य है। उन्होंने निर्धारित समय सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम के खुलने तथा 7.30 बजे मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि सुबह 8 बजे सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी एवं सुबह 8.30 बजे से कंट्रोल यूनिट से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम से आने वाली ईव्हीएम मशीनों की निगरानी कैमरों से की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, आब्जर्वर, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 


Chhattisgarh Chunav : मतगणना के लिए तैयारी पूरी, 12 से 30 चक्र में होगी काउंटिंग

No comments Document Thumbnail

Chhattisgadh Assembly Elections : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना 12 से 30 चक्र में होगी । यहां की 90 विधानसभा सीटों की मतगणना सभी 33 जिला मुख्यालयों में होगी और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों में प्रेक्षकों की निगरानी में होने वाली मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी। इसके साथ ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉ़निकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी।

8.30 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी। इसके बाद कसडोल में 29 चक्र होंगे। वहीं, सबसे कम मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी। कंगाले ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि 1181 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को ईवीएम में बंद हुआ था। आगामी तीन दिसम्बर को मतों की गिनती के साथ ही इनके परिणाम आएंगे। मतगणना के दौरान उम्मीदवार किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे, जबकि उम्मीदवार के अभिकर्ता सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे।

मतगणना की पूरी कार्यवाही मतगणना प्रेक्षक तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति तथा निगरानी में होगी। इस दौरान प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति एवं प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जांच की जाएगी। इसके अलावा सभी चक्रों की गणना पूर्ण होने पर पांच वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का ड्रॉ के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा।


मतगणना कार्य के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना 3 दिसंबर 2023 को शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में किया जाना है। मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहयोगी अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किये गए है।

मतगणना स्थल में कानून व सुरक्षा व्यवस्था के लिए अरविन्द कुमार एक्का, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग को, मतगणना से संबंधित संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मतगणना हेतु कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन एवं विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्ति आदेश जारी कराने संबंधी कार्य हेतु अश्वनी कुमार देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग, अभय जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, अमित घोष सांख्यिकी अधिकारी शिक्षा विभाग एवं श्रीमती पुष्पा पुरूषोत्तमन शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार मतगणना से संबंधित आवश्यक सभी सामग्रियों की चेकलिस्ट अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर्स को सौपते हुए पावती संधारित कर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु महेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर दुर्ग एवं श्रीमती पुष्पलता ध्रुव जिला पंजीयक दुर्ग को, मतगणना स्थल में बेरिकेटिंग तथा दिव्यांग जनों हेतु रैम्प की व्यवस्था एवं सहायता केंद्र की स्थापना का दायित्व उत्त्म धु्रव डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग कोनिर्वाचन नियम पुस्तक तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य को परिचय पत्र जारी करने का दायित्व बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग

सौरभ कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार संबंद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं चन्द्रशेखर चन्द्राकर नायब तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं संतोष कुमार त्रिपाठी निर्वाचन आवश्यकता पयवेक्षक एवं समस्त निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं समस्त निर्वाचन स्टॉफ कोसंपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की अनुसार एवं नियमानुसार वीडियोग्राफी एवं मतगणना कक्ष में तथा स्ट्रॉंग रूम परिसर में सी.सी.टी.वी. इंस्टॉलेशन एवं उसके बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित कराने व उक्त बैकअप सी.डी. एवं डी.वी.डी. जिला निर्वाचन को उपलब्ध कराने का दायित्व अजय त्रिपाठी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा को, मतगणना स्थल में समुचित पार्किंगआवागमन एवं परिवहन कर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दायित्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को संपूर्ण मतगणना स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई आवश्यकता अनुसार परिसर एवं सभी आर.ओ. कक्ष में डस्टबिन लगाने व समस्त शौचालयों को पूरी मतगणना प्रक्रिया के दौरान नियमित रूप से सफाई करने कर्मचारी नियुक्त करने का दायित्त आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली को दिया गया है। 

