Media24Media.com: भाई-बहन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भाई-बहन. Show all posts
Showing posts with label भाई-बहन. Show all posts

मुहूर्त के फेर में न पड़ें भाई-बहन, पूरे उत्साह के साथ मनाएं रक्षाबंधन !

No comments Document Thumbnail

 आनंदराम पत्रकारश्री.


महासमुन्द। भाई-बहन के अटूट विश्वास और निश्छल स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 19 अगस्त को है। ज्योतिष शास्त्र और काल गणना से जुड़े हुए विद्वान पर्व के मुहूर्त को लेकर तरह-तरह का ज्ञान दे रहे हैं। इस बीच शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर 'गीता प्रेस गोरखपुर के संतों की मान्यता' नाम से फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

जिसमें लिखा गया है कि श्री वाल्मिकी रामायण में रक्षाबंधन पर भद्रावास का उल्लेख मिलता है। जिसके अनुसार मेष, मकर, वृष, कर्क राशि का चंद्रमा होने पर भद्रा स्वर्गलोक में। तुला, धनु, कन्या, मिथुन राशि का चंद्रमा होने पर भद्रा नागलोक में। कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह राशि का चंद्रमा होने पर भद्रा मृत्युलोक (पृथ्वी) पर होती है।

स्वर्ग में भद्रा होने पर प्रत्येक कार्य शुभ होता है। नागलोक (पाताल) में होने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।और जब भद्रा पृथ्वी लोक पर होती है, प्रत्येक शुभ कर्म को नष्ट करने वाली होती है।

इसलिए कभी भी रक्षाबंधन पर्व पर कथित विद्वानों के मायाजाल से भयभीत नहीं होना चाहिए। रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत उत्साह और अच्छे सोच के साथ मनाया जाना चाहिए। सबकुछ शुभ और मंगलकारी होगा। मुहूर्त के फेर में न पड़ें सभी भाई-बहन पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाएं।

न्यायधानी में ब्लेड से हमला कर भाई-बहन को लहूलुहान किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाटा शिव मंदिर के पीछे रहने वाले सिद्धार्थ यादव अपने घर के बाहर अपने परिवार के साथ खड़ा था इसी बीच जरहाभाटा निवासी श्यामू यादव सिद्धार्थ के घर के सामने ही गाली गलौज कर रहा था मना करने पर श्यामू यादव ने अपने पास रखें ब्लेड से उसे पर वार कर दिया।


जिससे सिद्धार्थ यादव के गर्दन् में चोट आई है, वही बीच बचाव कर रही सिद्धार्थ की बहन प्रिया यादव के नाक पर भी वार कर दिया घटना में दोनों भाई बहनों को गंभीर चोटे आई है, घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस ने आरोप श्यामू यादव को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।


"फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है"

No comments Document Thumbnail

भोपाल। आज राजधानी के जम्बूरी मैदान, भेल में विशेष लाड़ली बहना सम्मेलन भाई-बहन के पावन रिश्ते के महत्व को रेखांकित करने वाला मंच बन गया। विभिन्न गायक-गायिकाओं ने अनेक राखी गीत सुनाए। सम्मेलन की शुरूआत "भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना" के साथ हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने संबोधन के प्रारंभ में "यह राखी बंधन है ऐसा" गाकर सुनाया। इसके पश्चात उन्होंने बहनों को उस गीत के बोल सुनाए जिसमें भाई अपनी बहन की आंखों में आंसू नहीं देख सकता।

"देख सकता हूँ मैं, कुछ भी होते हुए, नहीं मैं नहीं देख सकता, तुझे रोते हुए" सुनकर सम्मेलन में मौजूद बहनें भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री चौहान ने तीसरा गीत भी बहुत भावपूर्ण ढंग से सुनाया। " फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है"। इसके अलावा गायक -गायिकाओं द्वारा "बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से संसार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है" की भी पेशकश हुई। इन गीतों से सम्पूर्ण वातावरण पारिवारिक हो गया।

महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से सजा मंच

लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान के साथ महिला जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित थीं। राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल जिले के गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र की विधायक सुश्री राजश्री सिंह,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया।

कार्यक्रम के अन्य महत्वपूर्ण पहलू

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों के चरण धोए और कन्या पूजन किया। बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान को विशाल राखी भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहना योजना का कैलेंडर का विमोचन किया। महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

थ्री डी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से महिला कल्याण योजनाओं को उपस्थित बहनों ने मंत्रमुग्ध होकर देखा।

स्व-सहायता समूह की बहनों के द्वारा तैयार राखियों का ही उपयोग करने मुख्यमंत्री की अपील

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपील कर कहा कि मैं एक वादा चाहता हूँ.. इस बार स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें। जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी, तो दूर गाँव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी। बघेल ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है, जिस तरह से वह एक-दूसरे की चिंता करते है, उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है। 

भाई-बहन के बीच का रिश्ता अतुलनीय है, जीवन के विभिन्न समयों पर यह रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता जाता है। बड़े भाई अपनी बहनों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसी तरह बड़ी बहनों के द्वारा भी अपने छोटे भाईयों का मार्गदर्शन किया जाता है। भाई-बहन के इसी प्रेम के कारण यह विशेष पर्व मानाया जाता है। रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। यह उनका एक-दूसरे के प्रति आपसी स्नेह, एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है। इस खास अवसर पर स्व-सहायता समूह की बहनों के द्वारा तैयार राखियों का ही उपयोग कर उन्हे प्रेम दें और सहायता करें ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.