Media24Media.com: पुस्तिका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुस्तिका. Show all posts
Showing posts with label पुस्तिका. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष संरक्षित जनजातियों पर आधारित पुस्तिका ’जात्रा’ का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजातियों पर डॉ. सत्यजीत साहू द्वारा लिखित एवं ’जात्रा’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल सहित सुनील शर्मा, संतोष ठाकुर, सूरज दुबे और सुश्री भूमिसुता साहू भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री बघेल को डॉ. साहू ने बताया कि पुस्तिका में छत्तीसगढ़ में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के संकेन्द्रण, उनकी जीवनशैली, रहन-सहन और खान-पान का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही उनकी टीम के द्वारा शिविर के माध्यम से इन जनजातियों  में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ ही छोटी-मोटी बीमारियों के प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए किये गए प्रयासों की भी जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कैम्प लगाकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवँ दवाइयां भी मुहैया करा रही है। मुख्यमंत्री ने डॉ. साहू एवं उनके टीम के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


महासमुंद : कलेक्टर ने किया शतरंज सम्राट ट्रॉफी पुस्तक विशेषांक का विमोचन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हिंदी शतरंज सम्राट पुस्तिका का विमोचन किया। कलेक्टर क्षीरसागर ने पुस्तक विशेषांक प्रकाशन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह महासमुंद जिला के लिए गौरवपूर्ण बात है कि यह टूर्नामेंट कई मायनों में अपना प्रभाव छोड़ा है। हमारी कोशिश रहेगी कि स्कूल के विद्यार्थियों को चेस इन स्कूल्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सके। स्कूल के सभी विद्यार्थी नियमित रूप से शतरंज खेले।



टूर्नामेंट के शानदार कवरेज एवं पुस्तक प्रकाशन के लिए कार्यकारी संपादक हेमन्त खुटे की कार्यनिष्ठा की विशेष सराहना की। पुस्तक विशेषांक में आयोजित टूर्नामेंट चित्रों का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। मालूम हो कि महासमुंद जिला शतरंज संघ एवं जिला प्रशासन के संयुक्त संयोजन में माह जून मं ऑल इंडिया फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2022 का वृहद आयोजन वन विद्यालय परिसर महासमुंद में आयोजित किया गया था। जिसमें 9 राज्यों से कुल 245 खिलाड़ियों ने शिरकत कर टूर्नामेंट को सफल बनाया। 

यह टूर्नामेंट 11 जून से 15 जून तक चला था। पत्रिका का संपादकीय लेखन कार्य हेमन्त खुटे ने किया है। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ. पी. कोसरिया, एसडीएम भागवत जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, महासमुंद जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक सहित कार्यकारी संपादक हेमंत खुटे सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.