Media24Media.com: प्रेस क्लब महासमुंद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रेस क्लब महासमुंद. Show all posts
Showing posts with label प्रेस क्लब महासमुंद. Show all posts

महासमुंद के संविदा अपर कलेक्टर कोसरिया बर्खास्त, सेवा समाप्ति का आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

प्रेस क्लब महासमुंद के खिलाफ कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज बनाने की जांच लंबित 

 महासमुंद । कलेक्टोरेट महासमुंद में अपर कलेक्टर के पद पर सितम्बर 2022 से अवैध रूप से पदस्थ संविदा अपर कलेक्टर ओ पी कोसरिया को बर्खास्त कर दिया गया है। 28 फरवरी 2023 से सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा ने जारी आदेश में कहा है कि कोसरिया की संविदा अवधि 28 फरवरी से समाप्त की जा रही है। मंत्रालयीन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

मामले की जानकारी देते हुए प्रेस क्लब महासमुंद के पूर्व अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री, पूर्व महासचिव रवि विदानी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय महंती, संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य महेंद्र यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर कोसरिया को मोहरा बनाकर प्रेस क्लब महासमुंद के खिलाफ षडयंत्रपूर्वक फर्जी पंचनामा, फर्जी आदेश बनवाकर प्रेस क्लब के लिए बने भवन को पत्रकार भवन बताकर कुछ लोग मनगढ़ंत और फर्जी आदेश से बलात कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी शिकायत पर जांच कार्यवाही लंबित है। रायपुर संभागायुक्त ने समूचे मामले की जांच का आदेश दिया है। इसकी जांच जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं किए जाने से प्रेस क्लब के पत्रकारों में गहरी नाराजगी है।

इसकी शिकायत प्रेस क्लब संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन से की थी। शिकायत की गम्भीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे गम्भीरता से लिया। मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव स्तर से जांच-परीक्षण के बाद अपर कलेक्टर की संविदा सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि 7 सितंबर 2022 को अपर कलेक्टर के पद दुर्गेश वर्मा की पदस्थापना के साथ ही कोसरिया की संविदा नियुक्ति स्वमेव समाप्त हो गई थी। संविदा भर्ती नियम  (सेवा नियम 2011) में सेवा समाप्ति के लिए पृथक से आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं है। बावजूद, शासन-प्रशासन को अंधेरे में रखकर कोसरिया अवैध रूप से अपर कलेक्टर के पद पर बने हुए थे। आरोप यह भी है कि कुछ विघ्नसंतोषी लोगों के इशारे पर काम करते हुए संविदा अपर कलेक्टर कोसरिया ने प्रेस क्लब महासमुंद के खिलाफ फर्जी दस्तावेज भी तैयार किया है। जिस पर अभियोजन की कार्यवाही संघर्ष समिति द्वारा की जा रही है। बहरहाल,  सरकार द्वारा की गई संवेदनशील कार्यवाही के लिए संघर्ष समिति के सदस्यों और पत्रकारों ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।

प्रेस क्लब महासमुंद में शान से लहराया तिरंगा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मिनी स्टेडियम मार्ग स्थित प्रेस क्लब महासमुंद में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित सदस्यों व प्रेस क्लब के परिजनों ने तिरंगे को सलामी दी। बाद राष्ट्रगान हुआ। 


झंडा ऊंचा रहे हमारा 

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। तब लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया के प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श कर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने और निकट भविष्य में झंडा ऊंचा लहराने के लिए ध्वज स्तम्भ की ऊंचाई बढ़ाने पर जोर दिया।

