Media24Media.com: प्रशासन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रशासन. Show all posts
Showing posts with label प्रशासन. Show all posts

जो दानदाता किताबें देंगे, उन किताबों में उनके नाम के स्टीकर लगाये जाएंगे, कलेक्टर देंगे प्रमाणपत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अच्छी किताबें पढ़ने के बाद हम सभी चाहते हैं कि जो विद्या हमने इससे सीखी है उसे दूसरों तक भी पहुंचाएं और इसके लिए पुस्तकालयों को किताबें देने से बेहतर कुछ नहीं जहां किताबों के प्रेमी आते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हमेशा पठन-पाठन को बढ़ावा देने का जतन करते हैं और उनके निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर द्वारा पुस्तकालय उत्कर्ष योजना की शुरूआत की गई है इस योजना के तहत लोग प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें, साहित्यिक किताबें एवं अन्य जानकारीपरक किताबें दान कर सकेंगे ताकि इसका लाभ बड़ी आबादी को मिल सके। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला रायपुर द्वारा किया जा रहा नवाचार

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में पुस्तकालय उत्कर्ष योजना की शुरूआत आज रेडक्रास सभाकक्ष में की गई। जिसका उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों का उनके पाठयक्रम व प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु आवश्यक पुस्तकें व साहित्य प्रेमी लोगों के लिए हेतु पुस्तके उपलब्ध कराना तथा समाज के सभी वर्ग में पठन अभिरूची का विकास कराना है। आयोजित इस कार्यक्रम में 33 दानदाताओं ने 804 पुस्तकें दान में दी। इनमे विद्यार्थियों द्वारा दी गई स्कूली किताबें शामिल हैं तो योजना प्रकाशन द्वारा 1.50 लाख रूपए की हाल ही में प्रकाशित हुई किताबें दी गई। साथ ही राहुल कुमार सिंह और सेवानिवृत इंजीनियर राम टेके द्वारा पुरातत्व पर आधारित स्वयं की लिखी हुई किताबे दान की। वहीं रोल बोल फांउडेंशन ने लैपटाप दिया। दान की गई पुस्तकों में जेईई से लेकर तमाम प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए किताबें शामिल थी। सभी के चेहरे में खुशियों से भाव थे जिससे परिलक्षित हो रहा था कि विद्या दान महादान है। इन किताबें में दानदाताओं नाम के स्टीकर लगाए गए और कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित भी किया गया।क

लेक्टर ने कहा कि हमारे आस-पास कई जरूरतमंद विद्यार्थी होते है जिनमें पढ़ने की ललक तो होती है मगर उनके पास शैक्षणिक संसाधन जैसे किताबें इत्यादि नहीं होती है इस योजना से उन्हे पुस्तकें उपलब्ध होगी और उन्हे इनका अघ्ययन कर परीक्षा उतीर्ण अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। जब इनमें से वे आइएएस, आइपीएस, डिप्टी कलेक्टर, इंजीनियर, डाक्टर या साइंसिस्ट बनेंगे अन्य कोई शासकीय नौकरी या कोई अन्य कोई रोजगार प्राप्त करेंगे, तो उस जगह पर पहुंचने वाला दानदाता को याद रखेगा और धन्यवाद देगा। यह छोटी सी मदद उसके सपनों को पूरी करने में मदद करेगी। कलेक्टर ने आम जनों से आगे बढकर इस योजना में सहभागी होने की अपील भी की।

पुस्तक दानदाता छात्रा सुश्री प्रियंका नारायण ने बताया कि प्रशासन द्वारा शुरू की गई इस योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी करने वाले बच्चों के लिए मैने 25 बुक डोनेट किया है। जो बच्चे बुक पढ़ या खरीद नही पाते उनके लिए जिला प्रशासन की यह अनोखी पहल है। जिसमें वे पढ़ कर सीख पाएंगे।

योजना चक्र पब्लिकेशन के संपादक  आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यादान महादान है। मुख्यमंत्री साय के पहल स्मृति पुस्तकालय योजना में मैने 500 किताबें डोनेट की है। उन्होंने कहा कि जिन जरूरतमंद लोगों तक किताबें पहुंच नहीं पाती है ऐसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों तक यह किताबें पहुंच सके, इसके लिए मैने किताबें डोनेट किया है। दानदाता श्रीमती गीता शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जो ये पहल की गई है वह सराहनीय है। जो जरूरत मंद बच्चे हैं उनके लिए जिस प्रकार से हम किताबें दान कर रहे हैं या हम ला रहे हैं उनको सुविधा दे रहे हैं यह बहुत अच्छी पहल है क्योंकि यहां जाएं किसी रद्दी की टोकरी में फेंकने के लायक नहीं होता वो कभी न कभी किसी न किसी के काम आता है इसमें हम अपना योगदान दे रहे हैं इसके लिए हम बहुत बहुत आभारी हैं।

