Media24Media.com: पीपला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पीपला. Show all posts
Showing posts with label पीपला. Show all posts

बसंत पंचमी को यादगार बनाने पीपला ने लगाया आम के पौधे, प्रकृति को संवारने लगातार कर पौधरोपण

No comments Document Thumbnail

 आरंग। रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर के हाईस्कूल मैदान में आम के पौधे रोपित कर हरियाली का संदेश दिया। ज्ञात हो कि यह संगठन नगर में लगातार पौधरोपण कर उसे सुरक्षित कर रहे हैं।


फाऊंडेशन के सचिव अभिमन्यु साहू ने बताया बसंत पंचमी को ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा आराधना होती है। साथ ही मां सरस्वती को आम्र मंजरी चढ़ाई जाती है।इसलिए फाउंडेशन के सदस्यों ने आम का पौधा लगाकर जनमानस को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दिए। पौधरोपण पश्चात लगाये पौधे की सिंचाई व सुरक्षित भी किया गया।

इस तरह यह संस्था विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण कर नगर में हरियाली लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। वही पौधरोपण में फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, सक्रिय सदस्य होरीलाल पटेल,राकेश जलक्षत्री, भागवत जलक्षत्री, चेतन सोनकर ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सामाजिक संगठनों ने किया राजा मोरध्वज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित, नगर व क्षेत्र वासियों को दिया दीपावली की शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

आरंग। गुरुवार को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन एवं रानी पद्मावती महिला संगठन की टीम ने मिलकर राजा मोरध्वज की प्रतिमा की साफ सफाई की। तथा शाम को बस स्टैंड में एकत्रित होकर राजा मोरध्वज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर नगर व क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दिए हैं। साथ ही इस पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किए हैं। इन संगठनों का कहना है आरंग की पहचान राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से विश्व में विख्यात है।

राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से है आरंग की विशेष पहचान

सभी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक मंचों में लोग अपने उद्बोधन में सबसे पहले राजा मोरध्वज की नगरी आरंग का उद्घोष से ही अपनी बात कहना प्रारंभ करते हैं। इसलिए हर पर्वों पर राजा मोरध्वज की स्टेच्यू में रोशनी किया जाना चाहिए। जिससे इनकी महत्ता और महिमा और भी बढ़ सके।इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, अभिमन्यु साहू, छत्रधारी सोनकर,मोहन सोनकर ,रमेश देवांगन यादेश देवांगन, केशव धीवर,कियांश देवांगन,सागर जलक्षत्री,संजय मेश्राम, रानी पद्मावती महिला संगठन से झालीन साहू, प्रियंका देवांगन आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

सांसद और विधायक पहुंचे श्रीगणेश राम गुल्लू स्कूल : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

No comments Document Thumbnail

आरंग। शनिवार को श्रीगणेश राम हायर सेकेण्डरी स्कूल गुल्लू में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद सुनील सोनी और विधायक गुरु खुशवंत साहेब के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक माडल, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के आसंदी से सांसद सुनील सोनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता से बच्चों की झिझक दूर होती है। बच्चों को अपने प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

वहीं विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भी सभा को संबोधित किया। तथा बच्चों द्वारा बनाए विविध माडल व रंगोली की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए।इस मौके पर पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग की टीम  पहुंचकर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आगामी वर्ष में दसवीं, बारहवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा किये। ज्ञात हो कि इस सत्र श्रीगणेश राम स्कूल में बच्चों को प्रोत्साहित करने पीपला फाउंडेशन विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं रायपुर के समाजसेवी अनूप सिंह राठौर और पीपला फाउंडेशन ने पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में

शिक्षण समिति अध्यक्ष विजय साहू, उपाध्यक्ष गेंदराम साहू, नागेश्वर शुक्ला, सचिव रोहित पटेल, सह सचिव देविदयाल यादव, कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, सलाहकार सांसद प्रतिनिधि रेवा राम साहू, सदस्य विष्णु साहू, नीलकंठ साहू, चंदुलाल पटेल, प्राचार्य चंदू राम यादव, मनीराम साहू, एम एल यादव, ओ पी साहू, रामकुमार सेन, संत साहू, देवालदास टंडन, सुरेश सोनवानी, होरीलाल साहू, लेखु साहू, तुलसी साहू, दिलीप पटेल, अशोक, सुमित, पर्धी, लेखु, भलचंद सहित समस्त स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाओं की अहम् भूमिका रही।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

दो दिवसीय राजा मोरध्वज महोत्सव सम्पन्न, सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब

No comments Document Thumbnail

आरंग‌। मोरध्वज नगरी के नाम से सुविख्यात नगर आरंग में नगर पालिका, दानदाताओं और पीपला फाउंडेशन आरंग के संयुक्त संयोजन में नगर में पहली बार राजा मोरध्वज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव आयोजन को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह दिखा। नगर के मुख्य मार्ग पर नगर के देवी देवताओं, शिवलिंगों की प्रतिमाएं व पुरातात्विक धरोहर राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल की प्रतिमाएं सहित जगह जगह स्वागत द्वारों से भव्य सजाया गया।

