Media24Media.com: बहन की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बहन की हत्या. Show all posts
Showing posts with label बहन की हत्या. Show all posts

बड़ी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, छोटी बहन को मार डाला, शव के टुकड़े कर एसिड से जलाया

No comments Document Thumbnail

वैशाली। बिहार के वैशाली से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। महज 13 साल की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सगी बहन की ना केवल निर्मम हत्या कर दी बल्कि हत्या के बाद 4 दिनों तक शव को कमरे में बक्से में बंद कर रखा था। इतना ही नहीं जह उसे वारदात के खुलासे का डर हुआ तो उसने और प्रेमी ने मिलकर शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव को तेबाब से जलाकर घर के पीछे फेंक दिया था। 19 मई को इस वारदात के सामने आने के बाद पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली थी जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। 9 साल की एक मासूम लड़की की निर्मम तरीके से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि मरने वाली लड़की की नाबालिग बड़ी बहन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी।


हत्यारों ने मासूम की उंगलिया काट दी थी

खौफनाक वारदात वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के हरप्रसाद गांव की है। यहां रहने वाली 9 साल की मासूम लड़की करीना 16 मई से गायब थी। 19 मई को करीना का शव घर के पीछे झाड़ियों में मिला। उसकी बेहद निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। हत्यारों ने मासूम की उंगलिया काट दी थी और शव को तेजाब से जलाने की कोशिश की थी। मासूम छात्रा के पिता मजदूरी करते थे, वह काम के लिए घर से दूर रहा करते थे। मृतक छात्रा करीना नाबालिग भाई-बहनो के साथ घर पर थी।

क्यों की छोटी बहन की हत्या?

वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी 13 साल की नाबालिग लड़की का पास के गांव के एक लड़के से अफेयर चल रहा था। 15 मई की रात छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद आरोपी लड़की और उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर उसके शव को कमरे में बक्से में बंद कर रख लिया था। शव को 4 दिनों तक कमरे में रखा था। जब दुर्गंध आने लगी तो दोनों ने मिलकर शव के टुकड़े किए और उसे तेजाब से जलाना। फिर दोनों ने शव को घर के पीछे फेंक दिया था और इस वारदात से अनजान बन रहे।

लेकिन पुलिस की जांच FSL की जांच रिपोर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश की परतों का खुलासा करते हुए आरोपी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की की एक चाची को भी गिरफ्तार किया है जिसकी पूरे साजिश में शामिल होने की बात बताई जा रही है। चाची को प्रेमी और आरोपी बहन के संबंधों की जानकारी थी और वह दोनों का साथ देती थी।

 

Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut of Uttar Pradesh) में एक सनकी भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या (brother killed sister in UP) कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी भाई ने अपनी बहन को इसलिए मारा, क्योंकि उसकी बहन ने कुत्तों के लिए रोटियां नहीं बनाई थी । वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





रायपुर के डीडी नगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, राजधानी में लगातार बढ़ रहा क्राइम





दरअसल मामला मेरठ के भावनपुर थाना इलाके (Case of Bhavnpur police station area of ​​Meerut) का है। जहां कैलाश वाटिका कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय आशीष ने घर में करीब 24 से ज्यादा कुत्ते पाल रखे है। वो रोजाना अपनी बहन पारुल से इन कुत्तों के लिए रोटियां बनवाता था।





सिर और सीने में मारी गोली





पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष रियल एस्टेट डीलर है, जिसने घटना के दिन अपनी बहन पारुल से कुतों के लिए रोटियां बनाने के लिए कहा, लेकिन पारुल ने रोटी बनाने से मना कर दिया। जिससे आशीष नाराज हो गया और उसने पिस्तौल निकालकर बहन के सिर और सीने में गोली मार दी, जिससे पारुल की मौके पर ही मौत हो गई।





तीन बेटियों की हत्या कर मां ने खुद का काटा गला





वहीं गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे। जहां पारुल खून से लथपथ मिली। वहीं घटना के बाद आरोपी आशीष ने खुद पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





सर्कल ऑफिसर ने दी जानकारी





इस मामले (brother killed sister in UP) को लेकर सदर की सर्कल ऑफिसर पूनम सिरोही (Circle Officer Poonam Sirohi) ने बताया कि पुलिस अन्य एंगल की भी जांच कर रही है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इतनी छोटी सी बात पर भाई द्वारा बहन की हत्या करने पर हर कोई हैरान है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.