33 दान दाताओं ने दिया दान

स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत 33 दान दाताओं ने किताबे दान दी। इनमें सागर दुबे, लुमेश कुमार, राजेश गोयल, श्रीमती संगीता अग्रवाल, श्रीमती सीमा बोस, संतोष शर्मा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, प्रेमचंद, कुमारी प्रियंका नारायण, योजना चक्र पब्लिकेशन के संपादक आशीष श्रीवास्तव, डॉ टी.आर. रामटेके, प्रणय शुक्ला, डॉ हामिद खान, डॉ मनीष मजूमदार, रॉलबाल कम्युनिटी, अभिलाष अग्रवाल, श्रीमती जीनत सबा, कुमारी मेघापाल, कुमारी रश्मि यदु, प्रफुल्ल धु्रव, श्रीमती गीता शर्मा, करण बाघ, शशांक देवांगन, योगेन्द्र कुमार, विवेक कुमार तिवारी, सचिन साहू, मनोज नायक, कुमारी प्रिया झा, कुमारी महिमा सोनबरसी, कुमारी हिमांशी बघेल, अशोक कुमार साहू, लक्की शर्मा एवं राहुल कुमार सिंह शामिल हैं।


कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कदाचरण और कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा कठोर करवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना  के हितग्राहियो से जिओ टैगिंग व मस्टऱ रोल प्रस्तुत करने के एवज में राशि लेने की शिकायत जांच में पुष्टि होने पर रोजगार सहायक क़ो बर्खास्त कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलारी (क) में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक गौरीशंकर पैकरा के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से जिओ टैगिंग व मस्टऱ रोल प्रस्तुत करने के एवज में राशि लेने एवं अभद्र व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कसडोल द्वारा शिकायत जांच कराई गई। जांच में रोजगार सहायक गौरीशंकर पैकरा के विरुद्ध शिकायत सही पाए जाने तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के अनुमोदन उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कसडोल द्वारा ग्राम पंचायत बिलारी (क) के रोजगार सहायक गौरीशंकर पैकरा को संविदा पद से पृथक कर दिया गया है।

राज्यपाल ने जिले के विकास कार्याे का किया अवलोकन एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बीजापुर जिले में प्रथम बार राज्यपाल का आगमन हुआ। रमेन डेका पहले राज्यपाल हैं जो बीजापुर जिले के प्रवास पर आए। उन्होंने विकास कार्यों का अवलोकन किया और जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

विभागवार समीक्षा करते हुऐ राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर में व्याप्त कठिनाईयों के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा जनहित के कार्याे तथा केद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन की सराहना की।

बिहान समूह की महिलाओं के आजिविका गतिविधियों को जानकर खुशी जाहिर की। महिलाओं ने अपनी आर्थिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। डेका ने बीजापुर जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास के साथ-साथ लोगों को समुचित रूप से योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने पर जोर दिया। गारमेंट फैक्ट्री में नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार देने की योजना की सराहना करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित करें।

राज्यपाल ने जल संचयन हेतु चेकडेम, स्टाप डेम, अमृत सरोवर जैसे स्ट्रक्चर से जल स्तर पर व्यापक सुधार लाने हेतु कार्य योजना बनाकर काम करने को कहा एवं जिले के जल स्तर को बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि के लिए जनजागरूकता लाने लोगों के बीच जाएं और उन्हें आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित करें।

डेका ने टी.बी. की रोकथाम, निक्षय मित्र बनकर पोषण किट प्रदाय कराने, टीबी के प्रति व्यापक स्तर पर जागरूकता लाकर जिले को टीबी मुक्त बनाने, बच्चों के शारीरिक मानसिक, विकास के लिए कार्य करने, जिले में बाल विवाह के प्रति स्थानीय स्तर पर जागरूकता लाने, बाल विवाह के दुष्परिणाम से लोगो को अवगत कराने तथा टीकाकरण की प्रगति के संबंध में चर्चा की।

डेका ने जिला प्रशासन द्वारा शाला त्यागी बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल को कारगर बताते हुए कहा कि शिक्षा का महत्व हर पालक समझे इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य करना आवश्यक है ताकि हर बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सके। जिले में विकास कार्याे में आने वाली बाधाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुऐ शासन के योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आकांक्षी जिला के रूप में बीजापुर जिले की उपलब्धि एवं विभिन्न पैरामीटर में किए गए कार्याे की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए अपना शतप्रतिशत दें, विभागीय अमला आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन करें ताकि बीजापुर जिले का समग्र विकास हो सके।

बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

 

अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) के मार्गदर्शन में आज खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम राजापुर में 5 और हर्राटिकरा में 2 वाहनों को अवैध रेत परिवहन/उत्खनन करते हुए पकड़ा। इस प्रकार कुल 7 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। कार्यवाही के दौरान जब्त किए गए सभी वाहन पुलिस थाना जयनगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखे गए हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर जयवर्धन के नेतृत्व में जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा खनिज राजस्व की हानि रोकने हेतु सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, और इस दिशा में नियमित कार्रवाई की जा रही है।

 

मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला प्रशासन मंगुेली द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ धड़-पकड़ एवं सख्त कार्रवाई का अभियान जारी है। बीते दिन शुक्रवार को मिट्टी, मुरूम और रेत का अवैध परिवहन के मामले में पांच वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा ने बताया कि प्रातः कालीन कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को थाना जरहागांव मुंगेली को सुपुर्द कर दिया है। इनमें वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 0491 (चालक विकास कुमार साहू) और वाहन क्रमांक सीजी 11 एजी 0749 (चालक सुनील कुमार) द्वारा मुरूम और रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

इसके अलावा तीन अन्य वाहनों को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जब्त किया गया। इन वाहनों को रक्षित केंद्र, पुलिस लाइन मुंगेली की सुरक्षा में रखा गया है। इन वाहन क्रमांक सीजी 28 एच 3430 (चालक करण यादव), सीजी 22 एबी 3446 (चालक विजय साहू), और सीजी 07 एवी 2935 (चालक राजकुमार यादव) द्वारा मिट्टी और मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई खनिजों के अवैध दोहन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। कलेक्टर राहुल देव ने खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की है।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, 4 हाइवा सहित 8 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन  एवं परिवहन के मामलों में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 4 हाइवा  सहित 8 वाहन ज़ब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि अनुभाग कसडोल अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर. आर. दुबे के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने बुधवार शाम को कसडोल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन की जांच की गई।जांच के दौरान महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन में संलिप्त 4 हाइवा और 2 ट्रेक्टर जब्त किया गया। तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम गिधपुरी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम की जाँच में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रेक्टर  जब्त कर वाहन नजदीकी थाना के सुपुर्दगी में रखा गया है।

यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन की मंशानुरूप अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन की जाँच की जा रही है।

39 वां चक्रधर समारोह-2024 का आयोजन 7 सितम्बर से

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 6 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा अनुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। शुभारंभ दिवस 7 सितम्बर को सायं 5.30 बजे पद्मश्री हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका राधा रासबिहारीकी प्रस्तुति होगी। साथ ही पद्मश्री रामलाल जी का सम्मान, भूपेन्द्र बरेठ द्वारा कथक समूह नृत्य, मनियर भगत जशपुर द्वारा कर्मा लोकनृत्य का भी प्रदर्शन होगा।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय दिवस 8 सितम्बर को विजय शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक गायन, सुश्री वाणी राव भोपाल द्वारा शास्त्रीय गायन, पद्मश्री रंजना गौहर दिल्ली द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री मंदाकिनी स्वैन दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन तथा सौगत गांगुली कोलकाता द्वारा सरोद वादन प्रस्तुति देंगे तथा तृतीय दिवस 9 सितम्बर को रामप्रसाद सारथी खरसिया द्वारा शास्त्रीय गायन, सुश्री जया दीवान और सुश्री धरित्री सिंह चौहान द्वारा कथक, शैकी सिंह दिल्ली द्वारा कथक, गजेन्द्र पण्ड़ा त्रिधारा भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी नृत्य, जीतू शंकर मुम्बई द्वारा फ्यूजन, तबला, संतूर, सितार, वायलिन, परकशन तथा चांद अफजल कादरी द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जायेगी।

इसी प्रकार 10 सितम्बर को श्रीमती अनिता शर्मा रायगढ़ द्वारा भजन, सुश्री नीत्या खत्री बिलासपुर द्वारा कथक, तमसीर मोहम्मद रायपुर द्वारा अकार्डियन वादन, शिव प्रसाद राव दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन, राकेश चौरसिया मुम्बई द्वारा बांसुरी वादन, श्रीमती बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार बिलासपुर द्वारा कथक तथा प्रभंजय चतुर्वेदी रायपुर गजल गायन की प्रस्तुति देंगे। 11 सितम्बर को सुश्री सौम्या नामदेव रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री विधि सेन गुप्ता द्वारा ओडिसी, सुश्री दीपमाला सिंह द्वारा कथक, सुश्री अनुष्का सोनी जबलपुर द्वारा सितार वादन, सुश्री उपासना भास्कर द्वारा कथक समूह नृत्यसुश्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा भरतनाट्यम तथा राकेश शर्मा एवं श्रीमती निशा शर्मा द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। 

