Media24Media.com: बुजुर्ग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बुजुर्ग. Show all posts
Showing posts with label बुजुर्ग. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल : एक बुजुर्ग व्यक्ति के कानों में फिर से गूंजेगी आवाज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल की वजह से आज एक 72 वर्षीय व्यक्ति फिर से लोगों की आवाज सुन सकेगा। जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के रहने वाले रामदेव राम कायता को कानों में कुछ समस्या होने की वजह से उन्हें सुनाई नहीं दे रहा था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। कायता ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास कार्यालय आकर मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी समस्या के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण के निर्देश दिए।

आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के द्वारा रामदेव राम कायता के दोनों कानों में  डिजिटल श्रवण यंत्र  फिट किया गया। इस श्रवण यंत्र के माध्यम से वे आसानी से आवाज को सुन सकेंगे। कायता ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा हैं। मुख्यमंत्री साय की वजह से आज वह फिर से सुन सकेंगे। उनकी समस्या का इतनी जल्दी निराकरण हो जायगा उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। मुख्यमंत्री के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा मौजूद थे। रामदेव राम कायता के कानों में जो डिजिटल श्रवण यंत्र फिट किया गया है। यह आधुनिक डिजिटल यंत्र लगभग 50 हजार मूल्य का है। यह बैटरी से संचालित है। इसमें आवाज साफ सुनाई देती है।

 

छत्तीसगढ़ : शराब पीने के लिए मना किया तो बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकालकर कर दी पिता की हत्या , आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। जिले में एक युवक ने अपने पिता की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। उसने पिता को इसलिए मारा क्योंकि बुजुर्ग ने शराब पीने के लिए बेटे को मना किया था। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। इसके बाद जब बुजुर्ग ने उसे समझाया, तब आरोपी ने मंदिर से त्रिशूल निकालकर बुजुर्ग की जान ले ली। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।


ग्राम हीरापुर निवासी दुखू राम (61) खेती किसानी का काम करता था। उसका बेटा खेमलाल वर्मा(35) महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी किया करता था। इस बीच कुछ दिन पहले वो अपने घर आया था। खेमलाल शराब पीने का आदि था। नासिक से आने के बाद आए दिन वह शराब पीकर घर आया करता था। कई बार घर में विवाद कर चुका था।

बताया जा रहा है कि रात को दुखू राम गांव के शीतला मंदिर के पास ही बैठा था। उसी दौरान वहां पर खेमलाल आ गया। यहां आकर शराब के नशे में फिर से उसने विवाद शुरू कर दिया। ये देखकर दुखू राम ने उसे समझाया। कहा कि शराब मत पिया करो, ये रोज-रोज का झगड़ा ठीक नहीं लगता है। यही बात सुनकर आरोपी नाराज हो गया।

इसके बाद आरोपी मंदिर के अंदर गया और त्रिशूल लेकर आ गया। फिर उसने पित पर त्रिशूल घोंप दिया। इससे बुजुर्ग के शरीर से काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोपी को रोकने का प्रयास किया था। मगर वह नहीं माना।

उधर, किसी ने इस बात की सूचना डायल 112 को दी थी। इसी सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम पहुंची। तब पूरे मामले की जानकारी सामने आई। शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया था। वहीं आस-पास तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


वृद्धजनों के लिए शुरू हुई 'सियान के धियान' सेवा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। हमारे नगरों, कस्बों और गॉंवों में कई बुजुर्ग और वृद्धजन ऐसे हैं जो अकेले जीवन गुज़ार रहे हैं, उनकी देखरेख करने वाला कोई नही हैं । देखरेख करने वाले हैं भी तो ऐसे सदस्य परिवार में नही हैं जो तबियत ख़राब होने पर उन्हें अस्पताल ले जा सकें(घर मे पुरुष सदस्य नही हैं उनके घर ऐसी स्थिति बनती है)। ऑटो या अन्य किराए के वाहन से अस्पताल जाना चाहें तो घर से बहुत दूर पैदल जाना पड़ता है। ऐसे बुजुर्गों के लिए "सियान के धियान" नाम से निः शुल्क परिवहन सेवा महासमुन्द नगर के 6 युवा स्वयं सेवकों (वालंटियर्स) आज से शुरू की गई है।


