Media24Media.com: प्रबंधन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रबंधन. Show all posts
Showing posts with label प्रबंधन. Show all posts

सीएम साय की पहल पर नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भारत सरकार ने मंजूर किए 230 करोड़ रुपए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 230 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृत इस राशि से सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन और ज्यादा पुख्ता तथा टिकाऊ होगी।

सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना को किया जाएगा मजबूत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के इस सहयोग के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि से शहरों में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को नया आयाम मिलेगा। यह राज्य के प्रत्येक नगरीय निकाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत इस राशि से प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन के इन्फ्रॉस्ट्रक्चर को बेहतर और स्थाई बनाया जाएगा। इससे राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक तकनीकी, भौतिक और मानव संसाधन जुटाए जाएंगे, जिससे न केवल स्वच्छता की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं मिलेंगी।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने विगत दिनों अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों के लिए राशि मंजूर करने का आग्रह किया था। उन्होंने राज्य के शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सुगम तथा प्रभावी बनाने केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया था। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के प्रस्तावों के आधार पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 230 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस पहल से छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहायता मिलेगी।  उन्होंने स्वच्छता को हर नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संपूर्ण स्वच्छता के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।


विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में होगी छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी - विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर प्रारंभ हुआ। चिंतन शिविर के पहले दिन देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों ने मंत्रिमंडल के सदस्यों से परिचर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस चिंतन शिविर में शामिल हुए।

कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए साय ने कहा कि - विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सहभागिता और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए हमारा चिंतन जारी है। चिंतन शिविर में नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम जी और देश के जाने-माने प्रबंधन विशेषज्ञों के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आगामी दस वर्षों के विजन, स्वास्थ्य एवं अधोसरंचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, प्राकृतिक संसाधनों के कुशल उपयोग, खनन क्षेत्रों में सुधार, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था के लिए कुशल लोक वित्त प्रबंधन, टीम प्रबंधन के लिए अनुभवी व्यक्ति का चयन व उसके अनुभवात्मक गतिविधि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और सार्थक परिचर्चा हुई। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने और द्रुत गति से विकास के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है, ये कार्य विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहेगा।

विष्णु देव साय ने आयोजन के लिए आईआईएम रायपुर को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की भी इच्छा थी कि इस तरह का चिंतन शिविर मंत्रिमंडल के सदस्यों का हो और इसका आयोजन यहां पर हुआ है। इसमें दो दिन में कुल दस से बारह सत्र होंगे और सभी सत्र में अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान देने के लिए देश के विद्वानजन यहां पर आ रहे हैं। आईआईएम अहमदाबाद और धनबाद सहित कई जगह से विद्वानजन यहाँ आये हैं एवं विभिन्न विषयों पर उनका व्याख्यान हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री जी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प है, निश्चित रूप से उसमें छत्तीसगढ़ का भी सहयोग रहने वाला है। हम लोग विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे। 

छत्तीसगढ़ में सुशासन स्थापित करने के लिए और विकास की दृष्टि से छत्तीसगढ़ को बहुत आगे बढ़ाने के लिए यह दो दिवसीय चिंतन शिविर एक मील का पत्थर साबित होगा, ऐसा मेरा पूरा विश्वास है। चिंतन शिविर में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।



तनाव प्रबंधन के बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। तनाव प्रबंधन तथा निजी एवं व्यावसायिक (Professional) जीवन में संतुलन साधने के गुर सिखाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और निम्हांस (NIMHANS) बंगलुरु द्वारा रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) बंगलुरू के विशेषज्ञ डॉ. ई. अरविंद राज ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से काम और घर के बीच समन्वय बनाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्ट्रेस लेवल को कम कर किस तरह हम अपने घर और दफ्तर के कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं, इस बारे में भी विस्तार से बताया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई ने कार्यशाला की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यशाला के आयोजन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने जीवन के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलती है और वे तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को संपादित करना सीखते हैं। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. महेंद्र सिंह सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 11 नवम्बर तक

