Media24Media.com: बारिश की चेतावनी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बारिश की चेतावनी. Show all posts
Showing posts with label बारिश की चेतावनी. Show all posts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अंधड़ और बारिश की चेतावनी....

No comments Document Thumbnail

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए गए है। बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री कि गिरावट आएगी।

छत्तीसगढ़ मेंअप्रैल इस साल बारिश और बादलों की वजह से ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे रहा। रायपुर ही नहीं प्रदेश के किसी अन्य सेंटर में लू का अलर्ट नहीं हुआ है। अब मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में फिर से नए सिस्टम बनने का अनुमान जताया है। इन सिस्टम की वजह से अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार क्लाइमेट चेंज की वजह से अचानक सिस्टम बनने से बारिश हो जाती है और तापमान गिरता है।


छत्तीसगढ़ में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 17-18 जनवरी को हो सकती है बारिश

No comments Document Thumbnail

 Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।

रविवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।
दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री ।
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी, अगले 3 से 4 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Weather Update :  छत्तीसगढ़ में ठंड के मौसम के बीच अब बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जो अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है। बारिश के बाद 3 से 4 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।


मौसम में ये बदलाव दक्षिण-पूर्व से आने वाली हवा की वजह से हो रहा है। इसके बाद अगले तीन दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। अभी दक्षिण-पूर्व से आने वाली हवा की गति बढ़ने के आसार बन रहे हैं, जिसकी वजह से नमी की ज्यादा मात्रा प्रदेश पहुंचने से अगले तीन दिन के भीतर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी और ठंड का प्रभाव और कम होने की संभावना है।


WEATHER ALERTS: आज भी छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने आज राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए यहां के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही IMD ने दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए यहां कई हिस्सों में हल्की बारिश की बात कहीं हैं। इसके साथ ही कल के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


IMD ने कहा है कि मानसून अब एक्टिव फेज में दाखिल हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर सेंट्रल इंडिया के कई इलाकों और इस से जुड़े उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों में देखने को मिल सकता है। आज पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के दक्षिणी हिस्सों, उत्तरी छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

गोवा में भी हो सकती है बारिश

IMD के मुताबिक आज, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, पंजाब के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सौराष्ट्र और कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 


IMD के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में 4 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के भी अधिकांश हिस्सों में 4 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी अगले चार दिनों तक रुक रुक कर भारी बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू, कश्मीर और पंजाब में अगले 4 दिनों तक मध्यम बारिश की संभावना है। 

छत्तीसगढ़, MP ओडिशा और बिहार में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

No comments Document Thumbnail

देश के कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले 48 घंटों में तेज बारिश होगी। IMD ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि एक चक्रवात उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब में बन रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण गुजरात, पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश होगी।



IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। अगस्त से बारिश में कमी आने की संभावना है। IMD ने वेदर फोरकास्ट में बताया है कि 28-29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। वहीं 28 से 30 जुलाई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में भारी बारिश होगी। जबकि 28 जुलाई से एक अगस्त तक पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश में भारी बारिश होगी। कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में भी 28 अगस्त से एक अगस्त तक इन इलाकों में भारी बारिश होगी। झारखंड और बिहार के कई इलाकों में सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है।


MP के 15 जिलों के लिए अलर्ट


IMD ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक मध्यप्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दतिया, शिवपुरी, अनूपपुर, डिंडौरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बालाघाट और मंडला जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



इन जिलों में भी चेतावनी जारी 


बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में कम दबाव के कारण रात भर हुई भारी बारिश ने बृहस्पतिवार को कोलकाता और राज्य के कुछ दक्षिणी जिलों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने कोलकाता में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। फतेहपुर, चित्रकूट, खीरी, बदायूं, आगरा, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में बारिश दर्ज की गई और बारिश एक अगस्त तक जारी रहने की संभावना है. हरियाणा के अंबाला, हिसार, नारनौल, रोहतक, गुड़गांव और भिवानी सहित कुछ हिस्सों में बारिश हुई। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.