एक सर्वे के अनुसार लगभग ऐसे 350 के लगभग  बुजुर्ग  महासमुन्द शहर में रहते हैं। इन सभी बुजुर्गों को सुबह 9 am से 11 am  अस्पताल (OPD) लाने ले जाने और इलाज़ करवाने के लिए  निःशुल्क परिवहन सेवा की शुरुआत की गई है। इसके लिए एक हेल्प लाइन मोबाइल नंबर 7722897709 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करने पर सम्बंधित बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल लाने और ले जाने की निः शुल्क परिवहन सुविधा इन वालंटियर्स द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा सप्ताह के 6 दिन सोमवार से शनिवार ज़ारी रहेगी। आज इस सेवा की शुरुआत महासमुन्द नगर के वार्ड 2 ईमलीभाठा एरिया की दो बुजुर्ग माताओं श्रीमती उर्मिला तम्बोली (उम्र 62 वर्ष) और श्रीमती सोबती साहू (उम्र 65 वर्ष) को जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाकर की गई।

'सियान के धियान' सेवा पूर्णतः जन भागीदारी के आधार पर संचालित है। इसकी कार्ययोजना जिला महिला बाल विकास अधिकारी  सुधाकर बोदले द्वारा बनाई गई है। उनका कहना है कि, हम सबके अंदर कोई अच्छा काम करने की इच्छा ज़रूर होती है , समाज सेवा का भाव भी होता है। निजी जीवन और समय की बाध्यताओं के कारण हम ऐसा कर नही पाते हैं। जैसे कि हम सप्ताह में 1 घण्टे ऐसा कुछ करना चाहते हैं लेकिन क्या करें इसके लिए कोई प्लेटफार्म नही मिल पाता है। उन्होंने नगर के अन्य सेवाभावी लोगों से भी सप्ताह में 1 या 2 घण्टे का समय देकर इससे जुड़ने की अपील की है। बोदले कहते हैं कि, हममें हमारे समुदाय के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए। हर काम में सरकारी मदद की राह देखने से बेहतर है हमारा समाज स्वावलंबी बने। हमको यह सब करते हुए देखकर हमारे बच्चे भी यह सीखेंगे और यही सब असली शिक्षा है। इस तरह के सामुदायिक प्रयास सभी नगर (वार्ड) ,कस्बे और ग्राम के कुछ युवा मिलकर कर सकते हैं। यह मदद भले बहुत छोटी हो परन्तु इससे बुजुर्गों को मिलने वाला सम्बल और सपोर्ट बहुत बड़ा होगा।

इस सेवा कार्य से जुड़ने के लिए इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। सुधाकर– 9752100372 सुरेश शुक्ला (समाजसेवी)– 9770897709 आशीष पांडे (गाँधी फेलो)- 9450854954 'सियान के धियान' सेवा के संचालन में समाजसेवी  सुरेश शुक्ला , गाँधी फेलो  आशीष पाण्डे के साथ महिला बाल विकास विभाग महासमुन्द शहरी परियोजना के CDPO श्रीमती शैल नाविक, पर्यवेक्षक श्रीमती शीला प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राखी दुबे, सुश्री हाज़रानिशा खान, सुश्री जानकी आर्य सहित नगर की अन्य सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सक्रिय और स्वैच्छिक योगदान  है। नगरपालिका महासमुन्द के उपाध्यक्ष  कृष्णा चंद्राकर द्वारा भी इस सेवा कार्य से जुड़कर नगर के बुजुर्गों की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया गया है ।

तुमगांव : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में खासा उत्साह

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। पहली बार आयोजित हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवाओं से लेकर बुजुर्ग उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। तुमगांव नगर पंचायत में आयोजित प्रतियोगिता का जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के साथ ही महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। 


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में खासा उत्साह

नगरपंचायत तुमगांव में वनोपज संघ के अध्यक्ष प्रमोद सेवनलाल चंद्राकर ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभांरभ किया। इस दौरान चंद्राकर ने गिल्ली डंडा व पिट्ठूल खेलकर अपनी पुराने दिनों की यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की संस्कृति को आगे ले जाते हुए स्थानीय खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। साथ ही नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करना है। 