No comments Document Thumbnail

उत्तर बस्तर कांकेर। उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति कांकेर द्वारा रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार का आयोजन उपरान्त चयनित अभ्यार्थियों की प्रतीक्षा सूची से शिक्षक गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। साथ ही पूर्व में स्वीकृत पदों पर नियुक्ति उपरांत अभ्यार्थियों द्वारा त्यागपत्र देने के कारण पद रिक्त होने पर प्रतीक्षा सूची से व्याख्याता अंग्रेजी, रसायन, गणित, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला (जीव विज्ञान) के पदों पर नियुक्ति आदेश भी जारी किये गये हैं।



चयनित अभ्यर्थियों को पदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित नोडल अधिकारी भर्ती सेल उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में उपस्थिति देनी होगी। अभ्यर्थियों को 50 रुपये के नोटरी शपथ पत्र के साथ उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। ज्वाइनिंग सेंटर में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों की स्व प्रमाणित प्रतियों का एक सेट भी जमा करना होगा। नोडल सेंटर में जांच सत्यापन के उपरांत पदस्थ विद्यालय के लिए अनुमति पत्र जारी किये जायेंगे। कार्य पर उपस्थित होने की अंतिम तिथि 11 नवम्बर निर्धारित की गई है। उक्त चयन सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.kanker.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम पर हुई कार्यशाला

No comments Document Thumbnail

धमतरी। जिला पुलिस धमतरी में तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्यशाला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभूरकर साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

          अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीखा कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन

इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. रचना पद्मावर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया: ‘’तनाव जीवन के सुनहरे पलों को सुकून से जीने नहीं देता है। तनाव कम करने के लिए कार्यस्थल और परिवार के लोगों के के साथ बातचीत करनी चाहिए। प्रभावी वार्तालाप से कार्यस्थल पर तनाव को दूर करने का तरीका उदाहरण एवं खेल गतिविधि के माध्यम से बताया गया जिसमे तनाव घटाने के टिप्स बताये गये।‘’

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक ने कहा: ‘’हमें काम  के साथ-साथ मनोरंजन और खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है। परिवार एवं परिवार के बाहर भी खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे अन्य लोगों को भी खुशी  मिल सके।“

आगे उन्होंने बताया: ‘’आत्महत्या तनाव की अंतिम स्थिति होती है। तनाव प्रबंधन को अगर उचित रूप से किया जाए तो आत्महत्या रोकथाम में मदद  मिलती है । आत्महत्या रोकथाम के लिए हमें लोगों के व्यवहार में आ रहे बदलाव को  और लक्षणों को सही समय में पहचान करना जरूरी है। उन्हें चिकित्सीय सलाह और उनके आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाने का प्रयास करना चाहिए । अगर कोई व्यक्ति अत्यधिक तनाव में रहता है तो उसके लिए जिला चिकित्सालय में स्थित स्पर्श क्लिनिक के मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स से संपर्क करना चाहिए , जिससे समय रहते उपचार की जा सके। 

“कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे,  सिविल सर्जन डॉ. यूएल कौशिक के निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी डॉ. जेएस खालसा के मार्गदर्शन आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ में अब तक 946.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 946.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 21 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1922.0 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 406.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 647.1 मिमी, बलरामपुर में 592.1 मिमी, जशपुर में 612.2 मिमी,



 कोरिया में 625.5 मिमी, रायपुर में 706.2 मिमी, बलौदाबाजार में 939.1 मिमी, गरियाबंद में 1008.2 मिमी, महासमुंद में 962.2 मिमी, धमतरी में 995.3 मिमी, बिलासपुर में 1099.1 मिमी, मुंगेली में 1007.1 मिमी, रायगढ़ में 874.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1103.8 मिमी, कोरबा में 848.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 814.7 मिमी, दुर्ग में 803.1 मिमी, कबीरधाम में 902.6 मिमी, राजनांदगांव में 956.6 मिमी, बालोद में 1037.2 मिमी, बेमेतरा में 573.0 मिमी, बस्तर में 1332.6 मिमी, कोण्डागांव में 1092.1 मिमी, कांकेर में 1201.6 मिमी, नारायणपुर में 1114.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1353.0 मिमी और सुकमा में 964.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 448.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 448.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 21 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1144.1 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 152.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 161.8 मिमी, सूरजपुर में 240.2 मिमी, जशपुर में 181.6 मिमी, कोरिया में 251.1 मिमी, रायपुर में 311.2 मिमी, बलौदाबाजार में 413.4 मिमी, गरियाबंद में 528.7 मिमी, महासमुंद में 467.5 मिमी, धमतरी में 550.9 मिमी, बिलासपुर में 460.6 मिमी, मुंगेली में 500.0 मिमी, रायगढ़ में 383.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 516.6 मिमी, कोरबा में 333.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 451.4 मिमी, दुर्ग में 433.7 मिमी, कबीरधाम में 426.4 मिमी, राजनांदगांव में 513.3 मिमी, बालोद में 609.2 मिमी, बेमेतरा में 326.4 मिमी, बस्तर में 559.3 मिमी, कोण्डागांव में 542.3 मिमी, कांकेर में 642.8 मिमी, नारायणपुर में 467.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 552.0 मिमी और सुकमा में 443.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

