Media24Media.com: प्रधानमंत्री आवास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रधानमंत्री आवास. Show all posts
Showing posts with label प्रधानमंत्री आवास. Show all posts

जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जब श्रीमती सहोद्रा बाई धनवार को अपने घर की चाबी मिली, तो यह महज चाबी नहीं थी यह उनके आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत थी। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत पुछेली खपरीडीह में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के दौरान जब श्रीमती सहोद्रा बाई धनवार को मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित पक्के घर की चाबी सौंपी गई, तो उनके चेहरे की मुस्कान देखते ही बनती थी। उन्होंने मुस्कराते हुए सहजता से कहा, “चाबी तो दे दी आपने, लेकिन ताला नहीं दिया। ”उनकी यह मासूम बात सुनकर पूरा वातावरण मुस्कान और भावनाओं से भर गया। यह क्षण न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे गाँव के लिए गर्व और खुशी का था।

आवास की दीवारों पर जनजाति कलाकृतियां वाद्य यंत्र, नृत्य एवं अन्य आर्ट से सजाया सपनों का घर

श्रीमती सहोद्रा बाई ग्राम पंचायत खपरीडीह के जीवन में भी प्रधानमंत्री आवास योजना ने खुशियाँ भर दी हैं। पाँच वर्ष पहले उनके पति का निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियां और चार बच्चे है। जिनकी शादी हो चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के साथ-साथ उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन, पेंशन योजना और मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी जैसे योजनाओं का लाभ पाकर उनका जीवन सशक्त और आत्मनिर्भर बन गया है।

जनजातीय कलाकृति से सजा सपनों का घर

प्रधानमंत्री आवास योजना से बने उनके नए घर में उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, और अन्य पारंपरिक लोककला से जुड़ी चित्रकारी को घर की दीवारों पर उकेरकर एक जीवंत संस्कृति का प्रतीक बना दिया है। उनका यह प्रयास न केवल कलात्मक है, बल्कि अब वह अन्य ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी हैं। उनके घर की सजावट पूरे जनपद पंचायत में चर्चा का विषय है और जनजातीय पहचान की झलक को दिखा रहा है। श्रीमती सहोद्रा बाई ने अपने घर के सामने एक पेड़ मां के नाम आम के पौधा लगाया है। वहीं उन्होंने जल सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपने घर में सोखता गड्ढा का भी निर्माण किया है। आवास योजना को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

जब बुजुर्ग माता ने मुख्यमंत्री को चूम ली, भावुक करने वाला था वह क्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर : बीजापुर जिले के उसुर विकासखंड के करेगुट्टा पहाड़ी की तलहटी में स्थित गांव से उठी एक माँ की करुणा और कृतज्ञता भाव विभोर करने वाला है।ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास की चाबी पाकर 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चाबी लेते हुए उन्होंने स्नेहभरे हाथों से उनके गाल को छुआ, फिर अपने होंठों से उस हाथ को लगाया—जैसे कोई माँ अपने बेटे को आशीर्वाद दे रही हो। यह दृश्य केवल एक पक्का घर मिलने की ख़ुशी नहीं, बल्कि शासन पर एक माँ का वात्सल्यपूर्ण विश्वास था।


पुराने जमाने में दादी-नानी जिस मया-दुलार के साथ अपने बच्चों की ठुड्डी का हाथ से चुम्बन लेती थीं, उसी तरह से बुजुर्ग माता की प्रतिक्रिया से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी भाव विभोर हो गए। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर इस स्नेह के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया। यह नजारा जिसने भी देखा, मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता के कायल हो गए।

कच्चे मकान से पक्के घर तक 

एक माँ की ज़िंदगी में लौटी गरिमा और सुकून

पक्का घर की चाबी पाकर शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के गालों को स्नेहपूर्वक स्पर्श करते हुए कहा कि वर्षों तक कच्चे मकान में रहना उनके लिए बेहद कठिन था—हर मौसम में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीवों का डर बना रहता था। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को भावुकता से बार-बार धन्यवाद देते हुए कहा – अब मेरे जीवन में सुकून है, और मेरे बच्चों के सिर पर एक स्थायी छत है।

