Media24Media.com: भारत में दुष्कर्म के मामले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारत में दुष्कर्म के मामले. Show all posts
Showing posts with label भारत में दुष्कर्म के मामले. Show all posts

कही पिता तो कहीं पति ने की दरिंदगी की सारी हदे पार, रिश्तों को शर्मसार कर रही ये घटनाएं

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें (Rape cases in India) सामने आती रहती है, लेकिन आज हम ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे है, जहां कही पिता तो कहीं पति ने दरिंदगी की सारी हदे पार की है।





भारत ने कंगारुओं को उनके ही घर में 3 विकेट से दी मात, 32 साल बाद पहली बार हारा आस्ट्रेलिया





पहला मामला महाराष्ट्र के पुणे (Pune of Maharashtra) का है, जहां अपनी ही बेटियों के साथ बाप सालों से दुष्कर्म कर रहा था। वहीं मना करने पर बेटियों को पीन चुभाता था। वहीं दूसरा मामला गुरुग्राम के सोहना (Sohna of Gurugram) का है, जहां एक पिता पर अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने का आरोप है। जबकि तीसरा मामला राजस्थान के जलौर का है, जहां पति ने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं रेप के वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी के पैर को लोहे के दरवाजे से बांध दिए थे।





महाराष्‍‍‍‍ट्र के पुणे का मामला(Rape cases in India)





वैसे तो बाप-बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है लेकिन जब कोई बाप इस रिश्ते को शर्मसार कर दे तो समाज शर्मसार हो जाता है। इस रिश्ते की सभी मर्यादा तोड़ता हुआ महाराष्‍‍‍‍ट्र के पुणे में एक वाक्या सामने आया है जहां मां ने अपनी बेटियों से दुष्कर्म करने वाले उनके पिता की शिकायत दर्ज कराई है।





2 नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म(Rape cases in India)





पुणे के कोंढ़वा खुर्द में एक दरिंदे पिता ने अपनी ही 2 नाबालिग मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। पिता बीते 4 सालों से इस दरिंदगी को अंजाम दे रहा था। पीड़ित बच्चियों की मां ने शिकायत में लिखा कि साल 2016 में उसकी एक बेटी ने पेट दर्द होने की बात कही। जब डॉक्टर को दिखाया तो सोनोग्राफी कराने को कहा गया लेकिन आरोपी पिता ने रिपोर्ट छीन कर गैस पर रख कर जला दी।





कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…





पीड़ित बच्चियों की मां को पहले इस बारे में कोई खबर नहीं थी लेकिन एक रात करीब 2 बजे एक बच्ची के रोने की आवाज से वो जगी। जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने सब कुछ बयां कर दिया कि किस तरह उसका पिता उनके साथ गंदा काम करता है। वहीं दूसरी लड़की ने कहा कि जब आप बाजार या किसी काम से बाहर जाती हो तो अब्बू ये दरिंदगी करते हैं और हम मना करते हैं तो सेफ्टी पिन चुभाते हैं। जब पीड़िता की मां ने आरोपी से इस सबके बारे में पूछा तो उसने कहा कि अगर किसी को बताया तो वो सबको जान से मार देगा।





मेस चलाकर परिवार का पेट पाल रही महिला





पीड़िता की मां के 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं और वो इन सभी कारणों की वजह से जून 2020 से अपने पति से अलग रह रही है और मेस चला कर अपना और बच्चों का पेट पाल रही है, वहीं आरोपी की फैब्रिकेशन की दुकान है।





दो नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक पिता गिरफ्तार(Rape cases in India)





गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में दो नाबालिग बेटियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक पिता को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जानकारी महिला पुलिस चौकी को नाबालिग लड़कियों की मां ने दी। उसका ताल्लुक नेपाल से है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका पति यहां एक श्रमिक के रूप में काम करता है और उसने उसकी 17 वर्षीय बेटी से उसकी गैरमौजूदगी में दुष्कर्म किया। यह नाबालिग लड़की महिला की पहली शादी से है। महिला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने अपनी नौ साल की बच्ची का भी कई बार यौन उत्पीड़न किया है। गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 2003 में शादी की थी और इस शादी से उसका एक बेटा और एक बेटी है।





आरोपी ने कबूला अपना जुर्म





पुलिस ने बताया कि दोनों ही पीड़ित लड़कियों ने इस अपराध के बारे में अपनी मां को शुक्रवार को बताया था जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। बोकन ने बताया, 'बातचीत के दौरान पीड़ितों ने बताया कि उनके पिता ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया है और उन्हें इस बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी भी दी है।' उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।





पति ने साथियों के साथ मिलकर किया पत्नी का गैंगरेप





पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को शर्मसार करता हुआ मामला राजस्थान के जालौर जिले से सामने आया है, जहां पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद की पत्‍नी का सामूह‍िक बलात्कार किया। जालौन कोतवाली थाने में एक महिला ने उसकी विवाहिता बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके पति और उसके साथियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।





कोचिंग जा रही 10वीं की छात्रा से बंदूक की नोक पर 5 युवकों ने किया गैंगरेप, अगवा कर दिया वारदात को अंजाम





पीड़िता का पति सिरोही के मणादर गांव में काम करता है। पीड़िता 3 बच्चों की मां है और अपने पीहर जालौर में रह रही थी। 12 जनवरी को पीड़िता का पति आया और उसे बाइक से मणादर गांव ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और उसके पैर लोहे के दरवाजे से बांध दिए गए। जहां अर्जुन सिंह, छगना राम, नारायण शराब के नशे में बैठे थे। इसके बाद पति सहित सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।