विधानसभावार टेबुलेशन समुचित प्रबंधन, निरीक्षण एवं जानकारी का संकलन का दायित्व उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को, डाक मतपत्र एवं ईटीबीएस का जिला कोषालय से मतगणना का कार्य एवं आवश्यक रिपोर्ट तैयार किया जाने का दायित्व गोकुल राम रावटे अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डाक मतपत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर एवं सी.बी.साहू उप कोषालय अधिकारी एवं सहायक नोडल डाक मतपत्र को, मतगणना स्थल में मतगणना कक्षों के अतिरिक्त अन्य कक्षों की आवश्यक व्यवस्था का दायित्व अजीत चौबे अधीक्षक भू अभिलेख जिला कार्यालय दुर्ग को, निर्बाध दूरभाष एवं इंटरनेट कनेक्टीविटी की व्यवस्था का दायित्व दीपक कुमार निकुंज संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, एल.बी.सिंग डीआईओ एन.आई., डिवीजनल इंजीनियर बीएसएनएल दुर्ग, अनुविभागीय अधिकारी, एीएसएनएल एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, चिप्स/स्वान जिला कार्यालय दुर्ग को, मतगणना स्थल पर निश्चित स्थल निश्चित दूरी पर मीडिया सेंटर स्थापना का दायित्व एम. एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क, आर. नटेश सहायक संचालक जनसंपर्क दुर्ग,

श्रीवास्तव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) दुर्ग, उरकुरे अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) दुर्ग को, मतगणना स्थल पर संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था, आवश्यक उपकरण एवं एंबुलेंस इत्यादि की उपलब्धता का दायित्व जे.पी. मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग को सौंपा गया है। इसी क्रम में मतगणना ड्यूटी पर कार्यरत् सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं डी.ई.ओ. व ऑब्जर्वर कक्ष में जलपान भोजन इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दायित्व सी.पी. दीपांकर खाद्य नियंत्रक दुर्ग, एएफओ सर्व एवं खाद्य निरीक्षक सर्व को, मतगणना स्थल पर महिला कर्मियों हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु दायित्व सुश्री ममता टावरी तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं श्रीमती योगिता बंजारे नायब तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, कोटवार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रशिक्षण का दायित्व सर्व रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपसंचालक पंचायत एवं समाज कल्याण दुर्ग को, कम्प्यूटर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का मतगणना के परिणाम हेतु सारणीकरण,

मतगणना का परिणाम पत्रक तैयार करने, विभिन्न जानकारियों को आवश्यक प्रपत्रों में कम्प्यूटर में संधारित करते हुए वरिष्ट कार्यालय को प्रेषित करने का कार्य उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, एल.बी. सिंह, जिला सूचना प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, सम्पूर्ण मतगणना स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं आवश्यकता जेनसेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सतीष वर्मा डिवीजनल इंजीनियर सीएसपीडीसीएल दुर्ग, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल दुर्ग एवं गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग को सौंपा गया है।

प्रत्येक मतगणना कक्ष में ब्लैकबोर्ड की व्यवस्था करने का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, मतगणना कक्ष में फायर एक्सटिंग्विशर तथा संपूर्ण मतगणना स्थल में आवश्यकतानुसार फायर ब्रिग्रड की व्यवस्था एवं आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का दायित्व आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई, जिला सेनानी आपातकालीन सेवाएं एवं अग्निशमन जिला दुर्ग एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई, मतगणना स्थल पर संचार केन्द्र और उनके उपकरण, हॉटलाईन, लैण्डलाईन फोन, कम्प्यूटर फोटाकॉपी मशीन, टी.वी. इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कार्य अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग

राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग, गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग एवं अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। फार्म 17 सी पीठासीन का घोषणा पत्र, मॉकपोल प्रमाण पत्र, रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराने का दायित्व आलोक शुक्ला सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, दानेश्वर साहू राजस्व निरीक्षक परिवर्तित भूमि शाखा, श्यामलाल साहू नायब तहसीलदार दुर्ग, अंबरीश त्रिपाठी सहायक प्राध्यापक शा. महाविद्यालय मचांदूर, विनोद कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय खुर्सीपार एवं डॉ. मनोज कुमार यादव शहीद डोमेश्वर साहू शा. महाविद्यालय जामगांव आर (भरर) को, संपूर्ण मतगणना स्थल पर पेयजल व्यवस्था का कार्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संभाग दुर्ग एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग को

