Media24Media.com: बिग बॉस 14 न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिग बॉस 14 न्यूज. Show all posts
Showing posts with label बिग बॉस 14 न्यूज. Show all posts

रूबीना दिलैक बनीं BB 14 की विनर, Rahul Vaidya बने फर्स्ट रनरअप

No comments Document Thumbnail

रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें (Bigg Boss 14) सीजन को रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने जीत लिया है। वहीं राहुल वैद्य BB 14 के रनरअप रहे। फाइनल के लिए अंतिम पांच में राखी सावंत, अली गोनी बाहर, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक पहुंचे थे। राखी सावंत और अली गोनी के बाहर होने के बाद निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक में टक्कर थी। निक्की तंबोली के बाहर होने के बाद रुबीना ने राहुल को हराते हुए फाइनल जीत लिया। विजेता दिलैक को बिग बॉस 14 की ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपए कैश मिले हैं।






https://www.instagram.com/p/CLkJ4ClqY5D/




इस सीजन में रूबीना दिलैक पहले ही दिन से बेहतरीन खेल खेलती नजर आई थीं. उन्होंने घर में हर मुद्दे पर खुलकर अपनी आवाज बुलंद की थी और खेल के दौरान उनकी पर्सनेलिटी को देखकर ही उन्हें शुरु से ही काफी दमदार कंटेस्टेंट माना जा रहा था. वो किसी भी मुद्दे पर हिचकिचाए बिना अपनी बेबाक राय रखती थीं. यहां तक कि शुरुआती दौर में उन्होंने सलमान खान तक से पंगा ले लिया था.





मजेदार रहा रूबीना का सफर





बिग बॉस हाउस में रूबीना दिलैक का सफर काफी मजेदार रहा. पति अभिनव शुक्ला के साथ उन्होंने घर में एंट्री ली थी तब कोई नहीं जानता था कि उनके और अभिनव के बीच रिश्ता किस नाज़ुक मोड़ पर हैं. लेकिन घर के भीतर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ये खुलासा किया तो हर कोई ये सुनकर हैरान रह गया था. लेकिन रूबीना और अभिनव की माने तो बिग बॉस के घर में आने के बाद वो दोनों एक दूसरे के और भी करीब आए और अब उनका रिश्ता काफी हद तक सुधर चुका है.





गेम के दौरान रूबीना पर लगे कई आरोप





वहीं दर्शकों को रूबीना दिलैक का सफर घर के भीतर जितना मजेदार लगा. उतना ही रुबीना के लिए ये कठिन रहा. क्योंकि शो के दौरान कंटेस्टेंट ने उन पर काफी उंगलियां उठाईं. किसी ने उन्हें स्ट्रिक्ट टीचर कहा तो किसी ने डोमिनेटिंग. खासतौर से इस मुद्दे को लेकर हर बार उनकी बहस राहुल वैद्य से हुई. घर में उनका सबसे ज्यादा झगड़ा राहुल वैद्य से ही हुआ. और फाइनल में दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला देखा गया. लेकिन सभी आरोपों को दरकिनार कर रूबीना ने जीत का डंका बजा दिया.





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 1 मार्च को होगा बजट पेश





34 साल की रुबीना दिलैक टीवी का जाना पहचाना नाम हैं। रुबीना कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। रुबीना दिलैक ने जी टीवी के सीरियल 'छोटी बहू' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। रुबीना ने 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें खूब शोहरत मिली। रुबीना 'बनू मैं तेरी दुल्हन', 'पवित्र रिश्ता', 'कसम से', 'पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद', 'देवों के देव महादेव' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।


Bigg Boss-14 Update: ये बनें फाइनलिस्ट, आज रात को होगा फिनाले एपिसोड का टेलीकास्ट

No comments Document Thumbnail

रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Reality show Bigg Boss) के 14वें सीजन का रविवार यानी 06 दिसंबर को फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट (Finale Episode Telecast) होगा। बिग बॉस 14 के चाहने वाले यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि कौन से चार फाइनलिस्ट बिग बॉस के फाइनल (Bigg Boss finals) में पहुंचेंगे। बता दें कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने पहले ही बता दिया था कि घर के सदस्यों में से सिर्फ चार कंटेस्टेंट ही खेल के आखिरी चरण में पहुंचेंगे।





यह भी पढ़ें:- ख़ुशखबरी- ऑनलाइन सिलेंडर बुक करने पर मिलेगा 500 रूपए का कैशबैक, ऐसे करें बुक





बता दें कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट (Wild card contestant) के रूप में बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले एली गोनी हफ्ते के बीच में घर से बेघर हो गए थे। उनके बाहर निकलने के बाद कविता कौशिक भी शो से बाहर हो गई थी। बता दें कि टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने प्रतियोगी साथी रुबीना दिलाइक के साथ विवाद के बाद बिग बॉस का घर छोड़ दिया था। दरअसल फिनाले वीक टास्क के दौरान शो का मुख्य दरवाजा खुला था, जहां से कविता शो के बाहर निकल गईं।





ये दो कंटेस्टेंट हुए BB के घर से बाहर





जानकारी के मुताबिक फिनाले से पहले निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य शो से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर निकलने के साथ ही शो को आखिरकार अपने चार शीर्ष प्रतियोगी मिल गए हैं। इन प्रतियोगियों में एजाज खान, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन का नाम शामिल है। इम्युनिटी स्टोन जीतने के बाद एजाज बिग बॉस 14 के पहले फाइनलिस्ट बने, जबकि अभिनव दूसरे फाइनलिस्ट के रूप में सामने आए।





यह भी पढ़ें:- 2020 में छत्तीसगढ़ को इन कामों के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जानें कहीं आपका जिला या शहर तो नहीं हैं इसमें शामिल





शो के खत्म होने की अफवाह इंटरनेट पर जोरों शोरों से फैल रही हैं, लेकिन इन अफवाहों के उलट बिग बॉस 14 दर्शकों का इंटरटेनमेंट करना जारी रखेगा। इन सब के बीच बिग बॉस ने इस सीजन में एक ट्विस्ट भी रखा है और यह ट्विस्ट काफी दिलचस्प है। सूत्रों की माने तो विकास गुप्ता, राखी सावंत, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन और मनु पंजाबी सहित छह नए कंटेस्टेंट शो में एंट्री करेंगे। हालांकि बिग बॉस के घर में बचे चार सदस्य फिर भी गेम का हिस्सा बन रहेंगे।









जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के निर्माताओं (Makers of big boss) ने इसे बिग बॉस 14 के इस सीजन का नाम 'भाग दो' देने का फैसला लिया है। अब देखना वाली बात होगी कि बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले 6 प्रतिभागी विजेता की ट्रॉफी जीतने के लिए लड़ेंगे या टीम बनाकर कोई दूसरा ट्विस्ट लाएंगे। बता दें कि बिग बॉस का ये सीन टीआरपी के मामले में कोई कमाल नहीं दिखा पाया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.