जीवनभर के संघर्षों का पुरस्कार

श्रीमती दुर्गम ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते हो गई थी, तब से उन्होंने अकेले ही अपने दो बच्चों का लालन-पालन किया और कृषि कार्य कर किसी तरह जीवनयापन किया। जब उन्हें सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास प्राप्त हुआ है, तो यह केवल एक मकान नहीं बल्कि उनके जीवनभर के संघर्षों का पुरस्कार है। यह एक ऐसी छत है, जिसमें सिर्फ ईंट और सीमेंट नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान की नींव जुड़ी है। शम्मी दुर्गम इस बात की गवाह है कि सरकार की योजनाएं जब सही हाथों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल इमारत नहीं, भरोसे और उम्मीद का घर बन जाती हैं।


भाजपा के डबल इंजन सरकार से होगा ओडिशा का तेजी से विकास : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/बीरमित्रपुर/राजगांगपुर/सुंदरगढ़। ओडिशा में भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें प्रदेशवासियों के हित के लिए बहुत कुछ है। भाजपा सरकार बनने पर यहाँ किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी, हमारी माताओं को पचास हजार रुपए का वाउचर मिलेगा। बुजुर्ग, दिव्यांग और बुनकरों को तीन हजार रूपया भत्ता मिलेगा। छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन-यापन करने वाले लोगों को हमारी सरकार पचास रुपए का लोन देगी। ओडिशा की पच्चीस लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाएगा। यहाँ के पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। यहां पंद्रह लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। इसलिए आने वाले चार जून को बीजेडी सरकार का एक्सपायरी डेट है और दस जून को यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सुंदरगढ़ लोकसभा के बीरमित्रपुर, राजगांगपुर और सुंदरगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

डबल इंजन की सरकार मतलब - विकास

श्री साय ने ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाएं और कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात भी कही। ओडिशा की जनता से भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का आग्रह किया।

विकास से कोसो दूर है ओडिशा

बीजेडी सरकार को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि यहां चौबीस वर्षों से नवीन पटनायक की सरकार है, मगर दुर्भाग्य कि चौबीस वर्षों में वे ओड़िया नहीं सीख पाए। तो वो ओडिशा के लोगों की तकलीफ को कैसे समझेंगे। लोग कहते हैं कि ओडिशा की सरकार को नवीन बाबू नहीं कोई दूसरा आदमी चला रहा है। यह बड़ी विचित्र बात है। उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम आदमी को न मिलने का आरोप लगाया और कहा बीजेडी सरकार ने केंद्र की योजना का नाम बदलकर बीजू स्वास्थ्य योजना कर दिया। लेकिन राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में इसका लाभ गरीबों को नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यजनक है।

मोदी का कोई विकल्प नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का चुनाव है। मोदी जी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए गरीबों की पीड़ा उन्हें अच्छे से पता है। नरेंद्र मोदी जी देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी चिंता करते हैं। प्रतिदिन 18 घंटे काम करते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने गरीबों को गैस सिलेंडर देने, पक्के घर देने, स्वच्छ पानी, मुफ्त उपचार की सुविधा, बैंक खाता खुलवाने से लेकर शौचालय बनवाने का काम किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने, जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के साथ देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने का काम पिछले दस साल में मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है।

श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में देश को आर्थिक क्षेत्र में जो ग्यारहवें नंबर पर था उसे पांचवें नंबर पर लाकर खड़ा किया। आने वाले पांच वर्षों में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है। इसलिए हमें तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।

जुएल ओरांव के लिए सीएम साय कर रहे कड़ी मेहनत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने तूफानी दौरे के अंतर्गत आज ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा में तीन जनसभाओं को सम्बोधित किया। इससे पहले कल उन्होंने सुंदरगढ़ के बालीसंकरा में सभा लेकर जुएल ओरांव के लिए वोट मांगे। श्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब जुएल भाई आदिम जाति कल्याण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री थे, तब उन्होंने मुझे मेरे क्षेत्र के विकास के लिए बहुत पैसा दिया। जुएल भाई कहते थे कि जितना पैसा चाहिए तुम ले जाओ विष्णु, आदिवासियों का विकास उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने जनता से जुएल ओरांव को छठवीं बार जिताने का आग्रह किया। जिससे कि सुंदरगढ़ लोकसभा के विकास को और अधिक गति मिले।