इसी तरह 12 सितम्बर 2024 को अंशुल प्रताप सिंह भोपाल द्वारा तबला वादन, सुश्री दीक्षा घोष रायगढ़ द्वारा भरतनाट्यम, सुश्री अन्विता विश्वकर्मा रायपुर द्वारा कथक, डॉ.आरती सिंह रायपुर द्वारा कथक, राहुल शर्मा मुम्बई द्वारा संतूर एवं रामकुमार मिश्र दिल्ली द्वारा तबला वादन, डॉ.जी.रथीस बाबू द्वारा भरतनाट्यम एवं कुचिपुडी तथा इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा विविध छत्तीसगढी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी।

13 सितम्बर को हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य-गीत, सुश्री शार्वी केशरवानी सारंगढ़ द्वारा कथक, श्रीमती भद्रा सिन्हा एवं गायत्री शर्मा दिल्ली द्वारा भरतनाट्यम, लकी मोहंती कटक द्वारा ओडिसी, सुश्री मुदुस्मिता दास गुवाहाटी द्वारा असमिया सत्रीया नृत्य, सुश्री विद्या प्रदीप कोचिन द्वारा मोहिनीअट्टम तथा पद्मश्री डॉ.भारती बंधु रायपुर द्वारा कबीर एवं सूफी गायन की प्रस्तुति होगी तथा 14 सितम्बर को सुश्री अनंता पाण्डेय रायगढ़ द्वारा विविध कला नृत्य, सुश्री शाश्वती बनर्जी रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री कृष्णभद्रा नम्बूदरी मुम्बई द्वारा भरतनाट्यम, डॉ. रघुपतरूनी श्रीकांत श्रीकाकुलम द्वारा कुचिपुड़ी, विनोद मिश्रा सतना द्वारा शास्त्रीय गायन (ख्याल एवं ठुमरी, ग्वालियर घराना), सुश्री पौशाली चटर्जी कोलकाता द्वारा मणिपुरी तथा आलोक श्रीवास दिल्ली द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 

सी प्रकार 15 सितम्बर को सुश्री पलक देवांगन रायगढ़ द्वारा कथक, पंडित प्रदीप कुमार चौबे रायपुर द्वारा शास्त्रीय गायन (किराना घराना), सुश्री भूमिसुता मिश्रा रायपुर द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री वेदिका शरण बिलासपुर द्वारा कथक, सुश्री माया कुलश्रेष्ठ दिल्ली द्वारा कथक, पद्मश्री देवयानी दिल्ली द्वारा भरतनाट्यम तथा पद्मश्री अनुज शर्मा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ लोक गायन की प्रस्तुति होगी तथा समापन दिवस 16 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से सुश्री मानसी दत्ता गुआहाटी द्वारा बीहू लोकनृत्य तथा अनिल कुमार गढ़ेवाल बिलासपुर द्वारा गेंड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन कवि सम्मेलन होगा जिसमें डॉ. कुमार विश्वास गाजियाबाद, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला एवं सुश्री साक्षी तिवारी द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा।

लोकसभा निर्वाचन-2024 : शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक : रीना बाबासाहेब कंगाले

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु रायपुर जिले में आज आयोजित बाइक रैली एवं स्वीप एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि को सभी मतदाता अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत पहले से बेहतर करना हमारे लिए एक चुनौती है और इस कार्य को सफल करने में हमें अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वयं भी इस बात का निश्चय करें कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की जो अपील की जा रही है, वह सराहनीय हैं। उन्होंने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी चुनाव के दौरान भी महिला कर्मी  बढ़-चढ़ कर निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वीप रैली का आयोजन करने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर श्रीमती कंगाले द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आकाशवाणी चौक होते हुए व्हाइट हाउस, श्याम टॉकीज, लिली चौक, पुरानी बस्ती विवेकानन्द आश्रम, एनआईटी कैम्पस, नालन्दा परिसर में समाप्त हुई। श्रीमती कंगाले स्वयं हेलमेट पहने हुए ई-स्कूटर आई क्यूब पर सवार थी, जिसमें चुनाव का पर्व, देश का पर्व की तख्ती लगी हुई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह हेलमेट पहने हुए बुलेट पर सवार थे उनके पीछे नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा बैठे थे। 

नालंदा परिसर में रैली समाप्त होने के पश्चात् आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एआईजी संजय शर्मा और उनकी टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित जुंबा प्रस्तुत किया गया। साथ ही तेजराम साहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर जुम्बा एवं लोक कलापथक दल के कलाकारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई।

