Media24Media.com: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ब्रिक्स शिखर सम्मेलन. Show all posts
Showing posts with label ब्रिक्स शिखर सम्मेलन. Show all posts

BRICS Summit 2024: पांच साल बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग होंगे आमने-सामने

No comments Document Thumbnail

 BRICS Summit 2024: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के कजान में हैं। कजान शहर में आज एक ऐतिहासिक बैठक होने जा रही है। इस मीटिंग पर अमेरिका और पश्चिमी देशों समेत पूरी दुनिया की नजरें लगी हुई हैं। बैठक में एशिया के दो दिग्गज देशों के राष्ट्र प्रमुख पांच साल बाद एक औपचारिक बातचीत करने वाले हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। दुनिया भर में जिस तरह के हालात बने हुए हैं उसे देखते हुए यह बैठक कई मायनों में बेहद अहम मानी जा रही है।


आज के वक्त में जब दुनिया के दो हिस्सों में जंग छिड़ी हुई है, जिसमें एक तो खुद रूस है, जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन करवा रहा है. ऐसे हालातों में जब एशियाई देशों के दो सबसे पावरफुल नेता एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे तो इसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, ये मुलाकात और भी खास मानी जा रही है, क्योंकि 2 दिन पहले ही भारत और चीन ने सीमा पर चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने की पुष्टि की है. इससे पूरी दुनिया को एक संदेश भी गया है कि दो पड़ोसी अपने हितों को लेकर काफी गंभीर हैं.

कनाडा का लेकर हो सकती है बात
भारत और चीन एशिया की दो सबसे ताकतवर देश है. सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों देशों ने हाल की दिनों जिस तरह से एक-दूसरे के साथ 4 साल से चले आ रहे सीमा विवाद पर खत्म किया है कि वो वाकई में भविष्य में अच्छे रिश्तों की शुरुआत की नींव रखने का काम करेगी. ऐसे मौके पर दोनों देश के शीर्ष नेता की एक छत के नीचे मौजूदगी और भी खास बना देती है. वहीं कनाडा के मुद्दों को लेकर दोनों देश एक साथ खड़े नजर आ सकते हैं, क्योंकि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने चीन और भारत पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं. चीन पर देश में होने वाले चुनाव में मिलीभगत का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ भारत पर निज्जर हत्याकांड को लेकर निशाना साधा. ऐसे में दोनों देश कनाडा को भी सबक सिखाने की कोशिश करने पर बात विचार कर सकते हैं.

PM Modi Brics Summit : प्रधानमंत्री मोदी बोले - भारत ने ब्रिक्स के विस्तार का हमेशा समर्थन किया है

No comments Document Thumbnail

PM Modi Brics Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत (India) ने ब्रिक्स के विस्तार का हमेशा समर्थन किया है  । 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन संगठन में जुड़ने के लिए 6 और देशों को न्योता दिया गया है। इन देशों में अर्जेंटीना, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र, इथियोपिया और ईरान शामिल हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है। भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा।


मुझे खुशी है कि हमारी टीमों ने विस्तार के लिए तैयार किए गए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानकों, मानदंडों और प्रक्रियाओं पर आम सहमति बनाई है।इनके आधार पर हम ब्रिक्स में अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, इथियोपिया और यूएई का स्वागत करने पर सहमत हुए हैं।मैं इन देशों के नेताओं और नागरिकों को बधाई देता हूं।

जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस सफलता को एक देश की सीमित सफलता के रूप में नहीं बल्कि मानवजाति की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.