आदिवासियों का असली सम्मान भाजपा में

विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आपके ओडिशा के बेटे जुएल ओरांव इस मंत्रालय के दो बार मंत्री बने। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी किसान का बेटा मुख्यमंत्री है और देश के सर्वोच्च पद पर ओडिशा के आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी विराजमान हैं। इससे बड़ा आदिवासियों के लिए सम्मान क्या हो सकता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है। क्योंकि भाजपा में लोकतंत्र है, सभी वर्गों का सम्मान है।

प्रधानमंत्री आवास के लिए होगा मुफ्त रेत उपलब्ध, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की घोषणा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास के लिए मुफ्त रेत उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ग्राम पंचायत को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निशुल्क रेत उपलब्ध कराएंगे। पीएम आवास या पंचायत स्तर पर भवन के लिए रेत निकालने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मंत्री ने कहा, सरकार ने राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को अनुमति दी है। हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा


आवास योजना के नये हितग्राहियों को आवास दिलाने राज्य सरकार करेगी केन्द्र से आग्रह : सीएम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पिछले दस वर्षाें में जुड़े नये हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार केन्द्र से आग्रह करेगी, यदि केन्द्र से अनुमति नहीं मिलती है, तो राज्य सरकार अपने बलबूते नये हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता की तीसरी किश्त तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के खाते में राशि के ऑनलाईन अंतरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना चाहती है। इस उद्देश्य से जहां शासकीय नौकरियों में बड़ी संख्या में भर्तियां की जा रही हैं, वहीं युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित योजाओं को रोजगार से जोड़ने का काम भी साथ-साथ चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 1 लाख 16 हजार 737 हितग्राहियों के खाते में तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 49 हजार 157 हितग्राहियों के खाते में 151 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल माह और जून माह की तीन किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। आज अंतरित की गई राशि में अप्रैल माह के शेष 1600 लाभार्थियों को तीन माह तथा मई माह के शेष 6847 लाभार्थियों को दो माह का बेरोजगारी भत्ता जारी किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., सचिव कौशल विकास श्रीमती शम्मी आबिदि, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश शरण, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संचालक रजत बंसल भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रतीक स्वरूप बेरोजगारी भत्ता के 25 प्रशिक्षित हितग्राहियों को ऑफर लेटर प्रदान किए। इसी तरह पूरे प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता पाने वाले 738 युवाओं को तथा ऐसे 810 युवा जिन्हें बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है, लेकिन जिन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण मिला है, उन्हें भी जिला स्तर पर ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। प्रदेश में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त 4 हजार से अधिक युवाओं को तीन माह में स्व-रोजगार और रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी उस समय होगी, जब बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवा रोजगार से जुडे़ंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप यदि ठान लें तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 13-14 वर्षाें में 98 करोड़ रूपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में बांटे थे। हमने तीन माह में ही 80 करोड़ 64 लाख रूपए की राशि बेरोजगारी भत्ते के रूप में वितरित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में 11 लाख 76 हजार 147 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए राज्यांश की राशि के रूप में 5117 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। राज्य सरकार का यह प्रयास है कि सभी बेघरों को पक्के आवास उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि आज इस योजना के तहत 22 हजार 126 हितग्राहियों को प्रथम किश्त हेतु 55 करोड़ रूपए, 12 हजार 455 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त के रूप में 55 करोड़ रूपए, 7477 हितग्राहियों को तृतीय किश्त के रूप 31 करोड़ रूपए तथा 7099 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त के रूप में 10 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। आवासों की प्रगति के आधार पर आज 49 हजार 157 हितग्राहियों के खाते में कुल 151 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 3 लाख 87 हजार 915 आवास स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन अभी वर्ष 2023 चल रहा है। 10 साल की अवधि में इस योजना के अनेक नये हितग्राही जुड़े हैं। राज्य के भ्रमण के दौरान अनेक हितग्राही आवास की मांग करते है। नये हितग्राहियों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए हमने 01 अप्रैल से आर्थिक सर्वेक्षण कराया है, जिसका डाटा एनालिसिस का काम चल रहा है। इस सर्वेक्षण के आधार पर राज्य सरकार केन्द्र से इन नये हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने का आग्रह करेगी। यदि ऐसा नहीं होता तो छत्तीसगढ़ सरकार अपने बलबूते पर इन हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सभी वर्गाें के लिए योजना बना कर उन्हें लाभान्वित किया गया है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक मदद पहुंचाना है और उन्हें रोजगार से जोड़ना है। ताकि इस राशि की मदद से युवा अपने पैरों पर खड़े हो सके। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की जानकारी दी। हितग्राहियों को योजना की राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जाती है। कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने बेरोजगारी भत्ता योजना की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।

