Media24Media.com: भाजयुमो

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भाजयुमो. Show all posts
Showing posts with label भाजयुमो. Show all posts

नेशनल हेराल्ड के भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना बंद करे कांग्रेस : भाजयुमो

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : 18 अप्रैल को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले महासमुंन्द जिला भाजपा के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओ ने नेशनल हेराल्ड केस में हुए हजारों करोड़ रुपयों के भ्रष्ट्राचार के दोषी सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी द्वारा संरक्षण देने के विरोध में जिला कॉंग्रेस कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया |


भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने कांग्रेस के नेताओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की संपत्ति को अपने निजी हक में उपयोग कर नेशनल हेराल्ड अखबार की आड़ में हजारों करोड़ रुपये की बेमानी कमाई सोनिया ,राहुल गांधी परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने किया है | जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कांग्रेसी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी वाली कहावत कांग्रेसी नेताओं पर सटीक बैठती है |

एक अखबार की आड़ में कांग्रेसियों ने पूरे देश की संपति को लूटा और वही नेता आज अपनी बौखलाहट छुपाने अपने आप को बचाने देश की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे है | भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपनी काले कारनामो को छुपाने कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने एक साजिश के तहत नेशनल हेराल्ड को 90 करोड़ दिए और यंग इंडिया नाम की गांधी परिवार की हिस्सेदारी वाली कम्पनी बनाकर नेशनल हेराल्ड को यंग इंडिया के नियंत्रण में लाने की साजिश रची गयी | यंग इंडिया फाउंडेसन ने देश के कइयो बड़े शहरों में हजारों करोड़ की संपति बनाई है | इस मामले में जांच होने पर तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल वोरा,पवन बंसल,और सोनिया गांधी ,राहुल गांधी से पूछताछ की गई है |

ईडी के सामने कांग्रेसी नेताओं के भष्ट्राचार की कइयो कड़ियां खुलती गयी | युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने बताया की नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आवाज उठाने के लिए शुरू किया गया था , वो बाद में कांग्रेस पार्टी के लिए सिर्फ पैसा कमाने का साधन बन गया था | कांग्रेस पार्टी के नेता ईडी के प्रति जिस धमकी भरी भाषा का उपयोग कर अपने गुनाहों और सच्चाई को छुपाने का प्रयास करते हुए प्रपंच रच रहे है ,यह देश के संविधान का खुला उल्लंघन है और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है |

घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यालय की सुरक्षा में लगे पुलिस की घेराबंदी को तोड़ने और सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों से झुमाझटकी भी कार्यकर्ताओ की हुई और भाजपा कार्यकर्ताओ ने वही सड़क पर बैठकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल पाली,मंडल महामंत्री एमआर विश्वनाथन,नगर पालिक उपाध्यक्ष देवी चंद राठी,मंडल उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव,गोपाल वर्मा,जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर,राहुल चंद्राकर,मनीष बंसल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर,भाजयुमो जिला महामंत्री द्वय ब्रह्मानंद पटेल अमन वर्मा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू,भाजयुमो जिला मंत्री दुर्गा शंकर दुबे,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री,हनिश बग्गा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू,कौशल्या बंशल,पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर,सोनाधर सोनवानी,माखन पटेल,मीना वर्मा,लक्ष्मी साहू,चंद्रशेखर बेलदार,पूनम निषाद,अभिषेक पांडेय,शुभम बाग,नीलेश साहू,पलाश यादव, नईम,खान,राकेश सचदेव,अनुज शर्मा,शिव राठौर सहित भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे |

PSC घोटाले की सीबीआई जाँच से युवाओं के साथ हुए अन्याय का परिमार्जन होगा : भाजयुमो

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पीएससी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की सामने आईं शिकायतों की जाँच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने के लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। भगत ने कहा कि इससे युवाओं के साथ भर्ती में हुए अन्याय का परिमार्जन होगा और दोषियों को उनके धत्कर्मों की कड़ी सजा मिलेगी।


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 में अनियमितताओं को लेकर भाजपा और भाजयुमो ने युवाओं के साथ तत्कालीन भूपेश सरकार के खिलाफ मुखर आंदोलन किए थे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि सीजी-पीएससी की भर्ती विवादों में रही है। इसमें आयोग के तत्कालीन चेयरमैन टामनसिंह सोनवानी, राजभवन सेक्रेटरी अमृत खलको समेत कई अफसरों के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्ति के आरोप लगे थे। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने नग्न होकर प्रदर्शन तक किया था। लेकिन भूपेश सरकार ने युवाओं के साथ हुए अन्याय पर ध्यान नहीं दिया और उल्टे इन नियुक्तियों को जायज ठहराने के लिए कुतर्क करके निर्लज्जता की हदें लाँग दी थीं। उच्च न्यायालय ने भी इन नियुक्तियों पर रोक लगाकर इस पूरे मामले की जाँच कराए जाने पर जोर दिया था, लेकिन युवाओं के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी करने वाली प्रदेश सरकार ने इसकी जाँच की कोई पहल नहीं की।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में प्रदेश के युवाओं से यह वादा किया था कि सत्ता में आते ही भाजपा सरकार न केवल इस पूरे मामले की सीबीआई से जाँच कराई जाएगी, अपितु पीएससी की तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जाएगी। भगत ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि प्रदेश की भाजपा सरकार तेजी से अपने वादे के मुताबिक ‘मोदी की गारंटी’ के संकल्पों ती पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट के इस फैसले युवाओं के साथ हुए अन्याय का परिमार्जन होगा और पीएससी घोटाले का पूरा सच प्रदेश के सामने आएगा, दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी पर जंगी प्रदर्शन की तैयारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को राज्य सरकार के खिलाफ घेराव और विरोध प्रदर्शन करेगा। युवा मोर्चा के इस हल्ला-बोल आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए आज से ही रायपुर पहुंचने लगे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। 



प्रदेश में बेरोजगारी को गंभीर मुद्दा बताते हुए भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के दस लाख युवाओं को ढाई हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। साथ ही एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा भी किया गया था।

प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकारमय लग रहा है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिक्षकों के चौदह हजार पांच सौ अस्सी पद स्वीकृत किए गए थे, जिनके लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया है। डी. पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर ही भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर में हल्ला-बोल आंदोलन करने जा रहा है।

सीएम निवास घेरने जाएंगे युवा

आंदोलन के संबंध में युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कल सुबह करीब दस बजे बेंगलूरू से रायपुर पहुंचेंगे। आंदोलन में शामिल होने से पहले वे प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। वहां से रैली की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए निकलेंगे। इस बीच, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पिछले दो दिनों से राजधानी के प्रमुख मार्गों पर बैरीकैड लगाकर आम लोगों को परेशान कर रही है। 

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने शांतिपूर्ण ढंग से कल आंदोलन करने का निर्णय लिया है। लेकिन, राज्य सरकार इस आंदोलन की आड़ में आम नागरिकों के बीच भय का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच, आज शाम राजधानी रायपुर में भाजपा के महिला मोर्चा ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एकात्म परिसर से मशाल यात्रा भी निकाली और जयस्तंभ चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.