Media24Media.com: मजदूर संघ की महासभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मजदूर संघ की महासभा. Show all posts
Showing posts with label मजदूर संघ की महासभा. Show all posts

अब भवन निर्माण की मजदूरी होगा महंगा, मेंशन मजदूर संघ की आमसभा में दर में बढ़ोतरी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मेंशन मजदूर संघ महासमुन्द द्वारा आयोजित 3 दिवसीय आमसभा का समापन  स्थानीय सिटी स्पोर्ट्स क्लब में  हुआ | मेंशन मजदूर संघ के आह्वान पर आयोजित 3 दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन उपस्थित संघ के पदाधिकारी और श्रमिक संघ के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा  की पूजा अर्चना से सम्मेलन का शुभारंभ किया गया । 

आमसभा के अंतिम दिवस मेंशन मजदूर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम ने उपस्थित श्रमिक साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 3 दिनों से सभी श्रमिक साथी इस महंगाई के दौर में अपनी आजीविका चला पाने में आ रही कठिनाईयों का निराकरण  करने यहाँ काम बन्द कर शामिल हुए है। 3 दिनों से सभी श्रमिक संगठनों से चर्चा के पश्चात सर्व सम्म्मति से नया कार्य दर तय किया गया है।

इन्होंने दिया संबोधन

सभी मजदूर साथियों ने इस विशाल आमसभा में काम बन्द कर अपना सहयोग प्रदान किया, जो सराहनीय है। मजदूर हित मे शासन-प्रशासन के समक्ष कुछ मांगो को आगामी दिनों में रखा जावेगा। आमसभा के समापन अवसर पर पदाधिकारी अमरू साहू,गोपाल वर्मा ने भी संबोधित करते हुए मजदूर एकता और संगठन को लेकर अपने विचार रखे।आमसभा  का संचालन महामंत्री विनोद साहू एवं आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरू साहू द्वारा किया गया । 

सम्मेलन में ये रहे उपस्थित

सम्मेलन में प्रमुख रूप से मेंशन मजदूर संघ के पदाधिकारी अमरू साहू,बढ़ोत्तम साहू,किशन साहू,बालाराम साहू,टेकराम पटेल,इंजीनियर निलय श्रीवास्तव,खुमान धीवर,रोहित नवरगे, अनुलाल चन्द्राकर,अवध राम,लोकेश्वर विश्वकर्मा,सुरेश साहू,अमर दास,लखन निषाद,गोलू साहू,सूरज चन्द्राकर,दरबारी साहू,भागी साहू ,हंसराज,शिवकुमार,फत्ते देवांगम,कोकिल बघेल,बेनुराम साहू,कमल यादव,मनोज साहू,सहित बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित थे।

भवन निर्माण का रेट बढ़ाने मेंशन मजदूर लामबंद, तीन दिवसीय काम बंद 'आमसभा' का आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मेंशन मजदूर संघ महासमुन्द का आमसभा  स्थानीय सिटी स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित  हुआ | मेंशन मजदूर संघ के आह्वान पर आयोजित 3 दिवसीय सम्मेलन के प्रथम दिन  संघ के पदाधिकारी और श्रमिक संघ के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना से सम्मेलन का शुभारंभ किया गया | स्वागत अभिनन्दन पश्चात सम्मेलन में उपस्थित संघ के सहयोगी सदस्य गोपाल वर्मा ने कहा कि हम सभी श्रमिक क्षेत्र में कार्य करने में मुख्य रूप से शिक्षा और जानकारी के अभाव में संगठन की थोड़ी कमजोरी दिखाई दे रही है।

