Media24Media.com: बस्तर की ताजा खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बस्तर की ताजा खबर. Show all posts
Showing posts with label बस्तर की ताजा खबर. Show all posts

दु पईडील सुपोषण बर : सुपोषित बस्तर के लिए साढ़े तीन साल के बच्चे से लेकर 74 साल के बुजुर्ग हुए कार्यक्रम में शामिल

No comments Document Thumbnail

बस्तर से कुपोषण को मात देने और सुपोषित बस्तर की कल्पना (Nutrition Awareness Campaign) को साकार करने के लिए रविवार यानी 17 जनवरी को सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात से मिचनार तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सांसद दीपक बैज ने हरी झंडी दिखाई। बैज के साथ ही विधायक राजमन बेंजाम भी इस साइकिल रैली में शामिल हुए।









इन 7 राशियों को झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान, जानिए कैसा होगा आपका सोमवार





इस जन जागरूकता रैली में लोगों का अपार उत्साह दिखा। रैली (Nutrition Awareness Campaign) में साढ़े तीन साल के बच्चे से लेकर 74 साल के बुजुर्ग तक ने शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। यह साइकिल रैली तीन अलग वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रारंभिक श्रेणी के साइकिल चालकों ने तामड़ा घुमर जलप्रपात तक साइकिल चलाई। वहीं मध्यम श्रेणी के चालकों ने मिचनार तक आसान रास्ते पर सफर किया और दक्ष साइकिल चालकों ने कठिन रास्तों से मिचनार तक अपना सफर तय किया।





सुपोषित बस्तर का सपना होगा साकार (Nutrition Awareness Campaign)





सांसद बैज ने दु पईडील सुपोषण बर कार्यक्रम को मिल रहे अपार जनसमर्थन से उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि इस सर्द सुबह में बड़ी संख्या में लोगों की एकजुटता बताती है कि कुपोषण रूपी दानव को मात देने के लिए लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है और यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा।





पुलिस अधीक्षक ने किया रॉक क्लाइम्बिंग (Nutrition Awareness Campaign)





रॉक क्लाइम्बिंग, वाटर रैपलिंग और चित्रकोट जलप्रपात पर साहिसिक खेल का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने यहां रॉक क्लाइम्बिंग की।





जगह-जगह दिखा मंडई का माहौल





सुपोषित बस्तर के लिए जिले के ही नहीं बल्कि बस्तर संभाग और प्रदेश के दूसरे जिलों से भी साइकिल चालक पहुंचे थे। इन साइकिल चालकों का स्वागत अक्षत और पुष्प वर्षा के साथ यहां की गौर नृत्य और गेड़ी नृत्य के साथ किया गया।





पढ़ाई ना करने पर पिता ने दी तालिबानी सजा, बेटी के गाल पर लगा दिया गरम तवा





सुपोषित बस्तर के लिए निकले इन साइकिल सवारों के स्वागत के लिए जगह-जगह मंडई का माहौल दिखा। तामड़ा घुमर जलप्रपात के पास साइकिलिस्टों ने कोसरा भात, भेंडा सुकसी, हरवां भाजा,मंडिया पेज, जोन्दरा पेज, भेंडा चटनी, केऊ चटनी, चापड़ा चटनी, आमट जैसी देशी व्यंजनों का आनंद लिया।





कार्यक्रम में ये रहे शामिल





बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विश्वाल सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल थे।


सर्च ऑपरेशन पर गए जवान ने खुद को मारी गोली, कारणों का नहीं चला पता

No comments Document Thumbnail

बस्तर : प्रदेश में जवानों की आत्महत्या का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर एक जवान की आत्महत्या (soldier death Updates) करने की खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को सुकमा जिले के कोबरा बटालियन के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली जवान के गले में लगी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि सुकमा एसपी केएल ध्रूव ने की है।





मिली जानकारी के अनुसार मनपा के जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कोबरा 206वीं बटालियन के जवानों को रवाना किया गया। जब जवान प्लानिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवान ने अपने राइफल से गोली चला ली। गले में राइफल सटाकर गोली मारने के कारण जवान की मौके पर ही मौत हो गई।





पंजाब का निवासी था जवान (soldier death Updates)





जानकारी के अनुसार जवान पंजाब के लुधियाना का बताया जा रहा है। जिसका नाम हरजीत सिंह बताया जा रहा है। जवानों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। शव को लेकर अन्य जवान कैंप लौट गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव जवान के गांव भेज दिया जाएगा। वहीं अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा (soldier death Updates) नहीं हुआ है।





पढ़ें : अगर आप भी मानसिक रूप से परेशान हैं तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, 13 भाषाओं में मिलेगी सुविधा





बता दें कि जाने की आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। ढाई महीनों में बस्तर क्षेत्र में 6 जवानों ने आत्मघाती कदम उठाए हैं। ऐसे में जवानों का इस तरह आत्महत्या करना या आत्महत्या की कोशिश करना कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।


दू पईडील सुपोषण बर : सुपोषण के जन जागरूकता के लिए 10 से 17 जनवरी तक चलाया जाएगा अभियान

