Media24Media.com: बरामद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बरामद. Show all posts
Showing posts with label बरामद. Show all posts

अवैध सागौन चिरान जब्ती, 5 लाख रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन विभाग की उड़नदस्ता दल और विशेष टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंडागांव शहर के डीएनके कॉलोनी स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित सागौन चिरान जब्त की है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी कोंडागांव के निर्देश पर, संयुक्त वनमंडलाधिकारी पश्चिम कोंडागांव उपवनमंडल के मार्गदर्शन और परिक्षेत्र अधिकारी, कोंडागांव के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णपद विश्वास पिता स्व. सुधीर विश्वास के घर पर छापेमारी के दौरान कुल 17 नग सागौन चिरान एवं एक नग सागौन लट्ठा बरामद किया गया। जब्त की गई सागौन लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये है। कार्यवाही के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन प्रारंभिक अपराध विवरण (पीओआर) क्रमांक 18487/21 दिनांक 23 जून 2025 को पंजीबद्ध कर, उसके विरुद्ध न्यायालयीन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जलप्रपात में डूबने से छह लोगों की मौत, एक ही परिवार की दो बेटियां शामिल

No comments Document Thumbnail

कोरिया। जिले के रमदहा जलप्रपात में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई है। इन सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। मृतकों में एक ही परिवार की दो बेटियों सहित तीन लोग शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग कल कोटाडोल थाना क्षेत्र स्थित रमदहा जलप्रपात पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय जलप्रपात का जलस्तर बढ़ने से ये सभी लोग डूब गए। गोताखोरों की मदद से तीन लोगों का शव देर रात तक बरामद कर लिया गया था।



आज सुबह तीन अन्य लोगों का शव भी बरामद कर लिया गया। ये सभी लोग मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले थे। इस हादसे में एक युवती को कल ही गोताखारों की मदद से बचा लिया गया था। बचाव कार्य के दौरान क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो और जिला कलेक्टर घटनास्थल पर स्वयं मौजूद रहकर लगातार निगरानी कर रहे थे। इस बीच, रायपुर से गुजरने वाली खारून नदी में भी कल नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जाता है कि टिकरापारा, संतोषी नगर और बोरियाखुर्द के रहने वाले छह नाबालिग कल खारून नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

पांच लाख रूपये का इनामी माओवादी मुठभेड़ में मारा गया

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। उस पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था और थाने में इसके खिलाफ उन्नीस मामले दर्ज थे। मिली जानकारी के अनुसार कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जबरामेटा के जंगलों में बीती देर रात गश्त पर निकले पुलिस जवानों और माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस ने माओवादी का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान बुधराम मरकाम के रूप में की गई है।



इधर, आगामी अट्ठाईस जुलाई से दो अगस्त के बीच माओवादियों के शहीद सप्ताह को देखते हुए राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के माओवाद प्रभावित मानपुर, खड़गांव, सीतागांव और मदनवाड़ा के अलावा गातापार, बोरतलाव जैसे सरहदी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने थाना, चौकी और कैम्प प्रभारियों की एक बैठक भी ली।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.