मतगणना स्थल में महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय व सफाई सामग्री इत्यादि की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरोदा व रिसाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् जामुल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अहिवारा को एवं मुख्य नगर पालिक अधिकारी नगर पंचायत धमधा को मतगणना में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को नियमानुसार मानदेय का वितरण करने का दायित्व राघवेन्द्र सिंह जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग एवं धींवर सहायक लेखा अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, संपूर्ण मतगणना से संबंधित मतगणना कार्य नियोजित अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईश की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व प्रफुल्ल कुमार गुप्ता अतिरिक्त तहसीलदार एवं कादीर खान सहायक ग्रेड 02 तहसील कार्यालय दुर्ग को सौंपा गया है।

 

 

मतगणना कार्य हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 22 नवंबर 2023 को वि.स. क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग की उपस्थिति में जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना दल के प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन एवं एल.बी.सिंह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दुर्ग एवं सहायक नोडल अधिकारी मतगणना उपस्थित रहें। मतगणना कार्य हेतु कुल 630 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 130 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 130 कर्मचारी गणना सहायक एवं 130 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 48 कर्मचारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 48 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 48 कर्मचारी गणना सहायक 1, 48 कर्मचारी गणना सहायक 2 एवं 48 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।


विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी।

प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज कबीरधाम कलेक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। 

उन्होंने मतगणना तिथि को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को भी पास जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतगणना संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने कहा।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद जिले के लिए नियुक्त अधिकारियों को आज बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे की मौजूदगी में राज्य निर्वाचन कार्यालय से आए निर्वाचन प्रशिक्षक पुल्लक भट्टाचार्य, श्रीमती गीता देवांगन ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

विधानसभावार 14 टेबल में मताें की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर जो राजपत्रिक अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति तीन बार रेण्डोमाईजेशन कर किया जाएगा। पहली रेण्डोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तथा दूसरा व तीसरा रेण्डोमाईजेशन आब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगाें को प्रवेश पास जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल में मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण में दुर्ग अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, गोकुल रावटे, नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित तीनों जिले के आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को भी मोबाईल रखने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल प्रेक्षक ही मोबाईल रख सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति दी जाएगी। वीडियोग्राफी रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम के खोले जाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ई.व्ही.एम. का परिवहन, मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, मतगणना प्रक्रिया, प्रेक्षकों द्वारा 02 ई.व्ही.एम. में गणना की, सुरक्षा व्यवस्थाओं की, अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति की, परिणाम घोषणा प्रक्रिया की जाएगी। समस्त प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सी.डी. बनाकर रखना होगा। प्रशिक्षण में आज मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु अधिकारियों को अनुशासन व शिष्टाचार के साथ मतगणना की बारीकियों के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत्-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों के द्वारा ई.व्ही.एम. की सील तोड़ने की विधि के अलावा संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना, लाट आदि की प्रक्रियाओं एवं निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में लाट निकाला जाएगा। लाट निकालने से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेेक्षकों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व मौके पर उपस्थित उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, गणना हेतु मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ई.व्ही.एम. में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्रियों को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई।

विधानसभा निर्वाचन 2023 : राजनांदगांव जिले से 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 61 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। नामांकन वापसी के दिन 12 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। मतदान मंगलवार 7 नवम्बर 2023 को तथा मतगणना रविवार 3 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 - डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 3 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में राजेश श्यामकर, दुर्जन लाल खरे एवं धीरज कुमार मेश्राम शामिल है। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत 6 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में ताराचंद कुर्रे, धीरज तिवारी, नरेश डाकलिया, राजेन्द्र टोडर, श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं हरीश खण्डेलवाल शामिल है। 


राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से कुल
29 अभ्यर्थियों के मध्य निर्वाचन होगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 3 अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में बसंत लाल चन्द्रवंशी, कोमल राम साहू एवं मंगलदास मारकण्डे शामिल है। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77- खुज्जी अंतर्गत किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों के मध्य निर्वाचन होगा।


छत्तीसगढ़ में आचार संहिता हुई लागू, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा चुनाव, 3 दिसंबर को होगी मतगणना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के तहत 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को चुनाव होंगे। साथ ही 3 दिसंबर को मतगणना होगी।


छत्तीसगढ़ विधानसभा की वर्तमान स्थिति: मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास 71 विधायक, भाजपा के पास 13 विधायक, बसपा के पास दो, तीन विधायक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के हैं और एक रिक्त है. फिलहाल राज्य में मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं.

