Media24Media.com: प्रकाशित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label प्रकाशित. Show all posts
Showing posts with label प्रकाशित. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘आधा अध्याय’ शीर्षक से प्रकाशित का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं नवभारत बिलासपुर के सम्पादक अरुण उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक आधा अध्यायका विमोचन किया। उन्होंने उपाध्याय को उनकी इस नवीन रचना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती स्वर्णा उपाध्याय एवं ओम उपाध्याय भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि उपाध्याय ने अपने 35 वर्षों के पत्रकारिता के अनुभवों पर केंद्रित पुस्तक की रचना की है। जिसमें उन्होंने इस पूरे दौर के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, आर्थिक और सम्पूर्ण जन-जीवन में बदलाव को एक रिपोर्टर से लेकर सम्पादक तक की नजर से देखने-समझने और प्रकाशित करने के अपने अनुभवों को दस्तावेज के रूप में दर्शाया है जो नए पत्रकारों के लिए उपयोगी साबित होगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के नववर्ष के कैलेण्डर का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन के नववर्ष के कैलेण्डर का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित नववर्ष के कैलेण्डर में छत्तीसगढिया संस्कृति की इंद्रधनुषीय छटा बिखेरती तस्वीरें इसे बेहद मनमोहक और नयनाभिराम स्वरूप प्रदान कर रही है। नववर्ष कैलेण्डर के माध्यम से राज्य की कला, संस्कृति, खान-पान, तीज त्यौहार, खेलकूद, धार्मिक महत्व के स्थलों के संरक्षण, संवर्धन और विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गढ़े गए नये प्रतिमान को प्रदर्शित किया गया है।

कैलेण्डर के विमोचन अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के सचिवगण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़िया जगार के थीम पर प्रकाशित कैलेण्डर के प्रत्येक पृष्ठ में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और सम्मान को स्थापित करतीं प्रतीत होती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2023 के कैलेण्डर का विमोचन करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक आम छत्तीसगढ़िया हूं। मैंन वो सब कुछ किया है, जो एक आम छत्तीसगढ़िया ग्रामीण अपने दैनिक जीवन में करता है। मेरी जीवन शैली किसी आम इंसान की तरह ही रही है और अब भी वही आम इंसान मेरे भीतर है। मेरे आचार-विचार और व्यवहार में छत्तीसगढ़ियापन हमेशा से रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति बहुत प्राचीन और समृद्ध है। संस्कृति से ही हम लोगोें की पहचान बनती है। संस्कृति एक दिन में नहीं बनती है,

वो सैकड़ों वर्षों से परिष्कृत होकर इस रूप में पहुंचती है, वही हमारी पहचान है, उस पर हमें गर्व करना चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन का नववर्ष का कैलेण्डर वास्तव में हमारी सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेज है। इस कैलेण्डर के कव्हर पेज पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान के रूप में नागर चलाते खूबसूरत तस्वीर प्रकाशित की गई है। कैलेण्डर में छेरछेरा-पुन्नी तिहार के अवसर पर अन्नदान की महिमा को प्रतिपादित करने वाली तस्वीर, माघी पुन्नी मेला राजिम का विहंगम दृश्य, शिवरीनारायण मंदिर का नवीन भव्य और मनमोहक स्वरूप, छत्तीसगढ़िया खेलकूद एवं खान-पान बोरे बासी, आदिवासियों की आस्था का केन्द्र देवगुड़ी, हरेली तिहार, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, तीजा तिहार, बस्तर दशहरा, चंदखुरी धाम एवं करमा नृत्य की मनमोहक तस्वीरें कैलेण्डर में प्रकाशित की गई है, जो कि छत्तीसगढ़िया जगार की प्रतीक है।

गोठानों के ग्राउंड रिपोर्ट पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सीएम हाउस रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोठानों के ग्राउंड रिपोर्ट पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। आलोक चंद्राकर की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती गोठानो की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है। छत्तीसगढ़ी भाखा में प्रकाशित इस पुस्तिका के विमोचन अवसर पर टीम के सभी सदस्यों को मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व भी सभी की है। 



आलोक चंद्राकर और उनकी टीम के सदस्यों ने सरकार के गोठान निर्माण योजना और गोधन न्याय योजना के प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में गये। इसके लिए सभी सदस्यों को साधुवाद और शुभकामनाएं।इस अवसर पर कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सात राज्यों से घिरा है। सभी राज्यों के बॉर्डर में सर्व सुविधायुक्त गौठान बना है।  जिसमें रोजगार प्राप्त कर गौठान समिति, महिला समिति, ग्राम पंचायत स्वावलंबी बन रहे हैं। और गांव में खेतों में चरी की समस्या दूर हो गई है। 

गोबर से बन रहे वर्मी कंपोस्ट से जबरदस्त फसल हो रही है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। हमारी टीम मुख्यमंत्री भुपेश बघेल  के महत्वाकांक्षी योजना को लेकर  गिरीश देवांगन के मार्गदर्शन में राज्य के सभी सीमावर्ती गौठान में गए। उड़ीसा बार्डर के महासमुंद जिला के जंगलबेडा, सिरपुर, मप्र बार्डर के मनेंद्रगढ़ जिला के लाई ग्राम के गौठानमहाराष्ट्र बार्डर के राजनांदगांव जिला के पेंड्रीडीह,झारखंड बार्डर के रामानुजगंज ब्लाक के ताम्बेश्वर नगर, उत्तरप्रदेश बार्डर के वाड्रफनगर ब्लाक के बसंतपुर

आंध्रप्रदेश/तेलंगाना के सुकमा जिले के कोंटा ब्लाक के दूरस्थ मरईगुड़ा गौठानों में जाकर वस्तुस्थिति का अध्ययन कर पत्रिका प्रकाशित किया। वही से मुख्यमंत्री भूपेश बघेलगिरीश देवांगन से गौठान समिति के सदस्य,महिला समितिपंचायत पदाधिकारी ग्रामीणों से वीडियो कॉल से बात भी किये और सम्बंधित अधिकारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति इस बात का घोतक है कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। जिससे हम छत्तीसगढ़ के रहवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है। टीम के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र चंद्राकर, विश्वजीत बेहरा, लीलाकांत पटेल, जावेद चौहान, गोपी पाटकर, देवेश साहू, चरणजीत छाबड़ा (रज्जे), अरविंदर छाबड़ा, धीरज नायक, संजय चौधरी, प्रीतम चतुर्वेदी, विक्की वैष्णव, सागर डोंगरे, स्नेहल चंद्राकर, ऋषभ चंद्राकर, प्रतीक चंद्राकर, यश चंद्राकर अन्य सदस्य इस पूरे अभियान में शामिल थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.