No comments Document Thumbnail

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल (Bastar Collector Rajat Bansal) के मार्गदर्शन में सुपोषण अभियान के जन जागरूकता के लिए 10 से 17 जनवरी के बीच पंचायत स्तरों पर अभियान (Campaign will be launched for public awareness of nutrition) चलाया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वसेवकों को जोड़ते हुए जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्वैच्छिक अनुदान को भी बढ़ावा देते हुए जिले के कुपोषित बच्चों को चिन्हिांकित कर पोषण पुनर्वास केंद्रों (Nutrition Rehabilitation Centers) के माध्यम से भी लाभान्वित किया जाएगा।









जयपुर में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या





इस सुपोषण जनजागरूकता अभियान (Public awareness campaign of nutrition) के तहत 17 जनवरी को सुबह 6 बजे से सायकल ईवेंट शुरू होगी, जो चित्रकोट (Bastar Collector Rajat Bansal) से मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर होते हुए मिचनार तक 45 किमी. तक की दूरी की रैली आयोजित की जाएगी। बच्चों और बिगिनर सायकलिस्ट के लिए चित्रकोट से मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर 20 किमी. की दूरी रखी गई है।





बोनफायर का भी किया जाएगा आयोजन





प्रोफेशनल सायकलिस्टो के लिए चित्रकोट, मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर मिचनार होते हुए ऑफरोडिंग सायकलिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में आदिवासी संस्कृति, स्थानीय व्यंजन का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका आने वाले आंगतुक और सायकलिस्ट लुफ्त उठा सकेंगे। साथ ही एंडवेंचर स्पोर्टस के तहत रॉक क्लाईबिंग, वॉटर वेप्लिंग, घने जंगलों के बीच ऑफरोडिंग, ट्रैकिंग, कैम्पींग के साथ बोनफायर का भी आयोजन किया जा रहा है।





एक होटल में पत्नी बेड पर और पति फंदे से झूलता मिला, सुसाइड नोट से हुआ ये खुलासा





वहीं सायकल ईवेंट में सहभागिता के लिए https://forms.gle/k92FPbR7pLPwZyek6 पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9300364000, 8959431617, 6267020580 या 9755639335 में संपर्क किया जा सकता है।


लड़के को ऑनलाइन हुआ 2 लड़कियों से प्यार, दोनों को मनाकर ऐसे की शादी, एक ही कार्ड पर छपे तीनों के नाम

No comments Document Thumbnail

प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और न ही प्यार की कोई परिभाषा है। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार में लोग सही गलत सब भूल जाते हैं। प्यार का एक ऐसा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आप अचंभित हो जाएंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के टिकरालोहंगा में रहने वाले एक युवक ने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में एक साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे (man married with two girls) लिए हैं।





अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, सिर्फ इस दस्तावेज से हो जाएगा काम





वहीं युवक ने बाकायदा शादी के निमंत्रण पत्र में दोनों लड़कियों का नाम भी छपवाया है और यह शादी तीनों के परिवार के रजामंदी से हुई है। इस अनोखी शादी में शामिल होने वाले लोगों में भी खासा उत्साह था और लोगों ने इसे ऐतिहासिक शादी (man married with two girls) का खिताब भी दे दिया है। बता दें कि शादी 3 जनवरी (Married on 3 January) को हुई है।









टिकरालोंहगा (Tikralonga) में रहने वाले चंदू मौर्य को करंजी में रहने वाली हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्यार हो गया था। चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था इसी बीच सुंदरी गर्भवती हो गई। सुंदरी को पता था कि चंदू का प्रेम हसीना से भी चल रहा है और हसीना को भी पता था कि चंदू सुंदरी के साथ रिलेशनशिप में है। इसी बीच सुंदरी की गर्भवती होने की जानकारी तीनों के परिवार के लोगों को पता चल गई।





तीनों परिवार के रजामंदी से हुई शादी (man married with two girls)





सुंदरी के घर वालों ने शादी का दबाव बनाया। इस पर चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद तीनों परिवार के सदस्य भी इसके लिए राजी हो गए और फिर टिकरालोहंगा में ही शादी का आयोजन हुआ। हालांकि इस शादी को लेकर दो दुल्हन और दूल्हे के परिवार की ओर से अधिकारिक जानकारी नहीं आई है।









चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एक ही मंडप में एक ही साथ सात फेरे लिए (a man marries two girls in the same pavilion together), इसके बाद गांव में रिसेप्शन का आयोजन भी किया गया। जहां भोज का आयोजन किया गया था वहां दो दुल्हन और एक दूल्हे के बैठने के लिए स्टेज की व्यवस्था भी की गई थी। तीनों एक साथ एक ही स्टेज में बैठे और लोगों से शादी की बधाईयां ली।





तीनों कांफ्रेस कॉल के जरिए करते थे बातें





बताया जा रहा है कि शादी के पहले ही चंदू, हसाीना और सुंदरी एक साथ बातें किया करते थे। तीनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे ऐसे में एक साथ बात करने के लिए इन्होंने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया और मोबाइल में कांफ्रेस कॉल के जरिए बातें (Talked through conference call in mobile) करते रहे।





कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल





बता दें कि हसीना की उम्र 19 साल और सुंदरी की उम्र 21 साल है। दोनों बारहवीं पास हैं। बस्तर जिले में यह इस तरह का पहला मामला है, जब पूरे गांववालों के रजामंदी और मौजूदगी में बकायदा गाजे बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ यह शादी संपन्न कराया गया। वहीं हिन्दू मैरिज एक्ट (Hindu marriage act) में ऐसी शादी कानून अपराध है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में चुप है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई फरियाद या शिकायत दर्ज नहीं करवाया गया है। वहीं इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.