Media24Media.com: फरसेगढ़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फरसेगढ़. Show all posts
Showing posts with label फरसेगढ़. Show all posts

सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला सहित दो माओवादी मारे गए

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला सहित दो माओवादी मारे गए हैं। वहीं, इस मुठभेड़ में घायल एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। हमारे संवाददाता ने पुलिस के हवाले से बताया कि आज सुबह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा के पास माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। उसके बाद बीजापुर की डीआरजी और महाराष्ट्र सी-सिक्सटी की संयुक्त टीम टेकमेटा, बड़े काकलेर और छोटेकाकलेर एरिया में सर्चिंग के लिए रवाना हुई।


इसी दौरान फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के टेकमेटा के जंगल में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में डीवीसी कमांडर महिला सहित दो माओवादी मारे गए। वहीं
, एक घायल माओवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में घटनास्थल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने दो एस.एल.आर. सहित अन्य सामग्री बरामद किया है। उधर, सुकमा जिले में सीआरपीएफ के जवानों ने चिंतलनार के कोत्तागुड़ा इलाके से तिहत्तर स्पाइक होल बरामद कर माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.