स्वीप एक्सप्रेस के चारो तरफ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और फोटोग्राफ्स लगे हुए थे, इसमें लोक कलाकार सवार थे। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए जो मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इनमें हमारी जिम्मेदारी, मतदान करेंगे बारी-बारी, आगे-आगे लोकतंत्र के तिहार, वोट देवव बनव जिम्मेदार, दाई, भाई, दीदी जम्मो संगवारी, मतदान करना हमर जिम्मेवारी इत्यादि नारे लिखे हुए थे। रैली में महिलाएं और पुरूष छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा धारण किए हुए थे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा। तृतीय चरण अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 7 मई है।

 

 

देश का तीसरा स्वच्छतम राज्य होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता दीदियों सहित छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरूण साव के साथ आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के कर कमलों से छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार ग्रहण किया। स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के पांच नगरीय निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी, आरंग और पाटन को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के कर कमलों से मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगरीय निकाय पाटन का पुरस्कार भी ग्रहण किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने छत्तीसगढ़ के चार निकायों रायपुर, महासमुंद, कुम्हारी और आरंग के पुरस्कार प्रदान किए।



हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शासन और प्रशासन विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं, हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं बल्कि टीम भावना से कार्य करेगी। प्रशासनिक अधिकारी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत ही सहज और सरल हैं, हमें मिलकर राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा में नागरिक, प्रशासन और शासन एक दूसरे के पूरक हैं, हम सब मिलकर ही राज्य को विकास की ओर अग्रसर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं सभी विभागों के सचिव उपस्थित रहे ।

गौशालाओं, कांजी हाऊस, गौठानों की ऑनलाईन मैपिंग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष कदम उठाये जा रहे है। राज्य की विभिन्न सड़कों के आस-पास के शहरों एवं गांवों की गौशालाओं, गौठानों और कांजी हाऊस की ऑनलाईन मैपिंग कार्य किया जा रहा है। इससे नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के समन्वय से दुर्घटना जन्य स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

गौशालाओं, कांजी हाऊस और गौठान की गूगल मैप तैयार होने पर सड़क पर आने वाले पशुओं को यहां पर रखने के लिए गूगल मैप सर्च करने में आसानी होगी। गौरतलब है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पशुओं को सड़क पर नहीं आने देने के कार्यों की विस्तृत समीक्षा मुख्य सचिव ने की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के कार्य की लगातार समीक्षा करें। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए विभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए है।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार चिन्हांकित गौशालाओं, गौठान एवं कांजी हाऊस का गूगल मैप पर मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसे गूगल मैप में सर्च करने पर आसानी से निकटस्थ कांजी-हाऊस एवं गौशाला के लोकेशन का पता चल जाता है, उन्होंने बताया कि लेयरिंग का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। राष्ट्रीय  राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा चिन्हांकित 51 पाइंट्स को को-आर्डिनेट के साथ-साथ ग्रामों एवं नगरीय निकायों में भी मैपिंग कार्य किया गया है। दुर्घटना जन्य पाईंट को ध्यान में रखते हुए उसके निकट ही लोकेशन मैपिंग किया गया है, जिससे शीघ्र ही पशुओं को उनके लोकेशन में सुरक्षित पहुंचाया जा सके। मुख्य सचिव ने गूगल मैप के उपयोग हेतु अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, राजस्व विभाग, पुलिस सहित अन्य संबंधितों को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न चयनित सड़कों पर करीब 51 स्थानों में 102 कर्मचारियों अधिकारियों की ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है तथा इन लोकेशन की पूर्ण जानकारी ग्रामवार मैपिंग हेतु उपलब्ध करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों द्वारा पशुओं के सड़क पर होने की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 1033 पर दी जा सकती है। हाईवे पेट्रोलिंग के संबंध में एसओपी भी जारी कर दी गई है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पशुओं की टैगिंग और रेडियम बेल्ट बांधने के कार्य में और तेजी लायी जाए। अंतर्विभागीय लीड ऐजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस और पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर विभिन्न प्रदेशों की सड़कों पर पशुओं को सड़कों पर आने से रोकने के लिए किया जा रहा प्रबंधन का अध्ययन किया गया है।

