Media24Media.com: बोरवेल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बोरवेल. Show all posts
Showing posts with label बोरवेल. Show all posts

बोरवेल में 50 फुट की गहराई में गिरे बच्चे को 8 घंटे के बाद सुरक्षित निकाला गया

No comments Document Thumbnail

 बिहारशरीफ। नालंदा जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में बोलवेल में गिरे करीब चार साल के बच्चे को लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाए गए बच्चे का नाम शिवम कुमार है और वह वार्ड संख्या-17 के निवासी डोमन माझी का पुत्र है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थें।


उन्होंने बताया कि बोरवेल में लगभग 50 फुट की गहराई पर फंसे बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। अधिकारियों ने बताया कि छह-सात जेसीबी की मदद से बोरवेल के बगल में खुदाई की गई। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बोरवेल में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई और उस पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखी गई। इससे पहले एनडीआरएफ के सहायक कमांडर जयप्रकाश प्रसाद ने बताया कि बचाव कार्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बोलवेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि बोरवेल में बच्चे को पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी और प्रदेश की राजधानी पटना से एनडीआरएफ एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया था.उन्होंने बताया कि लगातार आठ घंटे तक चलाए गए बचाव अभियान के बाद बच्चे को सकुशल जिंदा बोरवेल से बाहर निकाला गया.अधिकारी ने बताया कि मेडिकल टीम ने बाहर निकलते ही बच्चे की जांच की और उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया. 


300 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

No comments Document Thumbnail

 सीहोर। मध्यप्रदेश सीहोर में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर में मुंगावली की है। वह 25 फीट नीचे फंसी हुई हैं। मौके पर पहुंची चार जेसीबी और 6 पोकलेन की मदद से 5 फीट दूरी पर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। अब तक 20 फीट खुदाई हो चुकी हैं। 5 फीट और गड्‌ढा खोदा जाना है। इसके बाद सुंरग के जरिए उसे बाहर निकाला जाएगा। बच्ची का नाम सृष्टि पिता राहुल कुशवाहा है। मौके पर एसपी मयंक अवस्थी भी मौजूद हैं। एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू में जुटी है। बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। उसके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए बोरवेल के अंदर इंस्पेक्शन कैमरा भी डाला गया है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी वहां तैनात है।


एसडीएम अमन मिश्रा ने कहा है कि हमें करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ लोकल प्रशासन पूरी तरह से रेक्स्यू में जुटा हुआ है। 20 फीट खुदाई हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास करें। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सीहोर जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। बच्ची की दादी कलावती बाई ने बताया कि दोपहर में सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। मैं भी बाहर ही थी।

ये टीमें लगी हैं रेस्क्यू ऑपरेशन में

जानकारी के मुताबिक ये घटना सीहोर के मुंगावली की है। बताया गया है कि बच्ची की पहचान सृष्टि (ढाई साल) पुत्री राहुल कुशवाहा के रूप में हुआ है। इलाके के एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी दोपहर में करीब 1.30 बजे मिली थी। इसके साथ ही मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य स्थानीय राहत कर्मियों को लगाया गया है। रेस्क्यू टीम ने गड्डे में ऑक्सीजन भेजी है।

 

70 फीट गहरे बोरवेल से निकला 7 साल का बच्चा, लेकिन अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया

No comments Document Thumbnail

विदिशा :  विदिशा जिले में बोरवेल में गिरे 7 साल के लोकेश को 24 घंटे की मेहनत बाद निकाल लिया गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिसे निकालने के लिए सरकार से लेकर प्रशासन ने पता नहीं कितने जतन किए, लेकिन मासूम बाहर आते ही जिंदगी की जंग हार गया।


दरअसल, विदिशा जिले के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है। वहीं इस खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दो दिन तक बच्चे के निकालने के लिए टक-टकी निगाहों से देख रहे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

बता दें कि यह दुखद घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। जहां विदिशा की लटेरी तहसील के आनंदपुर के पास खेरखड़ी पठान क्षेत्र में खेलने के दौरान 7 साल का लोकेश बोरवेल में जा गिरा। बताया जाता है कि मासूम बंदरों के पीछे भाग रहा था, तभी सामने खुदा पड़े 70 फीट के बोरवेल में वह गिर गया।

बच्चा गिरते ही  करीब 45 फीट पर जा फंसा। जैसे ही यह खबर लोगों को पता चली तो भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस-प्रशासन भी स्पॉट पर हाजिर हो गया। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालात पर नजर बनाए हुए थे। सीएम ने जिले के सभी अफसरों को बच्चे को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।

एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे का रेस्क्यू करने के लिए पहुंची। चार जेसीबी की मदद से पैरेलल 50 फीट गड्ढा खोदा गया।  गतिविधि पर  नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। बच्चे के लिए अंदर  गड्ढे में ही  ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराई गई।


घटनास्थल पर प्रशासनिक दल के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए सारे साधन उपलब्ध कराए गए। मौके पर डॉक्टरो की टीम भी मौजूद रही, स्थानीय लोगों से लेकर अफसर और सरकार तक बच्चे के सलामती की दुआ की । जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, लटेरी एसडीएम हर्षल चौधरी, एडिशनल एसपी समीर यादव मौजूद थे। आखिर में बच्चा निकला तो सही, लेकिन जिदंगी की जंग हार गया।



बोरवेल से सकुशल रेस्‍क्‍यू हुआ मासूम, पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया सुरक्षित

No comments Document Thumbnail

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक बार फिर खुले बोरवेल में बच्ची गिरने का मामला सामने आया है। तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। घटना शाम पांच के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी लगते ही प्रशासन की टीम पहुंच गई है।


पांच घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार मामला बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललगुवां (पाली) का है। तीन वर्षीय बच्ची खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गई। बच्ची का नाम नैंसी विश्वकर्मा है।

सीएम शिवराज ने की बच्ची की मां से बात

बच्ची के बोरवेल से सुरक्षित निकलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, बेटी की मां से फोन पर बात की है. यह जानकर संतोष और आनंद हुआ कि बेटी स्वस्थ है. उसे जनरल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया. मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद बेटी के साथ हैं. मामा शिवराज सदैव तुम्हारे साथ हैं. 

कुछ महीनो पहले ही हुआ था हादसा

कुछ महीनों पहले ही छतरपुर जिले के नारायणपुरा गांव में 5 साल का जितेंद्र यादव खुले बोरवेल में जा गिरा था काफी मशक्कत के बाद आखिरकार जितेंद्र को बचा लिया गया था। इसके बाद छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने सख्त आदेश दिए थे कि अगर कोई भी बोरवेल खुला पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के पटवारी एवं जिसके यहां बोरवेल है उस पर 304 A यानी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लेकिन एक बार फिर मामले में जिला प्रशासन की लापरवाही सामने आई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.