बीते 2 साल के कोरोना संकट काल मे भी श्रमिक वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है । साथ ही भवन निर्माण के क्षेत्र में काम करने वालो के समक्ष काम और काम की कम दर की विकट समस्या का समाधान के लिए हम सब एकत्र हुए हैं। समय के साथ मंहगाई और पूर्ति में कमी के कारण भवन निर्माण सामान के दरो में काफी वृद्धि हुई है। परंतु भवन निर्माण क्षेत्र से जुडे श्रमिको का कार्य दर बहुत पुराने समय से चल रहे दर पर ही चल रहा है। जिससे श्रमिको के समक्ष जीवनयापन की स्थिति गम्भीर है।

भवन निर्माण से जुड़े सामानों में कीमतें बढ़ी 

 मेंशन मजदूर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम धीवर ने भी सभा मे उपस्थित पेटी ठेकेदार,राजमिस्त्री ,रेजा कुली ,नल,पेंटर,बढ़ई,टाइल्स सहित भवन निर्माण कार्य से जुड़े साथियों से आह्वान करते हुए कहा कि विगत कईं महीनों से अलग-अलग दौर के मजदूर साथियों की बैठक में कार्य के रेट में कमी को लेकर चर्चा होती रही है। जिस तरह से हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ी है, भवन निर्माण से जुड़े सामानों में कीमतें बढ़ी है। ऐसे में श्रमिक संगठनों को कम दर पर काम करके अपने परिवार की आजीविका चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। दैनिक जीवन की जरूरतों से जुड़ी सामानों की कीमत के कारण कठिनाईयों के बीच मजदूरों का जीवन चल रहा है। 

 मजदूरों को होने वाली परेशानियों की चर्चा

सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए राधेश्याम ने बताया कि भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी श्रमिक संगठनों से चर्चा और सहमति से 9 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक 3 दिनों तक काम बन्द कर आयोजित हो रहे सम्मेलन में कार्यदर में सर्वसम्मति से वृद्धि तय की जावेगी । 3 दिन काम बंद होने की जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष ने काम बन्द होने से भवन निर्माणकर्ताओं और मजदूरों को होने वाली परेशानियों की चर्चा करते हुए कहा आप सभी का सहयोग संघ को मिला।  

संतोष धीवर को दी गई श्रद्धांजलि

श्रमिक साथियों को सम्मानजनक मजदूरी प्राप्त हो, इस उद्देश्य से हम सभी एकत्रित हैं। पंजीकृत ठेकेदार संघ के वरिष्ठ ठेकेदार बंटी पींचा ने भी श्रमिकों को एकता और संगठन से जुड़े रहकर सबके सहयोग से कार्य करने की बात करते हुए कहा कि भवन निर्माण से जुड़े सभी श्रमिक साथी यहाँ उपस्थित हैं। और सबकी सहमति से जो सर्वसुविधायुक्त निर्णय होगा, उसमें सभी का सहयोग जरूर संघ को मिलेगा। सम्मेलन में सभी भवन निर्माण कार्य से जुड़े संघ के पदाधिकारियो ने अपने-अपने कार्य के सम्बंध में जानकारी देते  हुए महंगाई के चलते काम मे आ रही दिक्कतों की जानकारी दिया।  सभा के दौरान मेंशन मजदूर संघ के सक्रिय सहयोगी नयापारा निवासी संतोष धीवर के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।  

संघ की आमसभा का संचालन 

संघ की आमसभा का संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी चोवराम साहू और आभार महामंत्री विनोद साहू ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से मेंशन मजदूर संघ के पदाधिकारी अमरू साहू,बढ़ोत्तम साहू,किशन साहू,बालाराम साहू,टेकराम पटेल,इंजीनियर निलय श्रीवास्तव,खुमान धीवर,रोहित नवरगे, अनुलाल चन्द्राकर,अवध राम,लोकेश्वर विश्वकर्मा,सुरेश साहू,अमर दास,लखन निषाद,गोलू साहू,सूरज चन्द्राकर,दरबारी साहू,भागी साहू ,हंसराज,शिवकुमार,फत्ते देवांगम,कोकिल बघेल,बेनुराम साहू,कमल यादव,मनोज साहू,सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.