टीम के अधिकारी सहायक पशु चिकित्सक डॉ. अविनाश शुक्ला और पुलिस विभाग के नीलकंठ वर्मा द्वारा भोपाल, जबलपुर, रायपुर से नागपुर और प्रयागराज से लखनऊ मार्ग पर पशुओं को सड़क पर आने से रोकने की व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की है। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रयागराज से लखनऊ मार्ग पर बेहतर व्यवस्था है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में कृषि एवं पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सचिव प्रसन्ना आर., नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अयाज तम्बोली, संचालक पंचायत कार्तिकेय गोयल, पशु चिकित्सा सेवायें की संचालक श्रीमती चंदन त्रिपाठी सहित पुलिस विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री जिन ग्रामीणों के बने थे पहुना, वे ग्रामीण बने मुख्यमंत्री के पहुना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की विधानसभाओं में लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानी थी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के ही ग्रामीण परिवारों के साथ भोजन भी किया था। इन ग्रामीण परिवारों ने पारंपरिक तरीकों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया था और उनसे भोजन के दौरान सुख-दुख की चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीण परिवारों को अपने घर भोज पर आमंत्रित किया।

पिछली बार जिन ग्रामीणों के पहुना मुख्यमंत्री बने थे, वे ग्रामीण अब मुख्यमंत्री के पहुना बन रहे हैं। रायपुर संभाग से इसकी शुरूआत हुई है। आज रायपुर संभाग के 19 विधानसभाओं से ग्रामीण परिवार और सरपंच रात्रि भोज करने मुख्यमंत्री निवास आए। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया समेत संबंधित क्षेत्र के विधायकगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सभी आगंतुकों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि जब मैं आप मन के पहुना रहेंव, तब आप मन ह बढ़िया स्वागत करेंव अउ बहुत बढ़िया भोजन कराएव, ये दरी आप मोर पहुना हव।

इस तरह मुख्यमंत्री ने अतिथियों से कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान मेरे सबसे अच्छे अनुभवों में आप लोगों के घरों में खाना, खाना रहा। हम सभी छत्तीसगढ़ की परंपरा के मुताबिक जमीन पर बैठे। घर की महिलाओं ने हमें भोजन परोसा। भोजन के दौरान कितनी सुंदर चर्चा होती रही। पूरे भेंट-मुलाकात के दौरान मुझे महसूस होता रहा कि छत्तीसगढ़ में कितने अलग-अलग तरह की खानपान की परंपरा है और कितने सारे व्यंजन है। बस्तर में अलग तरह की भाजियां, रायपुर में अलग तरह की भाजियां। पकवानों को बनाने का तरीका भी अलग-अलग। पूरी यात्रा के दौरान मुझे इस बात पर भी गर्व होता रहा कि आप लोगों ने पुरखों से सीखी हुई खानपान की परंपराएं कायम रखी हैं। हर जगह खाना इतना बढ़िया बनाया गया था कि मुझे लगा कि भोजन के दौरान मैं कहीं बाहर नहीं हूँ। अपने घर में ही हूँ।

मुख्यमंत्री ने चर्चा में कहा कि कई बार मैं सोचता हूँ कि खाने का स्वाद इस पर भी निर्भर करता है कि खिलाने वाला कितनी रुचि से और स्नेह से इसे बना रहे हैं। जब हर जगह स्वादिष्ट भोजन मुझे मिला तो मैंने यह भी महसूस किया कि लोग मुझसे कितना स्नेह करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी से भेंट-मुलाकात के दौरान जो आत्मीय रिश्ता बना है। वो हमेशा कायम रहेगा। आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं। इस मौके पर अतिथियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमें तो यही लगा था कि हमें मुख्यमंत्री के साथ समय बिताने का एकमात्र अवसर मिल सका है। जब आपका आमंत्रण मिला तो बहुत खुशी हुई। आप हम सबका बहुत ध्यान रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने रायपुर संभाग से आये अपने अतिथियों के लिए विशेष तौर पर ऐसे पकवान तैयार किये थे जो स्थानीय स्तर पर बहुत शौक से खाए जाते हैं। इसमें किस्म किस्म की भाजी, चावल से बने हुए पकवान और तरह-तरह की चटनी आदि शामिल रही। उल्लेखनीय है कि सरगुजा संभाग में मुख्यमंत्री ने जिन ग्रामीण परिवारों के साथ भोजन किया था, उन्हें भी उन्होंने दोपहर के भोजन के लिए 29 मई सोमवार को आमंत्रित किया है। 30 मई मंगलवार को वे बस्तर संभाग के ऐसे ग्रामीणों के साथ भोजन करेंगे, जिनके घर उन्होंने भेंट-मुलाकात के दौरान भोजन किया था।

