Media24Media.com: बस्तर में हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बस्तर में हादसा. Show all posts
Showing posts with label बस्तर में हादसा. Show all posts

गड्‌ढे में गिरने से बच्ची की मौत, खेलते वक्त हुआ हादसा

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के बस्तर में घर के सामने स्थित गड्‌ढे में गिरने से 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी के तहत जगह-जगह गड्‌ढे किए हुए हैं, जिसमें कहीं-कहीं पर पानी भी भरा हुआ है। इसी में गिरने से मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पुस्पाल गांव के हाईस्कूल पारा में रहने वाले ठाकुरराम नाग की 2 साल की बेटी तनुजा घर के पास ही आंगन में खेल रही थी। 

खेल-खेल में मासूम घर के बाहर चली गई और पानी से भरे गड्‌ढे में जा गिरी। कुछ देर बाद जब परिजन बच्ची को ढूंढने लगे तो वो नहीं मिली। जब घर के बाहर जाकर देखा तो पानी से भरे गड्‌ढे में मिली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

वहीं घटना के बाद पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा है। परिजनों का कहना है कि यदि काम जल्दी हो जाता तो यह हादसा नहीं होता। परपा TI धनंजय सिन्हा ने बताया कि मामले के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.