महोत्सव के प्रथम दिन बाबा बागेश्वरनाथ से महोत्सव स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बागेश्वर पारा होते हुए श्याम बाजार सदर रोड होते हुए मां महामाया के प्राचीन कुंड से जल लेकर नगर के मध्य में स्थित राजा मोरध्वज की प्रतिमा की पूजा और परिक्रमा कर पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचा। कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि, स्वस्ति वाचन, बाबा बागेश्वर नाथ व माता गायत्री की पूजा अर्चना से हुई।

प्रथम दिवस सुआ,कर्मा, ददरिया और आरंग से जुड़ी लोरिक-चंदा की लोकगाथा का मंचन, डीजे डांसछत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार अनुज शर्मा नाईट की रंगारंग प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें देर रात तक झुमते रहे नगर वासी। प्रथम दिवस महोत्सव के मुख्य अतिथि छग शासन के नगरीय प्रशासन श्रम एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने पीपला फाउंडेशन द्वारा वृहत आयोजन, संयोजन व्यवस्थापन की जमकर सराहना करते हुए आगामी वर्षों से हर साल मोरध्वज महोत्सव आयोजित करने दस लाख रुपए तथा इस वर्ष के आयोजन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा किए। वहीं नगर के प्राचीन इतिहास का शोध अध्ययन कराने की बात कही।

इस मौके पर संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रीवा निवासी परमानंद साहूकला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु आरंग निवासी रुपराम विश्राम देवांगन, चिकित्सा सेवा में डा के एस राय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु रोशन चंद्राकर, शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा हेतु हाजी अमीर अली अहमद को मोरध्वज अलंकरण से सम्मानित किया गया। महोत्सव व अनुज शर्मा के कार्यक्रम में मंत्री डहरिया स्वयं देर रात तक लोगों के बीच बैठकर महोत्सव का आनंद उठाते रहे।

अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने किया। विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,व शिक्षाविद्, साहित्य, इतिहास, पर्यटनविद् रमेन्द्रनाथ मिश्र रहे। सभी ने सभा को संबोधित करते मोरध्वज महोत्सव मनाने की पहल की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें प्रथम रक्तदान आरंग थाना प्रभारी कमला पुंसाम ठाकुर ने किया। वहीं सुप्रसिद्ध रेत कलाकार हेमचंद साहू द्वारा रेत से निर्मित भगवान शिव की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव स्थल पर राज्योत्सव के तर्ज पर गढ़ कलेवा व विभिन्न सामग्रियों का स्टाल लगाए गए थे। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की।

द्वितीय दिवस प्रातः 11 से 2 बजे तक 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ हुआ। जिसमें करीब 30 दम्पत्तियों ने आहुतियां दी। शाम 4 बजे से शंख ध्वनि, स्वस्ती वाचन बाबा बागेश्वर की संगीतमय पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक संध्या राजा मोरध्वज पर जीवंत झांकी सबके लिए आकर्षण का केंद्र रहा। अकोली की पंथी व सुप्रसिद्ध कलाकारो द्वारा नाचा का मंचन व मीर अली मीर की कविता पाठ नंदा जा ही का रे...से शमा बांधा।इस बीच

आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, एसडीएम अतुल विश्वकर्मा, पत्रकारिता में विशेष सेवा हेतु पवन साहू, बागेश्वर गौ सेवा धाम को विशेष सेवा के लिए प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही पीपला ग्रुप के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। अंतिम प्रस्तुति के रूप में गंगा साहू की सांस्कृतिक संध्या आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में पीपला फाउंडेशन के सभी सदस्यों की अहम् भूमिका रही।

पौधरोपण जनजागरण अभियान के प्रतिभागी सम्मानित, नगद पुरस्कार मिलने पर जताई प्रसन्नता

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। पीपला फाउंडेशन आरंग के संयोजक ग्राम लाफिन कला निवासी शिक्षक महेन्द्र पटेल के परिकल्पना व फाउंडेशन द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान 2022 जुलाई अगस्त माह में आयोजित किया गया। जिसमें इस जनजागरण अभियान में हजारों लोगों ने भाग लिया। जिनमें से 221 लोगों का ऑनलाइन जवाब सटीक और शत प्रतिशत रहा। कुल 15 प्रश्नों के सही जवाब देकर 75 अंक शत प्रतिशत प्राप्त करने वाले 221 प्रतिभागियों में से तीन भाग्यशाली विजेताओं का चयन ऑनलाइन ड्रा से किया गया।



इनमें प्रथम लोकेश्वर साहू निवासी- अटल नगर रायपुर, द्वितीय हेमंत कुमार पटेल ग्राम चिंगरिया थाना कोमाखान जिला महासमुंद और तृतीय आरंग निवासी कुमारी आरती देवांगन रही। जिन्हें पीपला ग्रुप द्वारा आयोजित एक शाम शहीदों के नाम व सम्मान समारोह कार्यक्रम में आरंग आरती देवांगन को पुरस्कृत किया गया। संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10003 रुपये का पुरस्कार रखा गया था। प्रथम पुरस्कार निचिनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5001 रुपये,  द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये नवकार ज्वेलर्स आरंग

