Media24Media.com: बच्ची से दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का घर गृहमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने तोड़ा

No comments Document Thumbnail

 भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी का आज यानी शुक्रवार को घर गिराया जाएगा। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।


आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी समेत कई धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया।

इससे पहले, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सतना के कलेक्टर से बात की गई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से दस्तावेज व जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की हालत नाजुक

पीड़िता की हालत नाजुक है। उसे गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज के संजय गांधी अस्पताल में भेजा गया है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने उसे बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा, जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और बच्चों को थाने ले गई। आरोपी का नाम राकेश वर्मा है। वह 35 साल का है। राकेश सतना के जीवन ज्योति कॉलोनी का रहने वाला है।

शर्मनाक: चचेरे भाई ने किया 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले का है, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जिले में 7 साल की बच्ची के साथ उसके ही 17 साल के भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी चचेरा भाई साथ खेलने का झांसा देकर बच्ची को अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची की मां पहुंच गई और उसने आरोपी को देख लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, लेकिन आरोपी भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। देर रात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। साथ ही उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र के कांपा गांव में रहने वाली 7 साल की बच्ची को उसी का चचेरा भाई खेलने का झांसा देकर साथ में घर ले गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी के घर में कोई नहीं था। काफी देर तक बच्ची नहीं आई तो उसकी मां ढूंढती हुई आरोपी के घर तक पहुंच गई। वहां खिड़की से नजर पड़ी तो देखा कि बच्ची से आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। इस पर उसकी मां ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद लोग एकत्र हो गए और परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात उसे भी पकड़ लिया। अगले दिन मंगलवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी एक बार बच्ची से दुष्कर्म कर चुका है। डर के कारण बच्ची ने यह बात किसी से नहीं बताई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.