Media24Media.com: ब्यूरो-ईओडब्ल्यू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ब्यूरो-ईओडब्ल्यू. Show all posts
Showing posts with label ब्यूरो-ईओडब्ल्यू. Show all posts

रेलवे ठेके में वित्तीय गड़बड़ी, राजनांदगांव के भाजपा नेता गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने रेलवे ठेके में वित्तीय गड़बड़ी के मामले में राजनांदगांव के भाजपा नेता प्रियंक सोनी को गिरफ्तार किया है। मुंबई से आई टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जिला न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। प्रियंक सोनी भाजपा दक्षिण मंडल के  कोषाध्यक्ष हैं।



हमारे संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता को दुर्ग और बालोद में रेलवे में लगने वाली सामग्रियों की सप्लाई के बदले पैंसठ लाख रूपये का भुगतान किया गया था। इसी भुगतान में गड़बड़ी को लेकर ईओडब्लयू मामले की जांच कर रही है। इस बीच, राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रियंक सोनी को दक्षिण मंडल कोषाध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.