जांच में जुटी पुलिस





दूसरे दिन पीड़िता के माता-पिता पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पीड़िता को जालौर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के सामने पेश किया, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जालौर के डिप्‍टी एसपी कैलाश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





4 साल में 44 लोगों ने नाबालिग से की हैवानियत, 32 अलग-अलग केस दर्ज





वहीं मेडिकल टीम पीड़िता के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। डिप्‍टी एसपी ने बताया कि महिला ने अपनी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पीड़िता का ट्रीटमेंट चल रहा है और धारा 161 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


आज ही के दिन हुई थी निर्भया से दरिंदगी, 8 साल बाद भी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मामले

No comments Document Thumbnail

निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Nirbhaya gang-rape and murder) को आठ साल बीत (8 years of nirbhaya scandal) चुके हैं। वहीं निर्भया से दरिंदगी करने वाले चार युवकों को फांसी दी जा चुकी है। हालांकि एक आरोपी को नाबालिग होने के कारण फांसी नहीं दी गई। निर्भया से दरिंदगी को आज आठ साल बीत चुके हैं , लेकिन फिर भी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या (Number of crimes against women) में कमी नहीं आ रही है।









निर्भया कांड (Nirbhaya scandal) के बाद महिला सुरक्षा को लेकर बने कई कानून भी सैकड़ों 'निर्भया' को समय पर न्याय नहीं दिला पा रहा है। उन्हें न्याय का इंतजार करना पड़ रहा है। कोरोना काल में तो सैकड़ों 'निर्भया' में से एक को भी न्याय नहीं मिल पाया है।





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में इस साल यानी 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था।





तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली पुलिस ने इस साल अक्टूबर तक महिलाओं पर हमले के कुल 1,791 मामले दर्ज किए है। इसकी तुलना में 2019 में इसी अवधि के दौरान 2520 मामले दर्ज किए गए, जो साल के अंत तक बढ़कर 2,921 हो गए। 2012 में इसी अपराध के लिए कुल 727 मामले दर्ज किए गए थे।









2019 के आंकड़ों पर एक नजर





2019 में इसी अवधि में 2,988 सूचित आंकड़ों के मुकाबले इस साल अक्टूबर तक कुल 2,226 महिलाओं का अपहरण किया गया था। 2019 के अंत तक दिल्ली में महिलाओं के अपहरण के 3,471 मामले सामने आए। 2012 में महिलाओं के अपहरण के कुल 2,048 मामले दर्ज किए गए थे।





बलरामपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, 6 आरोपियों की उम्र 18 साल से कम





दिल्ली पुलिस ने इस साल अक्टूबर तक आईपीसी की धारा 498-ए/406 के तहत 1,931 मामले दर्ज किए। पिछले साल इसी अवधि के दौरान कुल 3,052 मामले दर्ज किए गए थे, जो साल खत्म होने के समय तक बढ़कर 3,792 हो गए। 2012 में दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के पति और ससुराल वालों के खिलाफ 2,046 मामले दर्ज किए थे।





इस साल अक्टूबर तक के आंकड़े






दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस साल अक्टूबर तक दहेज हत्या के 94 मामले भी दर्ज किए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसी प्रकृति के 103 मामले दर्ज हो रहे हैं। साल 2012 में दिल्ली पुलिस ने दहेज हत्या के कुल 134 मामले दर्ज किए थे।





हर दिन औसतन 87 बलात्कार के मामले आते हैं सामने





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।









NCRB के मुताबिक देशभर में 2018 के मुकाबले 2019 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में 7. 3% की वृद्धि दर्ज की गई थी। वहीं प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर के लिहाज से देखें तो इस लिस्ट में असम सबसे ऊपर है। वहां बीते साल प्रति लाख महिलाओं में 117.8 महिलाएं हैवानियत की शिकार हुई थीं।





महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime against women)





भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के हैं। NCRB के मुताबिक पिछले साल 30. 9% पति या रिश्तेदार की क्रूरता, 21. 8% इज्जत लूटने के इरादे से महिलाओं पर हमला, 17. 9% महिलाओं का अपहरण और अगवा जबकि 7. 9% बलात्कार के केस दर्ज किए गए।









क्या हैं निर्भया कांड (What are the Nirbhaya scandal)





साल 2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला भारत की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुई एक बलात्कार और हत्या की घटना थी, जो भारतीय मीडिया के त्वरित हस्तक्षेप के कारण सबके सामने आई थी। 16-17 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में एक चलती बस में 6 लोगों ने 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी इंटर्न के साथ बलात्कार किया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पीड़िता को निर्भया के नाम से जाना गया। इस मामले में इसी साल छह में से चार दोषियों को मौत की सजा दे दी गई।





Crime : महिला को शराब पिलाकर पति और ससुर ने किया दुष्कर्म





बता दें कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिर 20 मार्च 2020 को सुबह 5:30 बजे तिहाड़ जेल में के द्वारा निर्भया के दोषियों को फांसी दे दी गई। दोषियों में से एक राम सिंह ने मामले की सुनवाई शुरू होने के कुछ ही दिन बाद तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। जबकि एक नाबालिग को तीन साल सुधार गृह में गुजारने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.