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे ग्रामीण

इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, राजीव मितान क्लब के विधानसभा संयोजक रेखराज पटेल, व्यंकटेश चंद्राकर, गौतम सिन्हा, ओमप्रकाश यादव, केके साहू, गजेंद्र साहू, शैलेंद्र सेन, हर्ष शर्मा, तारिणी चंद्राकर, मानिक साहू आदि मौजूद रहे। इसी तरह आज रविवार को अछोली, सिरपुर, पासिद, चुहरी, सुकुलबाय, मरौद, गढ़सिवनी, पीढ़ी, कुकराडीह, परसाडीह, खैरझिटी, कौवाझर, मालिडीह, बांसकुडालोहारडीह, भोरिंग, बेलटूकरी आदि गांवों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

दुःख के आंसू लेकर आई बुजुर्ग ग्रामीण महिला खुशी के आंसुओं के साथ लौटी

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। आज जनदर्शन में आई बुजुर्ग महिला के बेटे को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने भरण-पोषण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम सिलौनी की ग्रामीण बुजुर्ग महिला नानकुन बाई ने आज जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंची तो उनके आंखो में आंसू थे। कलेक्टर ने पहले महिला को बैठाया उसके बाद आत्मीयता से उनकी तकलीफ पुछी। महिला ने बताया कि उनका बेटा उनको साथ नहीं रख रहा है। कलेक्टर ने बुजुर्ग महिला को आश्वासन दिया कि आपकी चिंता अब मेरी चिंता है।



आपको किसी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम इस संबंध में कार्यवाही करेंगे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत बुजुर्ग महिला के बेटे को नोटिस जारी करने की कार्यवाही करे। साथ ही संबंध में कार्यवाही से मुझे अवगत कराते रहे। उन्होंने महिला को आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। बुजुर्ग महिला के जाते वक्त उनके आंखों से आंसू नही थम रहे थे तो लोगों ने उनसे पुछा की माता जी अब आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा, 

तो अब क्यूं आंखों में आंसू है तो महिला ने कहा कि पहले जो आंसू थे वो दुःख के आंसू थे अब खुशी के आंसू है। उन्होंने कहा कलेक्टर साहब ने मेरी बात सुन ली। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 11 बजे किया जाता है। जिला स्तरीय जनदर्शन में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आमजनों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हैं। 

जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से आज ग्रामीणजनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।


अरे आप तो 60 साल के जवान हैं.....ऐसे गेड़ी चढ़ते मैं आज तक किसी को नहीं देखा : मुख्यमंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अरे आप तो 60 साल के जवान हैं। जरा दिखाओ तो गेड़ी पर अपना हुनर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब पता चला कि बुजुर्ग तीरथ राम सिन्हा पिछले दो साल से गेड़ी पर चढ़कर उनसे मिलने आ रहे हैं तो उन्होंने तत्काल तीरथराम को मिलने के लिये बुलाया और आत्मीयता से बात की। दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें रायपुर समेत राज्यभर के लोग शिरकत करने आते हैं। ऐसे ही एक शख्स तीरथराम सिन्हा हैं



जो रायपुर जिले से 10 किलोमीटर दूर जोरा गांव में रहते हैं। वे बताते हैं कि मैं पिछले दो साल से लगातार हरेली तिहार में मुख्यमंत्री जी से मिलने आ रहा था लेकिन मुलाकात नहीं हो पा रही थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री जी को मेरे बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने स्वयं निवास के अंदर बुलवाया और मुझसे बात की। तीरथराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं जोरा से 10 किलोमीटर तक गेड़ी चढ़कर आया हूं और आपको गेड़ी पर चलकर दिखाना चाहता हूं।

इस मुख्यमंत्री ने कहा कि जरा दिखाओ अपना हुनर। तीरथराम तत्काल उछलकर दोनों गेड़ी पर एक साथ चढ़ गये। उनके इस हुनर को देखकर मुख्यमंत्री बोल पड़े अरे वाह आप तो 60 साल के जवान हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तीरथराम ने कहा कि आज मिलकर बहुत अच्छा लगा। प्रदेश के मुखिया ने स्वयं संज्ञान लेकर मुझे मिलने बुलाया ये मेरे लिये बहुत बड़ी बात है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.