पांच राज्यों में 16 करोड़ 14 लाख मतदाता

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 40 दिन में 5 राज्यों का दौरा किया गया। सभी राज्यों में अधिकारियों, पुलिस, बैंक अधिकारियों, सिविल एविएशन अधिकारियों से मुलाकात की जो सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव में जुड़े रहेंगे। हमने सभी से फीडबैक लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

15 साल से सत्ता में रही भाजपा की हुई थी बुरी हार

2018 में राज्य में दो चरणों मतदान कराए गए थे। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर 2018 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर 2018 को हुआ था। छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आए थे। चुनाव नतीजे आए तो 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 68 और भाजपा को 15 सीटें मिलीं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच सीटें जीते थीं और दो सीटें बसपा के खाते में गई थीं।

इन पांच राज्यों में मौजूदा सरकार

छत्तीसगढ़ -कांग्रेस
राजस्थान – कांग्रेस
मध्यप्रदेश- भाजपा
तेलंगाना बीआरएस
मिजोरम- मिजो नेशनल फ्रंट

राज्यों में विधानसाभा सीटें

छत्तीसगढ़- 90
मध्यप्रदेश- 230
राजस्थान- 200
तेलंगाना -119
मिजोरम- 40

राज्यों में मतदाताओं की संख्या

छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
राजस्थान 5.25 करोड़
तेलंगाना 3.17 करोड़
मिजोरम 8.52 लाख

छत्तीसगढ़ : नगरपालिका उप निर्वाचन के तहत् मतगणना 30 जून को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरपालिका उप निर्वाचन जून 2023 के तहत् 30 जून की सुबह नौ बजे से मतगणना होगी । प्रदेश के सात ज़िलों के आठ नगरीय निकायों के रिक्त आठ पार्षद पद के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्रों में वोटों की गिनती की जाएगी। साथ ही निर्वाचन परिणामों की घोषणा भी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी।

                             

इसी तारतम्य में आज दोपहर साढ़े तीन बजे से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की सभाकाक्ष में आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह के मार्गदर्शन में उप सचिव दीपक अग्रवाल द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए संबंधित ज़िलों के रिटर्निंग अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और व्यय प्रेक्षकों की बैठक ली गई। दोपहर साढ़े तीन बजे से आहूत इस वर्चुअल बैठक में सभी रिटर्निंग अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा कर मतगणना को समय पर तथा सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। 

ग़ौरतलब है कि आज की बैठक में नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारी, निर्वाचन परिणामों की घोषणा, निर्वाचित अभ्यर्थियों का नाम राजपत्र में प्रकाशन, व्यय लेखा इत्यादि विषयों पर दिशा निर्देश दिए गए। यह बताना लाज़िमी है कि मंगलवार 27 जून को हुए नगरीय निकायों के उप निर्वाचन में सात जिलो के आठ नगरीय निकायों के आठ पार्षद के खाली पड़े पदों के लिए लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इसी क्रम में अब 30 जून को मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

मतगणना स्थान

नगर निगम दुर्ग के रिक्त पार्षद पद के लिए चुनाव लड़े अभ्यर्थियों को मिले वोटों की गिनती स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यमिक जे.आर.डी. शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग, नगरपालिका परिषद अहिवारा (दुर्ग) के लिए मतों की गणना रिक्रियेशन क्लब नंदिनी नगर, में की जाएगी। इसी तरह नगर पालिका परिषद्, बेमेतरा के लिए कलेक्टर सभाकक्ष, नगर पालिका परिषद् कोण्डागांव के लिए शासकीय गुण्डाधूर महाविद्यालय भवन, कोण्डागांव को मतगणना स्थल बनाया गया है।

इसके अलावा नगर पंचायत खरोरा (रायपुर) के वार्ड पार्षद पद के लिए मिले वोटों की गिनती लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, खरोरा, नगर पंचायत तुमगांव (महासमुंद) के लिए सभाकक्ष कार्यालय, नगर पंचायत तुमगांव, और नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी (अंबागढ़ चौकी) के लिए शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी को मतगणना केन्द्र बनाया गया है। बैठक में अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव ने मतगणना  संबंधी और विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी/ कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

