Media24Media.com: बीजापुर में नक्सली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बीजापुर में नक्सली. Show all posts
Showing posts with label बीजापुर में नक्सली. Show all posts

माओवादियों ने DRG जवान को उतारा मौत के घाट, जो खुद भी पहले था नक्सली

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले के जांगला थानाक्षेत्र के कोतरापाल में नक्सलियों ने एक DRG जवान की हत्या (naxals killed a DRG Jawan) कर दी है। साल 2014 में सोमडु उर्फ मल्लेश सोमडु उर्फ मल्लेश ने माओवादी विचारधारा को त्यागकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद सोमडु पुलिस में भर्ती हुआ था। आत्मसमर्पण करने के बाद सोमडु को DRG में कांस्टेबल का पद मिला था।





Read More- CRPF के 2 जवानों के बीच हुई लड़ाई, विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर चला दी गोलियां, 1 की मौत





सोमडु बीते दिनों अपने बच्चों से मिलने गांव गया था, इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर सोमडु मौत के घाट (naxals killed a DRG Jawan) उतार दिया है। पुलिस घटनास्थल पहुंची है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की जानकारी दी है। बता दें कि सोमडु उर्फ मल्लेश पूर्व में माओवादी के पश्चिम बस्तर डिवीज़न कमेटी का सदस्य रहा है।


बीजापुर: पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

No comments Document Thumbnail

बीजापुर में फिर एक बार पुलिस और नक्सलियों (Naxalite encounter in Bijapur) के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस बात की पुष्टि की है। डीआरजी के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले हुए थे। इस दौरान कुटरू के जंगल में पुलिस पार्टी की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।





Corona Vaccine : 28 दिन के अंदर जिलों में भेजी जाएगी वैक्सीन की दूसरी खेप






मारा गया नक्सली कुटरू, फरसेगढ़, बेदरे और भोपालपटनम क्षेत्र में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को इसमें लगातार सफलता भी मिल रही है।सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से पिस्टल, तीर बम और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।





2 नक्सली गिरफ्तार





नक्सली विरोधी अभियान के तहत आवापल्ली थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल और 229 सी कंपनी की संयुक्त बल सर्चिंग के लिये निकली थी। सर्चिंग से वापस लौटते समय चिलकपल्ली और रायगुड़ा के बीच नक्सली जवानों (Naxalite encounter in Bijapur) को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो नक्सलियों को को धर दबोचा। पकड़े गए नक्सली मडकम हिंगा व महिला नक्सली का नाम कुंजाम सोमडी है। जो कई घटनाओ में भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से सामान बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


बीजापुर में IED की चपेट में आने से एक जवान घायल, नक्सलियों ने लगाई थी IED

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। वहीं कई बार इसका खामियाजा हमारे सूरक्षाबल के जवानों को भुगतना पड़ता है। बुधवार को बीजापुर (one CAF jawan injured in bijapur) में नक्सलियों ने ऐसे ही कायराना करतूत को अंजाम दिया है।









IED की चपेट में आने से एक जवान घायल





दरअसल बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में एक जवान नक्सलियों के प्लांट किए गए IED की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया है। घायल जवान के पैर और कमर में चोट आई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना गंगालूर थाना इलाके के बुरजी और पुसनार के बीच घटी है। जहां DRG और CAF के जवान सड़क सुरक्षा पर निकले हुए थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है। फिलहाल घायल जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टी की है।





सुकमा में IED डिफ्यूज करते समय हुआ ब्लास्ट, CRPF के 3 जवान घायल





बता दें कि नक्सली क्षेत्र में हो रहे विकास से बौखलाए हुए हैं। वहीं काफी संख्या में उनके साथी लगातार उनका साथ छोड़ रहे हैं। इसलिए नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। बीते दिनों जवानों ने नक्सलियों के कई मंसूबों को नाकाम किया है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के लगाए आईईडी बम को बरामद कर डिफ्यूज करने में लगातार सफलता हासिल कर रहे है।





13 दिसंबर की घटना





बता दें कि 13 दिसंबर को किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट विकास कुमार सहित 3 जवान घायल (3 CRPF jawans injured due to IED Blast in sukma) हो गए थे, जिनमें से असिस्टेंट कमांडेंट विकास कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।





नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान गंभीर रूप से घायल





बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे है।बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है।वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.