इनकी रही उपस्थिति 

ध्वजारोहण कार्यक्रम में महासचिव रविन्द्र विदानी, कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी, उपाध्यक्ष संजय महंती, सहसचिव संजय यादव, संगठन-प्रचार सचिव प्रभात महंती, सालिकराम कन्नौजे, बाबूलाल साहू, विपिन दुबे, विजय चौहान, राकेश झाबक, भरत यादव, लक्ष्मीनाथ चंद्राकर, महेंद्र यादव,  कुंजूराम रात्रे, अमित हिषीकर, शोहेल अकरम, रत्नेश सोनी, शोभा शर्मा, राकेश सचदेवा सहित प्रेस क्लब परिवार के बच्चे भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रेस क्लब में ललित सुरजन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, समाजसेवी, साहित्यकार ललित सुरजन (Press club pay tribute to Lalit surjan)को प्रेस क्लब महासमुन्द में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार सालिकराम कन्नौजे ने ललित सुरजन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सुरजन समय के पाबंद थे। उन्हें लेटलतीफी बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यह गुण मैंने उनसे सीखा है। सभी पत्रकारों को समय का पाबंद होना चाहिए।
प्रेस क्लब महासमुन्द के अध्यक्ष आनंदराम साहू ने सुरजन के पत्रकारिता जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महामानव बताया। वे पत्रकार होने से कहीं ज्यादा अच्छे इंसान थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।





पत्रकारिता के एक युग का अवसान, आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे सुरजन





प्रेस क्लब के महासचिव रविन्द्र विदानी ने कहा कि सुरजन की पत्रकारिता हमेशा अमर रहेगी। उनके व्यक्तित्व में बड़प्पन था। वे समाजवादी विचारधारा के थे। गरीबों के साथ बैठकर भोजन करना उनका शौक था। वे समतावादी समाज निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।





बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे सुरजन





इंटैक के जिला समन्वयक दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि ललित सुरजन बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कर्मवीर होने का प्रमाण दिया। अस्वस्थ होते हुए भी लिखते रहे। पहले पेज पर उनके देहावसान का समाचार और संपादकीय पेज पर संपादकीय प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कोडार और नैनी नाला जलयात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि यह सुरजन जी की प्रेरणा से ही संभव हो पाया।





भाजी था प्रिय





इस अवसर पर बाबूलाल साहू ने कहा कि हमेशा मुस्कुराता चेहरा ललित जी का था। उनकी स्मरणशक्ति जबरदस्त थी। महासमुन्द से उनका खासा लगाव रहा। भाजी उनकी पसंदीदा सब्जी थी। वे जिस भी कार्यक्रम में जाते, भाजी की सब्जी चाव से खाते थे।





वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ी साहित्यकार बंधु राजेश्वर खरे ने कहा कि उनकी पहली छत्तीसगढ़ी कहानी 'कुभारज बेटा' का प्रकाशन 1980 में देशबंधु में प्रकाशित हुआ। तब से 40 साल से ललित सुरजन से जुड़ाव रहा। वे आराम हराम है के नारे को जीते थे। हम सबने सोचा नहीं था कि कभी आराम नहीं करने वाले ललित भैया इतनी जल्दी चिरनिद्रा में सो जाएंगे।





पारिवारिक कलह रोकने चलाया अभियान





वरिष्ठ महिला पत्रकार उत्तरा विदानी ने कहा कि सुरजन के सान्निध्य में बहुत कुछ सीखने को मिला। जो आजीवन पत्रकारिता जीवन में यादगार रहेगा। उन्होंने पारिवारिक कलह रोकने एक अभियान चलाया था। किसी के घर विवाद सुनाई दे तो पड़ोसी का फर्ज बनता है कि दरवाजा खटखटाया जाए और उनके झगड़े को खत्म करने में मददगार बनें।





श्रीराम कुमार तिवारी 'सुमन' ने कहा कि ललित सुरजन ने पत्रकारों के हित में जो काम किया है, वह अविष्मरणीय है। पत्रकारिता कार्यशाला से उन्होंने सैकड़ों को पत्रकार बनाया। वे पहले पत्रकार हैं, जिनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी, उपाध्यक्ष संजय महंती, प्रचार-संगठन मंत्री प्रभात महंती, केपी साहू, विपिन दुबे, एतराम साहू, विजय चौहान आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर सभी प्रबुद्धजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.