मुरलीमनोहर समाजसेवी आरंग और श्रीपुर एक्सप्रेस मासिक पत्रिका महासमुंद द्वारा संयुक्त रूप से,  तृतीय 2001/-  मोहन सोनकर समाज सेवी आरंग और महेन्द्र पटेल पीपला ग्रुप संयोजक आरंग के सौजन्य से दिया गया। पौधरोपण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने यह अभियान पीपला फाउंडेशन द्वारा चलाया गया। प्रतिभागियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार रखी गई थी। हजारों लोगों के द्वारा इसमें सहभागिता से पर्यावरण जागरूकता अभियान बहुत ही सफल रहा।

वहीं भाग्यशाली विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए पीपला फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री संयोजक महेन्द्र पटेल,अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित आनलाइन जनजागरण अभियान मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियान से जनसमान्य में जागरूकता आयी है। ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में निःशुल्क भाग लेने वाले जो प्रतिभागी ईनाम नहीं जीत पाए, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रकृति के साथ जुड़कर कार्य करने का संकल्प लिया है। इस तरह का आयोजन निकट भविष्य में और भी किया जाएगा।इस प्रतियोगिता के सफल तकनीकी संचालन में अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू की अहम भूमिका रही।

पीपला फाउंडेशन ने किया समाजसेवी कारोबारियों, पत्रकारों और शहीद परिवार का सम्मान

No comments Document Thumbnail

आरंग। सेवाभावी संगठन पीपला फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल के संयोजन तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से आरंग के बस स्टैंड में एक शाम शहीदों के नाम रंगारंग सांस्कृतिक संध्या व नगर के समाजसेवी व्यवसायियों, पत्रकारोंशहीद परिवार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन थे। जिसमें ग्राम भिलाई के शहीद महेन्द्र कुमार साहू के बहन दीप्ति साहू जो वर्तमान मे आरंग थाना में पदस्थ हैं उन्हें आमंत्रित कर शाल, श्रीफल, गुलदस्ता व घड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। 



इस अवसर पर वह भावुक  होकर अपने भैया शहीद महेन्द्र के शहादत के बारे में बताई। जिससे सबकी आंखें नम हो गई। वहीं महिला शक्ति के रूप में आरंग में पदस्थ थाना प्रभारी कमला पुंसाम ने भी सभा को संबोधित की और अपना जीवन परिचय तथा कार्य शैली के बारे में बताई । इस अवसर पर पीपला ग्रुप संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से सुविख्यात नगर आरंग आज भी  दानशीलता के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने कहा पीपला ग्रुप नगर में ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर आरंग पत्रकार संघ के अध्यक्ष पवन साहू, कोषाध्यक्ष टिकेश्वर लोधी, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, संरक्षक रोशन चंद्राकर, रामकुमार गुप्ता, व्यवसायी विवेक अग्रवाल, गौरविंदर सिंह संचालक ढिल्लन ढाबा, राजू साहू संचालक साईं समर्थ हास्पीटल, संतोष साहू संचालक साहू टी स्टालमोहन सोनकर सब्जी व्यवसायी, पुरुषोत्तम कन्नौजे मैनेजर श्रेयांस हास्पीटल, शिक्षादान केन्द्र में शिक्षा दे रहे नीरज साहू

कुमारी दीपिका साहू सहित नगर के 50 से अधिक समाजसेवी व्यवसायियों का सम्मान किया गया। वहीं पौधरोपण जनजागरण अभियान में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आरती देवांगन को नगद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया।साथ ही आरंग थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुंसाम ठाकुर को फूल माला गुलदस्ते, शाल, आकर्षक घड़ी व आरंग के अनेक रंग पत्रिका तथा पीपला ग्रुप के संरक्षक नवकार ज्वेलर्स संचालक अजय कांकरिया ने चांदी के फोटो फ्रेम भेंटकर सम्मानित किया। जिसकी नगर में सर्वत्र चर्चा और सराहना हो रही है।

इस मौके पर प्रयास म्यूजिकल ग्रुप बागबाहरा की  देशभक्तिमय कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को झूमने विवश कर दिया। इस अवसर पर पीपला ग्रुप संरक्षक समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री महासमुंदअजय कांकरिया, समाज सेवी पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, अभिमन्यु साहू, कोमल लाखोटी, डुमेंद्र साहूभागवत जलक्षत्री, अशोक साहू, रमेश देवांगनभुनेश्वर साहू, राकेश जलक्षत्रीमोहन सोनकर, होरीलाल पटेल, प्रतीक टोंड्रे सहित बड़ी संख्या में व्यवसायियों व नगर वासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू व महेन्द्र पटेल और आभार ज्ञापन दूजेराम धीवर ने  किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.