प्रधानमंत्री आवास "छितका कुरिया हा, अब मोर छत वाले महल बन गे"- केशरी बाई, हितग्राही

No comments Document Thumbnail

खैरागढ़। हितग्राही केशरी बाई टंडन, निवासी आमदनी, वि. ख. खैरागढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ. ग.) उम्र लगभग 62 वर्ष। शरीर में इतनी शक्ति नही रही कि जीविकोपार्जन के लिए जद्दोजहद करें या मकान बनाने के लिए पैसा इकट्ठा करें। वो बताती है कि - "मैं, मेरे पति, एक नाबालिक लड़का व परित्यक्ता बेटी के साथ एक कमरे में रहते थे। एक ही कमरे में चारों सदस्य नरकीय जीवन जीते थे।"

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खैरागढ़ ने बताया कि- केशरी टंडन ने कहा कि- "साहब! क्या बताएं....जुग जुग जीये हमारा सरकार जिनकी असीम अनुकम्पा से हमारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना के अंतर्गत हमारे सिर पर एक छत बन गया।" उक्त उद्गार खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम आमदनी में रहने वाली केशरी बाई टंडन का। केशरी बाई जब आप बीती बता रही थी तो उनकी आंखों से आंसू थम नही रहे थे। उसने आगे बताई कि जब आवास निर्माण का कार्य लेंटर तक पहुंचा था, उसी समय पति पन्ना लाल टंडन की मृत्यु हो गई।

उसने कहा कि -"मेरी सारी शक्ति जवाब दे रही थी, आवास को आगे बनाने की हिम्मत नही हो रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास का पैसा मुझे किश्तों में मिलता रहा और देखते ही देखते मेरा सुंदर घर बन गया। मुझे उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन भी मिला है, जिसका नियमित उपयोग खाना बनाने में करती हूं। सच कहूं तो इस पूरे योजना ने मेरी जिंदगी बदल कर रख दी।"

गरीबों का आवास छीनने वाली भूपेश सरकार-प्रकाश चन्द्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की विफलता व प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पीएम आवास के लाभ से वंचित करने पर पूरे प्रदेश में भाजपा ग्राम पंचायत स्तर पर आंदोलन जारी है मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़शिवनी पहुँचकर उपस्थित ग्रामीणजन की बैठक लेकर जिनका आवास स्वीकृत होने के बावजूद पूरा नहीं हुआ है और जिनका प्रतीक्षा सूची में नाम है उनसे मुलाकात कर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने 8 लाख परिवारों का आवास रोक दिया है यह सरकार जनता के विकास विरोधी सरकार है आवास योजना में नाम होने के बावजूद हितग्राहियों को क़िस्त की राशि के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।


जबकि राज्य सरकार को केंद्र की योजनाओं में अपना अंशदान देना होता है लेकिन भूपेश बघेल की सरकार अंशदान नहीं दे पाई जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में लाखों परिवार अपने आवास से वंचित हो गए, जनता के हक की लड़ाई के लिए अभी हमसब लोग पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं इसके बाद विधानसभा स्तरीय आंदोलन किया जाएगा और फिर भी इस सरकार की आंखे नहीं खुली तो गरीबों के आवास के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।मोर आवास-मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गढ़शिवनी में पूर्व सभापति व पार्षद संदीप घोष,वरिष्ठ भाजपा नेता नंदलाल पटेल,भाजपा नेता संतोष वर्मा, डोमार पटेल, कमलेश निषाद, गेंदलाल पुष्पाकर, रवि सोनकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.