Media24Media.com: प्रतिबंध

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रतिबंध. Show all posts
Showing posts with label प्रतिबंध. Show all posts

रबी फसल में धान की खेती पर लगाई रोक तो होगा चक्काजाम - संजय चौधरी

No comments Document Thumbnail

सरायपाली। युवा नेता संजय चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रबी फसल में धान की खेती न करने महासमुंद कलेक्टर के द्वारा मुनादी कराने के आदेश पर विरोध जताया एवं आदेश को निशर्त वापस लेने की मांग की है महासमुंद कलेक्टर द्वारा 28-10-2024 फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण का कारण बताते हुए रबी फसल में धान न लगाने के जिले के सभी अनुविभागीय, अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुनादी कराने के लिए आदेश जारी किया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी सरकार रही है किसान गांजा या अफीम की खेती नहीं करते हैं कि उन्हें अब खेती के लिये भी अनुमति लेनी पड़े धान उगाने पर भी सरकार अगर प्रतिबंध लगायेगी तो किसान कहां जायेंगे।

सरकार के फ़ैसले से बिफरे हुये हैं

उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में पहले ही किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं. ऐसे में सरकार का यह निर्णय किसानों को मौत के मुंह में धकेलने की तरह है। सरकार औद्योगिक घरानों को तो हज़ार-हज़ार फीट गहरे बोरवेल करके भूजल दे रही है लेकिन किसानों के नाम पर सरकार को पानी की कमी का रोना आने लगता है।

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान की पैदावार सबसे अधिक होती है जमीन में दलहन, तिलहन और गेंहू जैसे अन्य फसल लगाने से फसलों में उत्पादन कम होता है. साथ ही इससे मजदूरों की समस्या और आर्थिक रूप से किसानों पर भार बढ़ेगा।

कोटवार गांवों में रबी फसल में धान की खेती नहीं करने की मुनादी कर रहे हैं और धान की फसल लगाने पर कृषि विभाग के अधिकारी धान की खेती नहीं करने एवं बिजली विभाग के अधिकारी बिजली काटने की धमकी देते घूम रहे हैं. इन सबके बीच सरकार को पानी पी-पीकर कोसते किसान फिलहाल सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।

जोंक परियोजना को लेकर शासन प्रशासन काम करें तो पिथौरा बसना सरायपाली जल संकट की समस्या लगभग खत्म जाएगी। जलस्तर को बढ़ाने के लिए सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की जिससे कि जलस्तर बढ़ सके।

इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कलेक्टर महोदय से निवेदन करते है कि निशर्त वापस लेने की मांग करते हैं, किसानों को रवि फसल में धान की फसल लेने से रोका गया तो उग्र आंदोलन NH 53 पर चक्काजाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।



मत्स्याखेट पर 16 जून से 15 अगस्त तक पूर्णतः प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को ध्यान में रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मस्योद्योग अधिनियम 1972 के तहत 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है। अतएव प्रदेश के समस्त नदी-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब या जलाशय (बड़े या छोटे) जो निर्मित किए गए हैं में किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त 2023 तक पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।

उक्त नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के अन्तर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों सजा एक साथ होने का प्रावधान है। उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होगा।

एग्जिट पोल का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रकाशन व प्रसारण पर प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126क की उपधारा(1) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन आयोग उक्त धारा की उपधारा (2) के उपबंधों के दृष्टिगत 7 नवम्बर 2023 को पूर्वान्ह 7 बजे से दिनांक 30 नवम्बर को अपरान्ह 6.30 बजे के बीच की अवधि को अधिसूचित करता है,

इस दौरान साधारण निर्वाचनों एवं उप निर्वाचनों के संदर्भ में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रकाशन या प्रसारण नही किया जाएगा। साथ ही किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार प्रसार करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

महासमुंद : मत्स्याखेट पर 15 अगस्त तक लगा प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि और प्रजनन काल को देखते हुए आज शुक्रवार 16 जून से मत्स्याखेट पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 अगस्त 2023 तक रहेगा। जिला मत्स्य पालन विभाग के अनुसार सभी नदी, तालाब, मत्स्योद्योग अधिनियम के प्रावधान के तहत यह प्रतिबंध लगाया है। जिले के समस्त नदियों, नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब, जलाशय (बड़े या छोटे) निर्मित किए गए हैं,

उनमें किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। यह प्रतिबंध छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3(6) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपए का जुर्माना या दोनों एक साथ होने का प्रावधान है।