ग्रामीणों ने किये अनुभव साझा- रायपुर उत्तर विधानसभा के त्रिमूर्ति नगर से आई कौशल्या सोनी ने कहा कि मैं आंगनबाड़ी सहायिका हूँ। मुख्यमंत्री हमारे घर खाने पर आये थे। आज उन्होंने हमें खाने पर बुलाया। हमें बहुत अच्छा लगा। कोटा से आई सुमन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय ने आज हमें भोजन पर आमंत्रित किया। हमसे बातें की। वे जब हमारे घर आये थे तब बहुत अच्छा लगा। आज हम उनके घर आये तो हमें उतनी ही खुशी हो रही है। सेमरा-बी से आये रमेश सिन्हा ने कहा कि मेरे यहां 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री भोजन के लिए आये थे। उन्होंने हमें आमंत्रित किया, हमें बहुत अच्छा लगा। बोरियाखुर्द से आई पुष्पा साहू ने कहा कि आज हमें बहुत अच्छा लगा। इससे पहले मुख्यमंत्री हमारे यहां भोजन के लिए आये थे। आज उन्होंने हमें बुला लिया। यहां वे सबसे मिल रहे हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

डबरी सेंक्शन होने से बदल गई जगमोहन की दुनिया, छोटी सी डबरी से हर साल एक लाख कमा रहे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्रामीण विकास के लिए ग्रामीणों को छोटी-छोटी अधोसंरचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश से जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। लोग न केवल खेती के साथ नये प्रयोग कर रहे हैं, अपितु कई तरह से आजीविकामूलक गतिविधि कर रहे हैं। एक छोटा सा उदाहरण जगमोहन का लें। जगमोहन मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां के निवासी हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और ऐसी गतिविधि आरंभ करने के लिए कहा, जिससे आय बढ़ सके। उन्हें सुझाया गया कि वे डबरी बना सकते हैं। मत्स्यपालन में काफी लाभ है और बाड़ी के लिए भी सहयोग मिलेगा।

प्रशासन द्वारा डबरी निर्माण के लिए 1 लाख 96 हजार रुपए स्वीकृत हुआ। मनरेगा के माध्यम से उन्होंने, गांव के दूसरे लोगों ने और उनके परिवारजनों ने बड़ी मेहनत की। मनरेगा की मजदूरी भी उन्हें प्राप्त हुई। फिर डबरी तैयार हुई। मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी आये और मछलीपालन के लिए जरूरी सुझाव दिये। अधिकारियों ने बताया कि अच्छी तरह से मछलीपालन की तकनीक पर काम करें तो इसके माध्यम से अच्छी आय हासिल हो सकती है।

जगमोहन ने कड़ी मेहनत की। इस साल उन्होंने लगभग 80 हजार रुपए कमा लिये। डबरी में पानी स्टोर हुआ तो बगल में बाड़ी लगा ली। इससे पहले बाड़ी वीरान थी क्योंकि पानी नहीं था। पानी की अच्छी सुविधा हो गई तो हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों ने जमीन की प्रकृति के अनुसार सब्जी-भाजी सुझाई। बाड़ी में अच्छी सब्जी भाजी हुई और इस साल उन्होंने 30 हजार रुपए कमाए हैं।

जगमोहन बताते हैं कि इससे उनकी आर्थिक तरक्की की राह खुल गई है। साल का एक लाख रुपए केवल एक डबरी से आ रहा है। इससे पहले बाड़ी के महत्व से परिचित नहीं थे। मुख्यमंत्री द्वारा इस पर जोर दिया गया, अधिकारियों ने लगातार संपर्क किया और हमें प्रेरित किया। इसका सुंदर परिणाम हुआ है और हम सब बहुत खुश हैं। हमारे परिवार के लिए अतिरिक्त बचत हो रही है। सरकार की योजनाओं के चलते बिना कुछ निवेश किये हर साल एक अच्छी खासी आय का जरिया हमें उपलब्ध हो गया है।

छत्तीसगढ़ में डरा रहा है करोना , आज प्रदेश में मिले 584 संक्रमित

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में डरा रहा है करोना 9.50 औसत से 584 मरीज छत्तीसगढ़ में मिले आज 27 दिनों में करो ना मिला 16 जिलों में करोना विस्फोट रायपुर जिले में आज 100 से अधिक संक्रमित 101 संक्रमित मिले प्रदेश में कुल संक्रमित एक्टिव का आंकड़ा 2986 पहुंचा करोना संक्रमण से 2 मरीजों की मौत रायपुर जिले में कुल संक्रमित 396 हुए रायपुर राजधानी जिले में कढ़ाई क्यों नहीं किस बात का इंतजार जिला प्रशासन को जबकि महासमुंद में 119 करुणा संक्रमित हैं। 


महासमुंद कलेक्टर ने करुणा के फैलाव को रोकने के लिए पूरे महासमुंद जिले में 144 धारा लगा दी है और धरना प्रदर्शन रैली पर रोक लगा दी है तो ऐसी कढ़ाई राजधानी और रायपुर जिले में क्यों नहीं जिला प्रशासन को और किस बात का इंतजार है महासमुंद जिले से 3 गुना अधिक मरीज रायपुर जिले में है यहां रायपुर जिले में सख्त बंदिश क्यों नहीं। 

रायपुर दुर्ग राजनांदगांव अंबिकापुर सूरजपुर बेमेतरा सहित अन्य जिलों में जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 100 से अधिक है और प्रतिदिन मरीज बढ़ते जा रहे हैं महासमुंद जिले में लगाई गई जिला कलेक्टर द्वारा बंदिश की सख्त आवश्यकता कोरोना  के फैलाव को रोकने के लिए .


राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या अब बढ़कर 2986 पहुंच गई है। वहीं जांजगीर-चांपा और बस्तर जिले में कोरोना की चपेट में आने से एक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये संक्रमित दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या अब बढ़कर 2986 पहुंच गई है। वहीं जांजगीर-चांपा और बस्तर जिले में कोरोना की चपेट में आने से एक एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये संक्रमित दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।


ओडिशा के संबलपुर में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, बंद की गई इंटरनेट सेवाएं

No comments Document Thumbnail

संबलपुर : ओडिशा के संबलपुर शहर में ताजा हिंसा के बीच जिला प्रशासन ने अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट सेवा भी और दो दिनों के लिए निलंबित कर दी गई है। संबलपुर सदर के उपजिलाधिकारी प्रवेश चंद्र दंडसेना ने मौजूदा स्थिति की जानकारी के आधार पर शुक्रवार देर रात कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया।


डीआईजी (उत्तर मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने कहा कि शुक्रवार रात कुछ दुकानों में आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई। इसलिए प्रशासन ने शहर में हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।

आदेश में कहा गया है, शांति सुनिश्चित करने के लिए धारा 144 (1) सीआरपीसी के तहत कर्फ्यू की स्थिति घोषित की जाती है, जिसमें कोई भी व्यक्ति या लोगों का समूह अपने घरों से बाहर न निकले।

धनुपाली, खेतराजपुर, ऐंथापाली, बरेईपाली, सदरा तथा टाउन के छह थाना क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू की अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति या लोगों के समूह को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।ं


खाद्य एवं औषधी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शारदा मेडिकल स्टोर सिमगा से 2 करोड़ रूपये के नकली दवाइयां जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ की सूचनाओं एवं कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले के खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग ने आयुर्वेदिक दवाई के नाम पर एलोपैथिक दवाईयों का मिश्रण कर बेचे जा रहे अवैध व्यापार का भांडाफोड़ किया है।


इसके तहत नगर पंचायत सिमगा में स्थित शारदा मेडिकल स्टोर्स एवं उसके संचालक गिरधारी देवांगन के निवास स्थान में छापा मारकर 37 बोरी सहित 13 कार्टून नकली दवाइयों का खेप जब्त किया गया है। जिसकी बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रूपये आकी गई है। उक्त कार्रवाई औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियम 1945 की धारा 18 (सी) 18 (ंए) के तहत की गई है। निरीक्षण के दौरान ही जब्त की गई औषधियों को औषधि प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया, जिसमें त्वरित रिपोर्ट प्रेषित कर आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक औषधियो की पुष्टि की गई।

जिसके तहत आयुर्वेदिक औषधियों के नाम पर उसमें एलोपैथिक औषधियों के कन्टेन जैसे- डायक्लोफेनिक, एसायक्लोेफेनिक मिश्रण मिलाने की पुष्टि की गई है। जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद ही हानिकारक है। उक्त कार्रवाई की न्यायिक प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही औषधि विभाग के द्वारा अपील जारी की गई है.की कोई भी व्यक्ति आयुर्वेदिक दवाइयां का सेवन बिना आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह के बिना न करे। एवं संदिग्ध होने पर विभाग को अवश्य सूचित करें। उक्त निरीक्षण में औषधि विभाग से रामबृजेश प्रजापति,किशोर ठाकुर, श्रीमति नीलिमा साहू, परमांनद वर्मा औषधि निरीक्षक एवं श्रीमति रुखमणि कंवर,राजेश सोनी सह निरीक्षक उपस्थित थे।

शिकायत के बाद मंत्रालय में अटैच खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के भृत्य की सेवा समाप्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, रायपुर में कलेक्टर दर पर पदस्थ भृत्य (मंत्रालय में अटैच) चन्द्रदीप टंडन को पद से हटा दिया गया है। विदित हो कि उक्त भृत्य द्वारा मोबाइल के माध्यम से मैदानी क्षेत्र के कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्य करवाने के एवज में पैसों की मांग की जाने की शिकायत शासन को प्राप्त हुई थी। 



जाँच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा भृत्य की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.