मतदान से 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा शुष्क दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है।

ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है।

मतदान से 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा शुष्क दिवस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है।

ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान के दिन ही मतदान केंद्रों में की जाएगी। अतः मतगणना समाप्ति तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के तहत् आगामी 27 जून को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की घोषणा भी की है।

नगर पालिका और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन की तैयारियों के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगर पालिका और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को आम/उप निर्वाचन संबंधी ज़रूरी हिदायत दी। बैठक में बारी-बारी से मतपत्र मुद्रण, मतदान केंद्रों की स्थिति/भौतिक सत्यापन/रूट चार्ट पर चर्चा की गई। उन्होंने उप ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को निष्पक्ष और निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने जरूरी सलाह भी दी।

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतपत्र मुद्रण में एहतियात बरती जाए और उसको सुरक्षित तरीके से रखा जाए। निर्वाचन आदर्श आचरण संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जहां निर्वाचन होना है। बैठक में कंप्यूटर और प्रिंटर ख़रीदी की स्थिति, सामग्री वितरण और वापसी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और मार्गदर्शन भी दिया। इसके साथ ही स्ट्रॉंग रूम और मतगणना केंद्रों की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंचायतों के निर्वाचन की मतदान केंद्र और खंड मुख्यालय में मतगणना होगी।

यहाँ मतदान दल ही मतगणना दल के रूप से काम करेंगे। वहीं नगरीय निकायों के मामले में मतगणना हाल में मतगणना होगी। बैठक में कंट्रोल रूम, निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ की व्यवस्था पर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिये गये कि वददव सॉफ्टवेर में नाम निर्देशन से लेकर अंत में प्रमाण पत्र तक ऑनलाइन जारी करने की व्यवस्था की गई है, इसमें दर्ज की गई जानकारी को अद्यतन करने पर भी विशेष ज़ोर दिया गया।

 बैठक में आयोग को भेजे जाने वाले विभिन्न प्रारूप में जानकारी के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ हो नगरपालिका निर्वाचन में निर्वाचित अभ्यर्थियों का राजपत्र में प्रकाशन के लिये हिन्दी और अंग्रेज़ी में नाम सहित जानकारी आयोग को भेजने निर्देशित किया गया। इसी तरह जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी का प्रतिवेदन, व्यय लेखा संधारण आदि तय समय में भेजने के निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि जहां अभ्यर्थी निर्विरोध चुन लिया गया है, उनका व्यय लेखा 12 जुलाई की स्थिति तक ले ली जानी चाहिए और जहां मतगणना होगी वहाँ निर्वाचन परिणामों की घोषणा के 30 दिनों के भीतर व्यय लेखा अभ्यर्थियों से जमा कराना होगा।

ज्ञातव्य है कि नगरीय निकायों और पंचायतों में होने वाले निर्वाचन के तहत आगामी 27 जून को मतदान होगा। नौ नगरीय निकायों के आठ पार्षद चुनाव के लिए 18 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। वहीं पंचायतों के पंच/सरपंच/जनपद सदस्य/जिला पंचायत सदस्य के 198 पदों के लिए कुल 537 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नगर पालिकाओं के लिए सुबह 8 से 5 बजे तक और पंचायतों के मामले में चुनाव सुबह 7 से 3 बजे तक संपन्न होगा। नगरीय निकायों में मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 जून को सुबह 9 बजे की जाएगी। पंचायतों के मामले में मतगणना मतदान समाप्ति के बाद मतदान केंद्रों में होगी और आवश्यक हुआ तो 28 जून को तहसील और खंड मुख्यालय में मतगणना दोपहर 3 बजे से होगी। त्रि-स्तरीय पंचायतों का सारणीकरण और निर्वाचन की घोषणा 30 जून को सुबह 9 बजे से होगी। खंड मुख्यालय में पंच/सरपंच/जनपद सदस्य के परिणाम और जिला मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। बैठक में आयोग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक़, उप सचिव द्वय दीपक अग्रवाल, श्रीमती अंकिता गर्ग, अवर सचिव द्वय सहित जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.