बच्चों की परीक्षा को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा कार्यक्रम 2023 को मद्देनजर रखते हुए आज दिनांक 22 फरवरी 2023 से 31 मई 2023 तक ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग पर जिले में प्रतिबंध लगा दिया गया है। विगत मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल,

हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 1 मार्च 2023 से 31  मार्च 2023 तक एवं विश्वविद्यालयीन परीक्षा 1 मार्च 2023 से 25 मई 2023 तक आयोजित होंगी। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो यह प्रतिबंध लगाया गया है। विशेष परिस्थितियों एवं शासकीय कार्यां के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने के लिए संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अधीन देंगे।

भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर ITA ने लगाया 21 महीने का प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर डोप डेस्ट में बुरी तर फंस गई हैं। उन पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के चलते गाज गिरी है। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी  दीपा पर पाबंदी लगाई है।


इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को प्रतिबंधित पदार्थ हाइजेनामाइन के लिए पॉजिटिव परीक्षण के बाद 21 महीने के लिए प्रतिबंधित किया है।

बता दें कि त्रिपुरा की दीपा करमाकर भारत की टॉप जिम्नास्ट में से एक हैं. वह साल 2016 के रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं थीं. ओलंपिक में उसके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट किया था, हालांकि, बाद में दीपा ने प्रदेश की खराब सड़क का हवाला देते हुए इसे वापस कर पैसे लिए थे.

क्या है हाइजेनामाइन?

यूनाइटेड स्टेट्स एंटी-डोपिंग एजेंसी के अनुसार, हाइजेनामाइन में मिश्रित एड्रीनर्जिक रिसेप्टर गतिविधि है, जो एक सामान्य उत्तेजक के रूप में काम कर सकता है. इसे WADA की 2017 में बैन पदार्थों की लिस्ट में जोड़ा गया था. हाइजेनामाइन कार्डियोटोनिक भी हो सकता है, जो हृदय गति को मजबूत करता है.


खेत में जलता पाया गया पराली, 3 पर अर्थदंड रोपित

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। फसल कटाई के बाद खेतों में बचे हुए फसल अपशिष्ट (पराली) को जलाये जाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद पेण्ड्री निवासी संजय पिता फूलचंद कश्यप, रामाधीन पिता स्व. कुसूराम कश्यप और किशन पिता राजू कश्यप द्वारा खेत में पराली जलाते हुए पाये जाने पर उक्त तीनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। सभी के विरूद्ध प्रतिव्यक्ति 1-1 हजार रुपए का अर्थदंड रोपित किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा पराली न जलाने और पैरादान करने की अपील किये जाने के बावजूद खेत में पैरा जलाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्ड्री तहसील जांजगीर निवासी संजय पिता फूलचंद कश्यप, रामाधीन पिता स्व. कुसूराम कश्यप और किशन पिता राजू कश्यप द्वारा खेत में पराली जलाया जा रहा था। नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल द्वारा भ्रमण के दौरान खेतों में पराली जलते हुए देख जांच की गई। जांच में स्पष्ट होने के बाद उक्त तीनों के विरूद्ध अर्थदंड रोपित किया गया। इसके साथ ही तीनों को पैरादान हेतु प्रोत्साहित किया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा फसल कटाई के पश्चात पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबध में जिले के कलेक्टर द्वारा भी लगातार पराली न जलाने और पैरा को गौठानों में दान करने की अपील जाती रही है। कलेक्टर द्वारा पराली जलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज खेत में पराली जला रहे तीन लोगो के विरूद्ध अर्थदंड की कार्यवाही की गई है।

खेतों में न जलाए पैरा, करें पैरादान

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किसानों से खेतों में पैरा न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेतों में पैरा जलाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है, साथ ही गायों को पैरा भी नहीं मिल पाता है। इसलिए सभी किसान खेतों से पैरा को गौठान में पहुंचाएं और पैरादान अभियान में अपनी हिस्सेदारी निभाएं।

धुमाल-डीजे बजाने के मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जारी किया अवमानना नोटिस

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। रायपुर शहर में प्रतिबंध के बावजूद अधिक तीव्रता वाले धुमाल-डीजे बजाने के मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई आज न्यायमूर्ति पी. सेम कोशी और पी.पी. साहू की युगल पीठ ने की। 

समिति की ओर से अधिवक्ता सूर्या डांगी ने सुनवाई में भाग लिया। गौरतलब है कि रायपुर में प्रतिबंध के बावजूद गाड़ियों में धुमाल-डीजे बजाने के मामले में नागरिक संघर्ष समिति ने बिलासपुर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.