Media24Media.com: प्रचंड गर्मी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रचंड गर्मी. Show all posts
Showing posts with label प्रचंड गर्मी. Show all posts

गर्मी का कहरः छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

No comments Document Thumbnail

 Weather Update: देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों को छोड़कर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के 15 से ज्यादा राज्य प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में हैं। सुबह 8-9 बजे से दोपहर की गर्मी का एहसास होने लगता है। लू के थपेड़े जैसे इंसानों को झुलसा रहे हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम पारा अभी से 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।


इस बीच मौसम विभाग के ताजा अलर्ट ने और चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन भयंकर लू का कहर होगा और भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों के लिए गर्मी और लू का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी रायलसीमा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में प्रचंड गर्मी पड़ेगी और अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आईएमडी के अनुसार, इस दौरान झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में भीषण लू चल सकती है। कर्नाटक के आंतरिक इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है।

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों और महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की भी संभावना है। रविवार को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अनुमान है। इसके अलावा, इस दौरान महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कुछ कमी आएगी। अगले दो दिन के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Weather Alert ! इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों लिए चेतावनी की जारी

No comments Document Thumbnail

Alert Weather : देश के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान है। तपिश और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर में तो सूरज आग बरसा रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और कुछ राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।


मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण तमिलनाडु तक बनी हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट से लेकर बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय की ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर बर्फबारी संभव है।

असम, मेघालय और नागालैंड में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और एनसीआर, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिण गुजरात में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी संभव है। उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान गिर सकता है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.