Media24Media.com: फायर ब्रिगेड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फायर ब्रिगेड. Show all posts
Showing posts with label फायर ब्रिगेड. Show all posts

पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा तो महिला ने जला दिया अपना घर, राख हो गया सारा सामान

No comments Document Thumbnail

 मुंबई: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले पति-पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही घर में आग लगा ली. महिला और उसका पति पेशे से डॉक्टर हैं. आग लगाने के बाद महिला डॉक्टर घर से फरार हो गई है. वहीं देर रात घर से आग की बड़ी लपटें निकलती हुई देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को कॉल कर सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.


भयंकर गुस्से में इंसान अक्सर ऐसी गलती कर बैठता है, जिसका अंदाजा वह बाद में भी लगा नहीं पाता. महाराष्ट्र में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. यहां छत्रपति संभाजीनगर में पति-पत्नी नालंदा अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहते थे. दोनों के बीच अनबन रहती थी. पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था लेकिन 28 जनवरी को इस झगड़े ने विकराल रूप ले लिया. दोनों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला डॉक्टर ने गुस्से में आकर अपने ही फ्लैट में आग लगा दी और देखते ही देखते कुछ ही घंटों में पूरा घर राख हो गया. महिला घर को आग के हवाले कर वहां से भाग खड़ी हुई.

जब पड़ोसियों ने घर से आग की लंबी-लंबी लपटें निकली देखी तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल कर इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इसी दौरान महिला के पति को भी सूचना देकर बुलाया गया. आरोपी महिला के पति डॉ. गोविंद वैजवाड़े (उम्र 40 साल) ने महिला के खिलाफ मुकुंदवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर को आग के हवाले कर अपने माता-पिता के घर भाग गई है.

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस? पुलिस की जांच के मुताबिक रविवार 28 जनवरी को दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. इस झगड़े को इनके कॉमन फ्रैंड की तरफ से सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी. इस वजह से महिला पूरे घर को आग लगाकर वहां से फरार हो गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

CG NEWS : चलती बस में लगी भीषण आग, बस पूरी तरह से जलकर खाक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कांकेर जिले में यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल कर उनकी जान बचाई गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुका था आग की लपटे बस में फैल चुकी थी. 


फिर भी किसी तरह से फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. ये घटना ताड़ोकी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, बीती रात नारायणपुर से रायपुर जा रही यात्री बस में टायर फटने के बाद अचानक आग लग गई. ये घटना ताड़ोकी थाना क्षेत्र के हवेचूर गांव के पास घटी. आग लगते ही सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतार लिया गया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, जिंदा जल गए एक ही परिवार के 3 लोग समेत 4 की मौत

No comments Document Thumbnail

 मध्यप्रदेश। हरदा जिले में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया लेकिन तबतक 4 लोगों की जान चली गई।


टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास बुधवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई जिसके कारण गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुशवाहा पेट्रोल पंप पर काम करता था।

उसका छोटा भाई अखिलेश चारखेड़ा में फोटो स्टूडियो चलाता था। उन्हीं के गांव का रहने वाला आदर्श चौधरी भी फोटोग्राफी का काम करता था। आदर्श और अखिलेश फोटोग्राफी का काम करने के लिए सीहोर के दीपगांव गए थे। वहां से बुधवार सुबह लौटते समय इन लोगों ने राकेश और उसकी पत्नी शिवानी को साथ ले लिया था। राकेश की 6 माह पूर्व ही नसरुल्लागंज निवासी शिवानी से शादी हुई थी।

शवों को मर्चुरी में भिजवाया गया

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने फायर टीम को मौके पर बुलाया। कार में लगी आग को बुझाया गया। शवों को मर्चुरी में भिजवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

काफी तेज थी कार की स्पीड

जानकारी के मुताबिक, कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक उसका टायर फट गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.