छत्तीसगढ़ में अब तक 386.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 386.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 15 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 995.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 126.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। प्रदेश में पिछले दस वर्षों के आधार पर अब तक वर्षा का औसत 345.8 मि.मी. है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 147.7 मिमी, सूरजपुर में 203.5 मिमी, जशपुर में 151.2 मिमी, कोरिया में 225.8 मिमी, रायपुर में 259.0 मिमी, बलौदाबाजार में 379.8 मिमी, गरियाबंद में 438.5 मिमी, महासमुंद में 372.0 मिमी, धमतरी में 434.7 मिमी, बिलासपुर में 392.5 मिमी, मुंगेली में 458.0 मिमी, रायगढ़ में 343.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 468.5 मिमी, कोरबा में 305.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 409.5 मिमी, दुर्ग में 375.9 मिमी, कबीरधाम में 352.3 मिमी, राजनांदगांव में 427.6 मिमी, बालोद में 498.9 मिमी, बेमेतरा में 291.2 मिमी, बस्तर में 509.8 मिमी, कोण्डागांव में 480.0 मिमी, कांकेर में 532.0 मिमी, नारायणपुर में 408.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 449.2 मिमी और सुकमा में 391.5 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 248.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 248.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज नौ जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 491.1 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 113.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।



राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 132.3 मिमी, सूरजपुर में 186.8 मिमी, जशपुर में 130.6 मिमी, कोरिया में 208.1 मिमी, रायपुर में 148.0 मिमी, बलौदाबाजार में 250.9 मिमी, गरियाबंद में 266.3 मिमी, महासमुंद में 243.6 मिमी, धमतरी में 214.5 मिमी, बिलासपुर में 289.8 मिमी, मुंगेली में 348.8 मिमी, रायगढ़ में 244.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 369.1 मिमी, कोरबा में 217.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 361.6 मिमी, दुर्ग में 218.7 मिमी, कबीरधाम में 238.9 मिमी, राजनांदगांव में 248.7 मिमी, बालोद में 290.5 मिमी, बेमेतरा में 187.0 मिमी, बस्तर में 282.9 मिमी, कोण्डागांव में 263.8 मिमी, कांकेर में 256.1 मिमी, नारायणपुर में 264.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 241.7 मिमी और सुकमा में 235.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 193.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 193.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज पांच जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार जांजगीर चांपा जिले में सर्वाधिक 321.6 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 107.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है.


राज्य
स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 112.5 मिमी, सूरजपुर में 165.0 मिमी, जशपुर में 108.6 मिमी, कोरिया में 190.0 मिमी, रायपुर में 116.5 मिमी, बलौदाबाजार में 193.6 मिमी, गरियाबंद में 234.5 मिमी, महासमुंद में 194.0 मिमी, धमतरी में 176.8 मिमी, बिलासपुर में 205.9 मिमी, मुंगेली में 251.0 मिमी, रायगढ़ में 204.3 मिमी, कोरबा में 176.3 मिमी,

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 287.6 मिमी, दुर्ग में 166.5 मिमी, कबीरधाम में 187.0 मिमी, राजनांदगांव में 217.0 मिमी, बालोद में 256.5 मिमी, बेमेतरा में 155.9 मिमी, बस्तर में 204.8 मिमी, कोण्डागांव में 168.7 मिमी, कांकेर में 167.5 मिमी, नारायणपुर में 193.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 175.7 मिमी, सुकमा में 161.4 मिमी और बीजापुर में 302.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.