Media24Media.com: बीजेपी विधायक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बीजेपी विधायक. Show all posts
Showing posts with label बीजेपी विधायक. Show all posts

अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कवासी लखमा नजर नहीं आते, परिणाम BJP के पक्ष में

No comments Document Thumbnail

 CG Politics: राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मोदी जी की सभा का फोटो देख लें. कांग्रेस से किसी के भी आने-जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है. कांग्रेस मुकाबले से बाहर हो चुकी है. आज कांग्रेस में अंतर्कलह रोकने के लिए कमेटी बनी है. कांग्रेस में कांग्रेसी ही नहीं रहना चाहते. चुनाव किसकी ताकत पर लड़ेंगे. कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कसा तंज कि भारत को अपमानित और सत्ता पाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है. आप लोग गणित समझिए. एक लाख गरीब महिलाओं को देंगे बोल रहे हैं. पी चिदंबरम ने पूरा गुणा भाग किया है, ऐसा टीएस सिहदेव का कहना है.


पूर्व मंत्री ने कहा कि सकल बजट से ज्यादा पैसे तो बांटने वाले हैं. ऐसे अनाप-शनाप बात बोलते है. मैं तो कहूंगा कि “नशे में बात कहते हैं.” कुछ भी बोलना. कुछ भी अनुमान लगाना. कुछ भी अपमानित करना. बीजेपी 50 साल तक विपक्ष में रही. लेकिन देश के खिलाफ नहीं गई.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल ने फैसला पढ़ लिया. भूपेश बघेल के पास कौन सा एंटीना है. सर्वोच्च न्यायालय का पूरा फैसला आने दीजिए. बहुत से कयास उसमें लगाए गए हैं. समाचार पत्र में भी बहुत सी बात कही गई है. इसलिए एक टिप्पणी से और एक विषय में बोलने से हम उसे संपूर्ण नहीं मान सकते.

Chhattisgarh : बीजेपी विधायक बोले - हत्यारों के घर को मैं तबाह कर दूंगा, अब चलेगा बुलडोजर’

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दोनों बुलडोजर की कार्रवाई चर्चा में है. कवर्धा में जहां हत्या के आरोपी अयाज खान के घर और दुकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने की कार्रवाई की है. वहीं अब दुर्ग में 28 जनवरी को हत्या के पांच आरोपियों के घर एक साथ बुलडोजर चलाने की बड़ी तैयारी चल रही है. इसको लेकर बीजेपी विधायक रिकेश सेन का वीडियो वायरल हो रहा है.


दरअसल वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें विधायक कह रहे हैं कि 21 तारीख को शिवम नाम के स्कूली बच्चे की पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. उस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब सभी 5 आरोपियों के घरों पर 28 जनवरी को बुलडोजर चलेगा. भाजपा विधायक रिकेश सेन ने भरे मंच से कहा कि 28 जनवरी को वैशाली नगर विधानसभा इतिहास रचने जा रहा है, जिन्होंने शिवम की हत्या की उन पांचों के घरों को मैं तबाह कर डालूंगा, उनके घरों पर बुलडोजर चलेगा.

दरअसल, भिलाई के कैंप इलाके में इसी महीने 21 जनवरी को गाड़ी पीछे करने को लेकर एक विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि पांच लोगों ने मिलकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले स्कूली छात्र शिवम साव की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके बाद वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन बैकुंठ धाम में भरे मंच से कहा था कि शिवम के हत्यारों के घर बुलडोजर चलेगा. इसके बाद नगर निगम ने शिवम के पांचों हत्यारों के घरों में नोटिस भेज कर कहा कि आपके घर का पूरा दस्तावेज निगम में जमा करें.

गौरतलब है कि पांचों आरोपियों के परिजनों ने निगम में अब तक कोई दस्तावेज नहीं दिए हैं. इसके बाद भाजपा विधायक रिकेश सेन ने फिर एक बार भरे मंच से कहा है कि शिवम के हत्यारों के परिजनों ने अब तक घरों के दस्तावेज निगम में पेश नहीं किए हैं. इसलिए अब शिवम के पांचों हत्यारों के घर बुलडोजर चलेगा. विधायक रिकेश सेन ने फिर एक बार मंच से कहा कि 28 जनवरी को वैशाली नगर विधानसभा में इतिहास रचना वाला है. अब उनके घरों में 28 जनवरी को बुलडोजर चलेगा.


विधानसभा में गरमाया बेरोजगारी भत्ता का मुद्दा, विपक्ष ने की जमकर नारेबाजी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बेरोजगारी भत्ता का मुद्दा खूब गरमाया। अजय चंद्राकर ने रोजगार कांर्यालय में पंजीयन की योग्यता जानने से शुरुआत की। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दावा करती है कि उसके लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है, लेकिन बेरोजगारी का आंकड़ा जुटाने वाली संस्था इससे अलग आंकड़े देती है। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने बेरोजगारी भत्ते से जुड़े सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट दिखा। इस दौरान दोनों तरफ से तीखी नोंकझोंक हुई।


भाजपा के अजय चंद्राकर ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता देने के लिए नियम शर्तों की जानकारी मांगी। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं दिखा। अजय चंद्राकर की टिप्पणी से सत्ता पक्ष के लोग बिफरे, जिसके बाद हंगामे की स्थिति बन गयी। विधानसभा अध्यक्ष ने खड़े होकर हंगामा शांत कराया। चर्चा के दौरान अजय चंद्राकर ने कहा कि पंजीयन के लिए योग्यता कुछ भी नहीं है, तो क्या मैं भी जाकर अपना पंजीयन करा सकता हूं।

जवाब में मंत्री उमेश पटेल ने कसा तंज, कहा कि, वैसे अजय चंद्राकर जी अभी जाकर पंजीयन कराएंगे तो उनका भी हो जाएगा, लेकिन वर्तमान में विधायक हैं अभी न जाएं, नहीं तो मैसेज अच्छा नहीं जाएगा। अजय चंद्राकर ने पंजीयन की योग्यता को लेकर कोई नियम नहीं होने की बात कही, जिस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि बेरोजगारी पंजीयन के लिए उम्र की बाध्यता नहीं है ये हास्यास्पद है।

मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि 20 जून 2023 की स्थिति में 1,72,553 ने बेरोजगारी भत्ता हेतु पंजीयन कराया है , 20 जून 2023 की स्थिति में 1,14,764 पात्र एवं 33559 अपात्र हुए है। जिसके बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि बिना किसी को नौकरी दिए 33 हजार 659 अपात्र हो गए?


शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा के सदस्य इस मामले में मंत्री के जवाब से असंतुष्ट नजर आए, चंदेल ने कहा की बेरोजगारी का मापदंड रोज बदला जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.